छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी का बयान; बोले- इसाई समुदाय को नही मिल रही जमीन

Aminul Khan Suri Statement: इंदौर में कांग्रेस नेता अमीनुल खान सूरी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय पर अत्याचार और कब्रिस्तान विवाद को लेकर उठाए गंभीर सवाल।
Congress Chhattisgarh Minority State In-charge Aminul Khan Suri addressing the media in Indore.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी(फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Aminul Khan Suri Raises Land Issue Of Christian Community: इंदौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूरी ने दावा किया कि राज्य में अल्पसंख्यक, विशेष रूप से ईसाई समुदाय, कथित तौर पर अत्याचार का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय के लोगों के घर जलाए जा रहे हैं, उन्हें डराया और मारा जा रहा है।

सूरी ने यह भी आरोप लगाया कि इन घटनाओं में शासन और पुलिस का संरक्षण भाजपा और सरकार से जुड़े लोगों को मिल रहा है। हालांकि, ये आरोप सूरी के राजनीतिक बयान के तौर पर सामने आए हैं।

कब्रिस्तान को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

अमीनुल खान सूरी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय के सामने अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान की समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर शवों को दफनाने के बाद बच्चों के शव तक कब्रों से निकाले जाने की घटनाएं सामने आई हैं।सूरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी कोर कमेटी की बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा गया है और जल्द ही राष्ट्रपति से मुलाकात कर पूरे मामले को उठाया जाएगा।

उषा ठाकुर के गरबा बयान पर भी साधा निशाना

अमीनुल खान सूरी ने भाजपा नेता उषा ठाकुर के गरबा और कथित जनसांख्यिकीय बदलाव से जुड़े हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश की बहन-बेटियों के चरित्र पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है।सूरी ने उषा ठाकुर द्वारा बताए गए आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि ये आंकड़े उनके पास आए कहां से ये बताये, तंज कसते हुए सूरी ने कहा कि क्या मुख्तार अब्बास नकवी या शाहनवाज हुसैन ने उन्हें बताया है कि गरबों में क्या होता है।

हिंदू बहू-बेटियों को चरित्र सर्टिफिकेट देने का अधिकार किसी को नहीं

सूरी ने कहा कि देश की हिंदू बहन-बेटियों के चरित्र पर उंगली उठाना उचित नहीं है। उन्होंने उषा ठाकुर से अपने बयान को लेकर देश की हिंदू बहनों और बेटियों से माफी मांगने की मांग की।उन्होंने कहा कि किसी को भी महिलाओं के चरित्र पर अनर्गल टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। सूरी ने उषा ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला बयान है।

Congress Chhattisgarh Minority State In-charge Aminul Khan Suri addressing the media in Indore.
दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान खूनी झड़प, लाठी-डंडों के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल

राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद भाजपा में बौखलाहट का आरोप

अमीनुल खान सूरी ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद भाजपा में बौखलाहट दिखाई दे रही है।सूरी ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठा रही है और इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से बयान सामने आ रहे हैं।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर तंज

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का भारतीय जनता पार्टी प्रभारी बनाए जाने पर भी अमीनुल खान सूरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी के राजनीतिक बनवास खत्म होने पर उन्हें बधाई है और अब उन्हें रील और रियल लाइफ का अंतर समझ आएगा।सूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्यों में से एक है, जहां स्मृति ईरानी सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। उनके मुताबिक अब उन्हें उत्तर प्रदेश से दूर रखकर हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, सूरी ने स्मृति ईरानी के राजनीतिक प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा का सत्यानाश किया था और अब वही काम छत्तीसगढ़ और हरियाणा में करेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com