क्राइम

धर्मांतरण नेटवर्क तक पहुंची आगरा पुलिस; बीमारी और परेशानियां दूर करने का झांसा, फिर सभाएं कर बनाया शिकार..
Agra Religious Conversion Network: ताजनगरी में कथित धर्मांतरण के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच एक बार फिर गहराती दिखाई दे रही है। सैंया क्षेत्र में एक सभा के जरिए लोगों को जोड़ने और बीमारी व परेशानियां दूर करने के नाम पर प्रभावित करने के आरोपों की जांच कर रही आगरा पुलिस को पूछताछ में नेटवर्क के दूसरे राज्यों तक संपर्क होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कथित तौर पर गरीब और परेशान लोगों को निशाना बनाकर उनकी बीमारी ठीक करने, आर्थिक मदद और अन्य प्रलोभन देने के बाद धार्मिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश करता था।

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार पुलिस जांच अब केवल एक सभा तक सीमित नहीं है। पुलिस चंगाई सभा तक पहुंच चुकी है और पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। ताजा मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान और आगरा से जुड़े लोग शामिल बताए गए हैं। सैंया के जोधापुरा गांव में हुई कार्रवाई में जयपुर निवासी विनीत वेदी, धौलपुर निवासी बंटू तथा आगरा निवासी मुखराज और प्रताप को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

बहू शालू निर्दोष है या साजिश में शामिल? देखें विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत का कबूलनामा!

जन्मदिन के बहाने जुटाए गए लोग

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई उस समय हुई जब जन्मदिन मनाने के बहाने लोगों को एक स्थान पर एकत्र किया गया था। पुलिस को वहां राजस्थान के दो और आगरा के दो लोगों के अलावा महिलाओं का एक समूह भी मिला। पूछताछ में पुलिस को इस समूह के जरिए लोगों को जोड़ने और सभाएं आयोजित करने से संबंधित जानकारी मिली।

पुलिस का कहना है कि कथित नेटवर्क पहले किसी क्षेत्र में कुछ लोगों से संपर्क करता था। करीब 30 से 40 लोगों को जोड़ने के बाद आगे लोगों को जोड़ने और सभा आयोजित करने का प्रयास किया जाता था। बीमारी, पारिवारिक परेशानी और आर्थिक संकट जैसी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

छह राज्यों तक संपर्क की जांच

पुलिस अब कथित नेटवर्क के संपर्कों को आगरा से बाहर तक खंगाल रही है। जांच में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार से जुड़े लोगों के संपर्क सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस इन संपर्कों की वास्तविक भूमिका और नेटवर्क में उनकी जिम्मेदारी की जांच कर रही है।

पूछताछ में कथित तौर पर ईस्ट और वेस्ट ग्रुप का भी जिक्र सामने आया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन समूहों में कौन-कौन लोग शामिल थे और अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जोड़ने का काम किस स्तर पर किया जाता था।

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक, 2026 में बंदी क्षमता बढ़ी

सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान का दावा

जांच में पुलिस को कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें सभाओं और उनसे जुड़े लोगों की संख्या का रिकॉर्ड दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि चंगाई सभाओं की संख्या के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों को भुगतान किया जाता था या नहीं। दस्तावेज में 67,250 रुपये की एक प्रविष्टि मिलने का भी दावा किया जा रहा है।

इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिए जाने की बात भी जांच के दायरे में है। पुलिस Zoom, Signal और IMO जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की जानकारी खंगाल रही है। ताजा मामले में सिग्नल ऐप के एक समूह में 200 से अधिक लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें करीब 50 लोग आगरा के विभिन्न इलाकों से बताए गए हैं।

नेटवर्क कितना बड़ा, पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल

आगरा पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था, इसकी फंडिंग कहां से होती थी, लोगों को प्रशिक्षण कौन देता था और अलग-अलग राज्यों में संपर्क कौन संभालता था।

