उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में इंदौर से दस्तयाब हुई महिदपुर की नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार

Ujjain Police Action: उज्जैन पुलिस की बड़ी सफलता, महिदपुर से लापता 16 वर्षीय नाबालिग को इंदौर के रिंगनोदिया से 3 दिन में किया दस्तयाब। अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में शातिर आरोपी शुभम सिंह गिरफ्तार।
Ujjain police recover Mahidpur minor from Indore
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने इंदौर से पकड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahidpur Minor Recovered From Indore: उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर उसे इंदौर जिले के रिंगनोदिया क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को परिजन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार ने पुलिस टीम गठित कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि नाबालिग रिंगनोदिया, थाना सांवेर, जिला इंदौर में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को दस्तयाब किया और आरोपी शुभम सिंह उर्फ अन्नु उर्फ सुभाष सिंह उर्फ सुभोध सिंह, निवासी लसुडिया मंसूर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाईं

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के कथनों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 87 और 127 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपों में कार्रवाई की है। मामले की विवेचना आगे जारी है।

न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा

गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार, 8 सितंबर को महिदपुर स्थित न्यायालय में पेश किया गया। जिला न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना जारी है।

Ujjain police recover Mahidpur minor from Indore
CM डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा; वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एनएस कनेश, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक सुनील, महिला आरक्षक मनीषा, महिला आरक्षक निकता, आरक्षक समरथ पाटीदार सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com