इंदौर में नितिन नवीन का स्वागत, उज्जैन रवाना हुए मोहन भागवत, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बढ़ी सियासी हलचल

Indore Swamitva Yojana: नितिन नवीन इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि संघ प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन के लिए रवाना हुए। 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासी गतिविधियां तेज हैं।
CM Mohan Yadav welcomed Nitin Naveen
नितिन नवीन का स्वागत करते सीएम मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nitin Navin Mohan Bhagwat Indore Visit : इंदौर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री मोहन यादव, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी की गई है। नितिन नवीन खुली गाड़ी में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ेंगे।

नितिन नवीन इंदौर के बाद उज्जैन भी जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में दीपोत्सव का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही इंदौर से स्वामित्व योजना के अभियान की शुरुआत की जाएगी।

50 लाख ग्रामीण लोगों से जुड़ी योजना का जिक्र

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 लाख लोग ऐसे हैं, जो लंबे समय से संबंधित जमीन या स्थान पर रह रहे हैं, लेकिन रजिस्टर्ड दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें लोन लेने या संपत्ति ट्रांसफर करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस दिशा में बड़ा अभियान शुरू कर रही है। खंडेलवाल ने इसे गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद किया।

Hemant Khandelwal Indore Visit
इंदौर पहुंचे हेमंत खंडेलवालफोटो सोर्स- नवभारत

राहुल गांधी के दौरे पर हेमंत खंडेलवाल की टिप्पणी

राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम है और राष्ट्रीय अध्यक्ष इसमें शामिल होने आ रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा कि उनसे ही सवाल किया जाना चाहिए कि ब्रिक्स के कार्यक्रम के बजाय वह देश में दुनिया के लोग क्या खाएं, उस पर ज्यादा विचार क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि वह चाहते क्या हैं।

CM Mohan Yadav welcomed Nitin Naveen
जीतू पटवारी ने नितिन नवीन से पूछा- ‘यह विकास का दीया है या जनता की तकलीफों पर सियासी नौटंकी?’

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

इसी बीच संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उनके मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान 18 सितंबर को मोहन भागवत युवा धर्म संसद में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

Mohan Bhagwat Indore Visit
इंदौर पहुंचे मोहन भागवतफोटो सोर्स- नवभारत

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले युवाओं से संवाद

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले मोहन भागवत का युवाओं से संवाद प्रस्तावित है। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। ऐसे में 17 से 19 सितंबर के बीच इंदौर और उज्जैन में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के चलते राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां चर्चा में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com