पुलिस के मुताबिक, सैंया क्षेत्र में इस नेटवर्क की सक्रियता अपेक्षाकृत हाल की है, लेकिन पूछताछ में लंबे समय से लोगों को जोड़ने की गतिविधियों के संकेत मिले हैं। मुख्य आरोपी बताए जा रहे जयपुर निवासी विनीत वेदी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुलिस जांच कर रही है।

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में पहले भी बड़े कथित धर्मांतरण मामले की जांच और कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2025 में सामने आए उस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई थीं और जांच में अन्य राज्यों तथा विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की गई थी।

फिलहाल नए मामले में पुलिस की नजर फंडिंग, प्रशिक्षण, डिजिटल संपर्क और दूसरे राज्यों में सक्रिय नेटवर्क पर है। चार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को और लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, कथित नेटवर्क के आकार और उसके दूसरे राज्यों में फैलाव को लेकर अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बहू शालू निर्दोष है या साजिश में शामिल? देखें विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत का कबूलनामा!
Vineet Minocha Murder Case Kanpur: चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने दोबारा खुलासा कर दिया है। विनीत की हत्या बहू शालू ने नहीं बल्कि विनीत की हत्या की साजिश उसके बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल के साथ मिलकर रची थी। बेटे सुब्रत ने अपना कबूलनामा पुलिस के सामने कर दिया है। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से हुई बड़ी चूक

5 सितंबर को कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित रतन आर्बिट में फ्लैट संख्या सी 104 में शहर के प्रमुख दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अगले ही दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी विशाल गौतम और राजकिशोर को गिरफ्तार किया था जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था और इसके बाद विशाल के बयान के आधार पर बहू शालू को मुख्य साजिशकरता बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बेटे सुब्रत ने बुधवार रात दवा कारोबारी पिता की हत्या कराने का गुनाह कबूल कर लिया है। उसने 40-50 लाख के कर्ज और संपत्ति बंटवारे के डर से नौकर विशाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।#kanpur #crimenews #upnews pic.twitter.com/Asmn6DHTur
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 24, 2026

30 साल की सेवा के बाद पेंशन से इनकार नहीं कर सकती सरकार, इलाहाबाद HC ने सरकार को दिया भुगतान का आदेश

लेकिन अब विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा किया और उसने बताया कि किस तरह से उसने हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद अब पुलिस ने सुब्रत को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस से एक बार बड़ी चूक हुई कि पुलिस ने सिर्फ विशाल के बयान के आधार पर बहु शालू को जेल भेज दिया। अगर बहुत शालू निर्दोष हुई तो जिस तरह से उसकी छवि खराब हुई उस पर गंभीर आरोप लगे उसकी भरपाई कौन करेगा।

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस ने विनीत मिनोचा हत्याकांड के तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड 24 घंटे के लिए ली थी, पुलिस तीनों आरोपियों को जेल से बाहर लेकर निकली। इसके बाद घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के पास जो सवाल थे उनके जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों से तो पूछताछ की ही साथ ही साथ विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत का भी सामना आरोपियों से करवा दिया जिसके बाद सुब्रत टूट गया और उसने पूरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। उसने अपने कबूलनामा में बताया कि उसने ही विशाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी उसकी पत्नी का इसमें कोई हाथ नहीं है उसकी पत्नी निर्दोष है।

पिता पर शक करता था बेटा सुब्रत

सुब्रत ने पुलिस को अपने कबूलनामा में बताया कि उसके पिता पर उसको शक था सुब्रत के अनुसार विनीत मिनोचा चरित्र के ठीक नहीं थे। उसको यह आशंका थी की विनीत मिनोचा दूसरी शादी कर सकते हैं और अगर ऐसे में दूसरी शादी कर ली तो संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। वहीं सुब्रत को यह भी शक था कि उसके पिता उसकी पत्नी के साथ बैड टच करते हैं जिसके चलते उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो ड्राइवर की गुंडई! टोल टैक्स देने के बजाय बैरियर तोड़कर भागा, वीडियो वायरल

