भोपाल में आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम; कल से लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

Bank Closure Bhopal: भोपाल समेत मध्य प्रदेश में आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल और शनिवार-रविवार की छुट्टी से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक।
Bhopal bank branches closed for three days
भोपाल में 3 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Three Day Bank Closure Bhopal: राजधानी भोपाल के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं, तो आज ही उन्हें पूरा कर लें क्योंकि अगले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

हड़ताल का असर बैंक शाखाओं में कामकाज के साथ कुछ बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, UPI और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।

सितंबर में 9 दिन प्रभावित रहेगा बैंकिंग कामकाज, जानें क्या है वजह

मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते महीने में कुल 9 दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में इसका असर देखने को मिल सकता है। करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल में शामिल होंगे। पहला असर 11 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के रूप में होगा। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।

20 सितंबर को रविवार की छुट्टी के बाद भी इन दिनों नहीं खुलेगा बैंक

वहीं 20 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। महीने के आखिरी सप्ताह में 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और शाखाओं से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।

Bhopal bank branches closed for three days
उज्जैन मंदिर विवाद में साध्वी हर्षा रिछारिया की एंट्री, प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम; दी अनशन की चेतावनी

5-डे बैंकिंग वीक समेत इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना और स्केल-IV व उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI योजना वापस लेना शामिल है। यूनियनों की मांग है कि हर शनिवार छुट्टी घोषित की जाए। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज का समय करीब 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव है। यूनियंस के मुताबिक, सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। UFBU को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने कहा कि मांगों पर समाधान नहीं होने के कारण हड़ताल फिलहाल पूर्ववत रहेगी। यूनियंस का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग लंबे समय से लंबित है, जबकि PLI को लेकर भी सुलह प्रक्रिया जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com