ग्वालियर: सिंधिया ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Jyotiraditya Scindia Gwalior Visit: सिंधिया ने ग्वालियर के महाराज बाड़ा में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
Jyotiraditya Scindia inspects under-construction multi-level parking
सिंधिया ने लिया मल्टी लेवल पार्किंग का जायजाफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gwalior Multi Level Parking : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय ग्वालियर दौरे के दौरान महाराज बाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। सिंधिया ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति और काम की गति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट स्थल पर प्रशासनिक अमला भी तैनात रहा। इसमें प्रोजेक्ट मैनेजर के अलावा ग्वालियर कलेक्टर, एडीएम, नगर निगम आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

प्रोजेक्ट मैनेजर से ली निर्माण की जानकारी

सिंधिया ने प्रोजेक्ट मैनेजर और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग प्रोजेक्ट के तकनीकी पहलुओं को भी समझा और मौके पर चल रहे काम का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की समयसीमा और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी ली।

तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होने देने और प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द जनता के लिए शुरू करने पर जोर दिया।

पार्किंग शुरू होने से मिलेगी राहत

सिंधिया ने कहा कि महाराज बाड़ा ग्वालियर शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मल्टी लेवल पार्किंग शुरू होने के बाद शहरवासियों और व्यापारियों को पार्किंग की समस्या से राहत मिलने के साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है।

Jyotiraditya Scindia inspects under-construction multi-level parking
भोपाल में महिला RTO अधिकारी की हथौड़ा मारकर हत्या, वारदात के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी फोकस

निरीक्षण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माण कार्य के चलते आम लोगों को होने वाली परेशानी को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखी जाए, ताकि महाराज बाड़ा क्षेत्र में लोगों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com