विशाल से ही क्यों कराई हत्या

सुब्रत ने विशाल को ही हत्या के लिए क्यों चुना इसके विषय में भी सुब्रत ने खुलकर बताया। सुपारी किलर विशाल सुब्रत का सबसे खास आदमी था। दोनों को एक दूसरे के सारे राज पहले से ही पता थे। विशाल भी सुब्रत को अपना बड़ा भाई मानता था उसके लिए कुछ भी कर सकता था। सुब्रत ने पहले भी विशाल से अपनी ही दुकान में अपने खर्चे पूरे करने के लिए कई बार चोरियां कराई थी इसलिए इस बार भी उसने अपने पिता की हत्या कराने के लिए विशाल को ही चुना और पिछले तीन महीने से हत्याकांड की साजिश रची। विशाल ने सुब्रत को हत्या करने के कई तरीके बताएं। पहले एक्सीडेंट करके हत्या करने का प्लान था लेकिन इसके बाद गला घोट कर हत्या करने का प्लान बना लेकिन अंत में चाकू से गोद कर निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया।

नवभारत लाइव का एक्सक्लूसिव सवाल

पुलिस ने हत्याकांड का दोबारा से खुलासा किया और बेटे सुब्रत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है लेकिन ऐसे में नवभारत लाइव का एक एक्सक्लूसिव सवाल अभी भी सामने है।सवाल यह है कि अगर बहू ने हत्या नहीं कराई थी तो बहू आखिर अब तक चुप क्यों थी? चुपचाप जेल क्यों चली गई? क्या बहू को हत्या की साजिश के बारे में पता था? क्या सुब्रत खुद को फंसा कर बहू को बचाना जा रहा है?या दोनों ने मिलकर ही हत्या की साजिश रची।

बिहार में नहीं थम रहीं महिलाओं से अभद्रता की घटनाएं, जमुई-समस्तीपुर के बाद दरभंगा में छात्रा से सरेराह बदसलूकी
Darbhanga Molestation Case: बिहार में इन दिनों कई जिलों से लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है। जमुई, समस्तीपुर के बाद अब दरभंगा जिले से महिला के साथ बदसलूका का मामला सामने आया है। इन घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

बिहार के दरभंगा ज़िले में एक लड़की के साथ सबके सामने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना जमुई की उस घटना जैसी ही है, जिसने राज्य में काफी हंगामा खड़ा कर दिया था।

दरभंगा में छात्रा के साथ छेड़खानी

दरभंगा में सोमवार को एक छात्रा स्कूल जा रही थी, जब मोटरसाइकिल पर सवाल दो युवकों ने उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश की। इस घटना के सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की और आरोपियों को ढूंढ निकाला।

एसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि यह ताजा घटना सोमवार को दरभंगा के कीरतपुर गांव में हुई। पीड़िता स्कूल जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश की।

VIDEO | Bihar: A girl was allegedly molested in public in Darbhanga district, following which two accused, including a minor, were apprehended in connection with the incident that bears a stark resemblance to the Jamui episode, which created a furore in the state.

The latest… pic.twitter.com/XGoeY0xu99
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026

छात्रा ने मचाया शोर तो आए ग्रामीण

एसपी साक्षी कुमारी ने कहा, "एक छात्रा स्कूल जा रही थी। जब वह कोसी तटबंध पर थी, तो दो युवक मोटरसाइकिल से उसका पीछा करने लगे। उन्होंने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाने की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया, तो पास के दुकानदार और स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।"

समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की से बदसलूकी

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी के बाद बीते दिन समस्तीपुर जिले से भी नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Samastipur, Bihar | Based on a viral video purportedly showing a group of men harassing a girl in broad daylight in the Jagatsinghpur Bandh area, four accused have been arrested and an FIR has been registered, says SP Samastipur.
— ANI (@ANI) September 24, 2026

पुलिस के मुताबिक, मामला समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध का बताया जा रहा है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि घटना के समय लड़की किसी युवक के साथ बांध पर पहुंची थी। दोनों वहां बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद युवकों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया।

