उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, छात्र पर परेशान करने का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

Ujjain Student Suicide Case: उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सहपाठी पर परेशानी करने का आरोप लगाया। शव सड़क पर रखकर चक्काजाम हुआ। पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच।
Ujjain class 11 student suicide, family accuses student of harassment
परिजनों ने किया चक्काजाम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ujjain Class 11 Student Suicide: उज्जैन जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा की जहर खाने से मौत के बाद मंगलवार को मामला गरमा गया। परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने भगत सिंह चौराहे पर छात्रा का शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा के साथ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के छात्र पर उसे लगातार परेशान और धमकाने का आरोप लगाते हुए मामले को लव जिहाद से जोड़कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र उसे लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक ब्रजपाल सिंह से भी की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिक्षक ने छात्रा को ही डांट दिया। इसके बाद छात्रा को स्कूल नहीं आने के लिए कहे जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

सोमवार को धमकी के बाद घर पहुंचकर खाया जहर

परिजनों ने बताया कि सोमवार को भी संबंधित छात्र ने छात्रा को कथित तौर पर धमकाया था। इसके बाद छात्रा स्कूल से घर पहुंची और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर सामने आने के बाद परिजन और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने शव को भगत सिंह चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी छात्र के घर पर कार्रवाई की मांग, अवैध शेड हटाया

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित छात्र के मकान पर कार्रवाई और उसे तोड़ने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र पंड्या, एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे, थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद नगर पंचायत की टीम ने संबंधित छात्र के मकान के ऊपर बने अवैध शेड को हटा दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने मकान को तोड़ने के बजाय केवल अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Ujjain class 11 student suicide, family accuses student of harassment
इंदौर और यूपी पुलिस का बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन; फर्जी 'नोकिया सिक्यूरिटी' ऐप से ठगी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

छात्र पर एफआईआर, शिक्षक की भूमिका भी जांच के घेरे में

पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर संबंधित छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, परिजनों ने स्कूल शिक्षक ब्रजपाल सिंह की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत के कारणों और आत्महत्या से पहले सामने आए पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शिक्षक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है और जांच में यदि उनकी संलिप्तता सामने आती है तो FIR में उनका नाम जोड़ा जा सकता है। मौके पर पहुंचे विधायक जितेंद्र पंड्या ने कहा कि बेटी के प्रति सभी की संवेदना है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com