सागर शराबकांड में CM मोहन यादव के निर्देश के बाद बड़ा एक्शन; आरोपियों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sagar Liquor Case: सागर जहरीली शराबकांड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा एक्शन, बंडा और शाहगढ़ के आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
administration demolishes illegal properties of accused in Sagar liquor case
सागर शराबकांड के बाद बुलडोजर एक्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sagar Liquor Case Bulldozer Action: सागर के बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शराब मामले से जुड़े आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में तीन आरोपियों के कुल छह मकानों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया। मौके पर तीन JCB मशीनों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन की टीम सबसे पहले करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के बंडा स्थित मकान पर पहुंची। यहां अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा आरोपी चंद्रभान सिंह ततरवारा के एक मकान, आशीष साहू के एक मकान और मनीष लोधी के तीन मकानों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस, प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

सीएम मोहन यादव की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद लिया गया फैसला

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सागर में हुई समीक्षा बैठक के एक दिन बाद सामने आई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सागर पहुंचकर जहरीली शराब मामले की समीक्षा की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंचा!

बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंचने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन की ओर से अब तक 15 मौतों की पुष्टि की जा रही है। कई मरीजों का उपचार जारी है। 5 सितंबर की शाम से बंडा अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और BMC रेफर किया गया।

administration demolishes illegal properties of accused in Sagar liquor case
उज्जैन: आस्था और विकास दोनों का रखें ध्यान! खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती ने दी भोपाल की नजीर

अब तक 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मरीजों ने अधिकारियों को शराब पीने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी है और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें गांवों में निगरानी कर रही हैं, साथ ही मुनादी कराकर लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com