जुमई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार

बिहार में इससे ठीक पहले 20 सितंबर की शाम जमुई में अपने दोस्त के साथ जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और बदसूलकी का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया।

जमुई जिले में एक टीनएजर लड़की को परेशान करने के मामले में आरोपी नंदन यादव के पैर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जमुई जिले में सड़क किनारे लोगों का एक ग्रुप कथित तौर पर एक लड़के और लड़की को परेशान करता दिख रहा था।

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती को घेरा, सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

सुशासन - महिला सुरक्षा का दावा खोखला, बिहार में बहन - बेटियों की आबरू को तार - तार करने वालों का है बोलबाला. ..

जमुई , दरभंगा और अब समस्तीपुर की बर्बर और हैवानियत भरी ये तमाम घटनाएं यह चीख-चीखकर कह रही हैं कि सम्राट सरकार की सरपरस्ती में बिहार में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल… pic.twitter.com/pKXq2DGSR7
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 24, 2026

रोहिणी आचार्य ने सरकार से मांगा जवाब

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। एक्स पर पोस्ट कर रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने जमुई, दरभंगा और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों और मनचलों के बीच पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति और महिला सुरक्षा से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाए और सरकार से जवाब मांगा।

सात फेरे के लिए तैयार गैंगस्टर मैनपाल बादली! 12 घंटे की पैरोल पर पहुंचा झज्जर, कंबोडियन दुल्हन से रचाएगा शादी
Gangster Mainpal Badli On Parole For Marriage: गैंगस्टर मैनपाल बादली को कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के झज्जर लाया गया। कोर्ट ने उसे अपनी कंबोडियन पार्टनर से शादी करने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी है।  50 साल के गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला, जिसे 'बादली' के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में हिसार सेंट्रल जेल में तीन हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गैंगस्टर 24 सितंबर को अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटा चान से शादी करेगा। उसे हाई कोर्ट से 12 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। इस दौरान ढिल्ला सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा।

डुलिना फार्म में शादी की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, मैनपाल बादली की शादी झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्थित डुलिना फार्म में होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे फार्म हाउस लाया गया है। इस दौरान वहां पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पैरोल का समय खत्म होने पर बादली को रात 8 बजे तक जेल लौटना होगा। दुल्हन और उसके परिवार वाले पहले ही झज्जर पहुंच चुके हैं। बादली पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट, डकैती, आपराधिक साजिश और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

#WATCH | Jhajjar, Haryana: Gangster Mainpal Badli arrived at the venue under police security for his wedding. The court has granted him 12-hour parole to marry his Cambodian partner. pic.twitter.com/A10WvsnRBM
— ANI (@ANI) September 24, 2026

पेरोल तोड़ भागा कंबोडिया, बसाया परिवार

झज्जर जिले के बादली गांव का रहने वाला ढिल्ला, इससे पहले 2018 में हिसार सेंट्रल जेल से छह हफ्ते की पैरोल पर बाहर आया था और उसे 29 अगस्त 2018 तक जेल लौटना था। हालांकि, वह पैरोल तोड़कर भाग गया और बाद में, जुलाई 2019 में, नकली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर कंबोडिया के सिएम रीप चला गया। फिर वह वहीं बस गया और अपना कारोबार चलाने लगा। कंबोडिया में रहने के दौरान, खबर है कि उसने एक स्थानीय महिला, मेटा चान के साथ परिवार बसाया था। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स में पहले तीन बच्चों का जिक्र है। हालांकि, मौजूदा शादी के लिए दुल्हन चार बच्चों के साथ भारत पहुंची है।

हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर मैनपाल गिरफ्तार, कंबोडिया से लाया गया भारत...7 लाख का था इनाम

