खड़े हनुमान मंदिर विवाद: मूर्ति हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई, प्रशासन बोला- आस्था से समझौता नहीं

Ujjain Hanuman Temple Controversy : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में मूर्ति हटाने की कोशिश से प्रशासन ने इनकार किया है। एसडीएम ने कहा कि न जेसीबी से और न मानवीय तरीके से प्रतिमा हटाने का प्रयास हुआ।
Ujjain
खड़े हनुमान मंदिर पर प्रशासन का बयान फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Ujjain Khade Hanuman Temple : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने मूर्ति हटाने की कोशिशों से साफ इनकार किया है। एसडीएम एलएन गर्ग ने कहा कि प्रशासन की ओर से मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने के लिए न तो किसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया और न ही किसी मानवीय तरीके से ऐसा प्रयास किया गया है।

एसडीएम ने कहा कि मंदिर और हनुमान जी की प्रतिमा से जुड़ा विषय आस्था से जुड़ा और संवेदनशील है। प्रशासन ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं की जाएगी और आगे की प्रक्रिया लोगों के विश्वास को ध्यान में रखकर ही तय होगी।

संतों और श्रद्धालुओं से होगा संवाद

जिला प्रशासन अब मंदिर से जुड़े मामले में संत समाज, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों से चर्चा करेगा। एसडीएम के मुताबिक, मंदिर की स्थिति और प्रतिमा से जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

अभी तक कोई सर्वे या तकनीकी जांच नहीं

मूर्ति की स्थिति को लेकर किसी सर्वे या तकनीकी परीक्षण की चर्चा पर एसडीएम गर्ग ने स्पष्ट किया कि अभी तक प्रशासन ने ऐसा कोई सर्वे या जांच नहीं कराई है। उनके मुताबिक, फिलहाल मूर्ति या मंदिर की स्थिति को लेकर प्रशासन के पास कोई तकनीकी रिपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सर्वे हुआ तो प्रशासन देगा जानकारी

एसडीएम ने कहा कि यदि भविष्य में मंदिर या मूर्ति को लेकर कोई सर्वे, परीक्षण या तकनीकी जांच कराई जाती है तो इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।

Ujjain
डिंडौरी में 5 साल से अधूरा स्टॉप डैम:2 बार भूमि पूजन फिर भी शुरू नहीं हुआ काम, नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे

फिलहाल मूर्ति हटाने की कोई कार्रवाई नहीं

प्रशासन ने दोहराया कि फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब संत समाज, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों से संवाद के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। प्रशासन की इस सफाई के बाद मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com