तराना में आखिरी सवारी से पहले महंत मोहन भारती को धमकी, मस्जिद के सामने गाने बजाने पर सोशल मीडिया पर चेतावनी

Tarana Tilbhandeshwar Temple : उज्जैन के तराना स्थित तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को मंदिर के सोशल मीडिया पेज पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 7 सितंबर की सवारी को लेकर चेतावनी दी गई।
Mahant Mohan Bharti of Tilbhandeshwar Temple
सोशल मीडिया पर किया गया धमकी भरा कमेंटफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mahant Mohan Bharti Threat : उज्जैन जिले के तराना स्थित प्राचीन तिलभांडेश्वर शिव मंदिर के महंत और पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती को एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट मिलने का मामला सामने आया है। इस बार मंदिर के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर कथित तौर पर धमकी दी गई है। कमेंट में आगामी सोमवार को निकलने वाली सवारी के दौरान मस्जिद के सामने गाने बजाने को लेकर महंत को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

तराना के तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से सावन और भादौ माह के दौरान भगवान शिव की सवारी निकाली जाती है। पिछले चार सोमवार से लगातार सवारी निकाली जा रही है। 7 सितंबर को इस वर्ष की आखिरी सवारी प्रस्तावित है। इसी बीच धमकी सामने आने से मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराने की तैयारियां जारी हैं।

पिछली सवारी के वीडियो पर हुई टिप्पणी

बताया जा रहा है कि पिछली सवारी के दौरान मस्जिद के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बज रहे गाने को लेकर akram_1414 नाम की सोशल मीडिया आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसमें मस्जिद के सामने गाने नहीं बजाने की बात कही गई थी। इसके बाद कुछ अन्य यूजर्स ने भी कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

महंत बोले- माहौल खराब करने की कोशिश

महंत मोहन भारती ने कहा कि मंदिर के ऑफिशियल पेज पर धमकी देने वाले असामाजिक तत्व हैं। उनके मुताबिक पिछले पांच सोमवार से भंडारे और सवारी के आयोजन चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धार्मिक आयोजन को लेकर कुंठित मानसिकता के चलते इस तरह की हरकत कर रहे हैं। महंत ने कहा कि 7 सितंबर को सवारी निकलनी है, इसलिए संभवत: माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से धमकी दी गई है।

तराना थाने और SP से शिकायत की तैयारी

महंत मोहन भारती ने बताया कि मामले की शिकायत तराना थाने के साथ-साथ उज्जैन पुलिस अधीक्षक से भी की जाएगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां जारी हैं। धमकी सामने आने के बाद पुलिस शिकायत के जरिए मामले की जानकारी पुलिस को देने की तैयारी की जा रही है।

पहले भी WhatsApp पर मिली थी धमकी

महंत मोहन भारती को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। इससे पहले भी अज्ञात नंबर से उनके WhatsApp पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था। उस समय संदेश में उन पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलने और हिंदू धर्म का प्रचार करने के आरोप लगाए गए थे और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Mahant Mohan Bharti of Tilbhandeshwar Temple
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर गरमाई सियासत, रागिनी नायक का कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार- 'घंटा BJP को फायदा होगा'

पुलिस और साइबर सेल में की थी शिकायत

पिछली घटना के बाद महंत ने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। अब मंदिर के सोशल मीडिया पेज पर दोबारा धमकी सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने की तैयारी है। 7 सितंबर की सवारी को देखते हुए इस मामले में पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com