बादली का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

मैनपाल बादली का आपराधिक रिकॉर्ड साल 2000 से शुरू होता है। 2014 में, जब वह भोंडसी जेल में बंद था, तब एक अन्य कैदी की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। 2018 में पैरोल पर बाहर आने के बाद उसके फरार हो जाने पर, हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया और उसे अपने सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया। 6 नवंबर, 2024 को इंटरपोल रेड नोटिस जारी होने के बाद, कंबोडियाई अधिकारियों ने 24 जुलाई, 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। 2 सितंबर, 2025 को उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया और हरियाणा एसटीएफ ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। तब से वह जेल में ही है।

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटा सुब्रत गिरफ्तार, सुपारी किलर ने खोला राज- VIDEO
Kanpur Chemist Murder Son Arrested: कानपुर शहर में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नवभारत लाइव शुरुआत से ही बेटे के शामिल होने के संबंध में लगातार खबर प्रसारित कर रहा था और पुलिस से लगातार सवाल पूछ रहा था जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सुब्रत का आरोपियों को ना पहचानना, सुब्रत का लगातार आरोपियों से मिलना, पुलिस की पूछताछ में सुब्रत का डेढ़ घंटे तक चुप रहना, जैसे तमाम सवाल शामिल थे जिस पर अब मोहर लग गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने दवा कारोबारी के बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपारी किलर विशाल के बयान और परिस्थितिजन्य व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच में माना गया है कि दवा कारोबारी की हत्या में उसका बेटा सुब्रत भी शामिल था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। बहू शालू को लेकर नई जानकारियां मिली हैं, जिन पर जांच चल रही है।

सुपारी किलर विशाल ने बदला बयान

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ जब सुपारी किलर विशाल से विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत का आमना सामना कराया गया तो विशाल ने अपना बयान बदल दिया जो विशाल घटना के दिन गिरफ्तार होने के बाद ही मीडियाकर्मियों के सामने और पुलिस को बताता रहा कि उसने बहू शालू के कहने पर हत्या की थी।

उसने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अपना बयान बदल दिया और सुब्रत के सामने आते ही बोला भैया ने ही हत्या करने के लिए कहा था और फंसने पर भाभी शालू का नाम लेने के लिए कहा था। सुब्रत ने हीं छह लाख रुपए देने की बात कही थी। विशाल ने बताया कि जिस चोरी के आरोप में विशाल को विनीत मिनोचा ने दुकान से निकाला था वह चोरी भी सुब्रत ने हीं कराई थी।

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान मामले में उसके कनेक्शन का खुलासा हुआ। नवभारत लाइव ने सबसे पहले बेटे के कनेक्शन की खबर सामने रखी थी।#upnews #kanpur #news pic.twitter.com/Vaaf2Xmpp1
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 24, 2026

पुलिस ने पूछताछ के लिए तैयार किए थे 200 से ज्यादा सवाल

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ के लिए 200 से ज्यादा सवाल तैयार किए थे लेकिन इन सब में प्रमुख सवाल वही थे जो नवभारत लाइव पहले ही प्रकाशित कर चुका था। विवेचक केशव कुमार तिवारी और पश्चिमी जोन की स्वाट टीम के सवालों में मुख्य रूप से सुब्रत का आरोपियों से संपर्क, मोबाइल लोकेशन ,बातचीत , रुपयों का लेनदेन, फ्लैट में आने जाने और घटना के बाद की गतिविधियों से जुड़े सवाल शामिल हैं। पूछताछ के दौरान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

कर्ज में डूब गया था सुब्रत

पुलिस की जांच में सामने आया की दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का बेटा सुब्रत लाखों के कर्ज में डूब गया था। उस पर 20 लाख से ज्यादा रुपए का कर्ज था। इसमें मनी व्यू से करीब 5 लाख, आइसीआइसीआइ बैंक से 75000, नवी ऐप से 3 लाख और एक दोस्त हर्षित से करीब 10 लख रुपए का उधर शामिल है।

घटना के तीन दिन पहले विशाल ने लिया था नया सिम

हत्याकांड से 3 दिन पहले आरोपी विशाल ने एक नया सिम खरीदा था। सिम के एक्टिवेट होते ही उसने सबसे पहले कॉल विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत को की थी, जहां से शक की सूई बेटे सुब्रत पर घूम रही थी। वहीं विशाल के बयान ने भी सुब्रत को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया की सुब्रत के खिलाफ डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पूरे हैं। हालांकि सुब्रत ने अभी हत्या स्वीकारी नहीं है। फिलहाल दस्तावेजों में लिखा पड़ी कर सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में बरामद नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन आया सामने; दवा एजेंसी सील, एजेंसी मालिक हिरासत में

क्या है पूरा मामला?

