उज्जैन: दुबई से आए शेख के स्वागत हवाई फायरिंग, दो युवकों ने दो नाली बंदूक से दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Ujjain Firing Video : उज्जैन के नागदा के झिरनिया गांव में दुबई से आए शेख के स्वागत जुलूस में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
Two Men Firing During a Sheikh's Welcome Procession
हर्ष फायर करते हुए युवकफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Ujjain Harsh Firing : उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में दुबई से आए एक शेख के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। करीब 15 दिन पहले मुस्लिम परिवार में शेख के आने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान निकाले गए जुलूस में दो युवकों ने दो नाली बंदूक से फायरिंग की।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बंदूक से फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की। पुलिस अब वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है।

वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस

डीएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, झिरनिया गांव में दुबई से आए शेख के स्वागत में बाना निकाला गया था। इसी दौरान दो बंदूकधारियों द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बंदूक किसके नाम, अनुमति थी या नहीं?

पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल की गई दोनों बंदूकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसके नाम पर दर्ज हैं और जुलूस के दौरान फायरिंग के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों और घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।

दोनों आरोपियों की तलाश जारी

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटा रही है।

Two Men Firing During a Sheikh's Welcome Procession
इंदौर: कान्ह नदी किनारे 100 करोड़ की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त, युवक ने एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। करीब 15 दिन पुरानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। अब जांच पूरी होने के बाद फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और अनुमति से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com