5 सितंबर की रात विनीत कि उनके इंदिरा नगर स्थित फ्लैट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अगले ही दिन साजिश में शामिल विनीत की बहुत शालू और सुपारी किलर विशाल व राज किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी विनीत का बेटा और शालू का पति सुब्रत पुलिस के शक के घेरे में रहा। रिमांड के दौरान जब विशाल और सुब्रत को आमने सामने बैठाया तो मामला ही पलट गया। विशाल ने सुब्रत की पोल खोल हत्याकांड का खुलासा करवा दिया। फिलहाल पुलिस अभी दोनों बयानों और घटना की पूरी विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, पूर्व पार्षद पर फायरिंग की वारदात पर भड़के तेजस्वी यादव, वारदात का VIDEO वायरल
Anil Yadav Firing CCTV Video: पटना में बुधवार को पूर्व पार्षद पर हमले से हड़कंप मच गया। पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर एक पूर्व नगर पार्षद पर गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित अनिल यादव अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में कुछ समर्थकों के साथ बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। अनिल यादव को करीब 5 गोलियां लगीं।

मेदांता अस्पताल में किया शिफ्ट

इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व पार्षद अनिल यादव को आगे के इलाज के लिए उदयण अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यह गोलीबारी एक रिहायशी इलाके में हुई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।

चश्मदीदों ने बताया, कि फायरिंग के बाद हमलावर कथित तौर पर हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और रहवासी और चश्मदीदों से पूछताछ की।

Patna, Bihar: Former councillor Anil Yadav was shifted from Udayan Hospital to Medanta Hospital for further treatment. Anil Yadav was attacked by motorcycle-borne men and sustained four bullet injuries. pic.twitter.com/veZ2tAIMeW
— IANS (@ians_india) September 23, 2026

फायरिंग का CCTV वीडियो आया सामने

पूर्व पार्षद अनिल यादव पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर तीन हमलावरों को मोटरसाइकिल पर सवार होकर उन पर कई राउंड गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इस CCTV फुटेज और आस-पास के इलाकों में लगे कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

Patna, Bihar: CCTV footage of the attack on former councillor Anil Yadav has surfaced. The footage clearly shows three assailants riding a motorcycle and firing multiple shots at him. Police are examining this CCTV footage and footage from cameras installed in the surrounding… pic.twitter.com/S6KUTgqHYA
— IANS (@ians_india) September 23, 2026

मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस हमले की खबर मिलते ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने मेदांता अस्पताल में अनिल यादव के परिवार वालों से मुलाकात की। पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव पर गोली चलाई गई, इस पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी शासन पर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी के शासन में लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमलावर घरों में घुसकर दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार रहे हैं, चाहे वे युवा लड़कियां हों या जन-प्रतिनिधि। आप स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर राजधानी पटना में ही जन-प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन सुरक्षित है?"

Patna, Bihar: Leader of Opposition Tejashwi Yadav visited Medanta Hospital to meet former councillor Anil Yadav.

He says, “People are being shot at continuously under the BJP government. No one is safe in Bihar. People are being shot in broad daylight, with attackers entering… pic.twitter.com/YvoiKUGcmV
— IANS (@ians_india) September 23, 2026

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत, यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "अनिल यादव हमारे पुराने परिचित थे और शुरू से ही हमारे साथ जुड़े हुए थे। उन्हें उनके ही घर के अंदर छह या सात बार गोली मारी गई। यह कोई मामूली घटना नहीं है। प्रशासन को इस मामले का पूरा संज्ञान लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजी मिले। फिर भी, सत्ता में बैठे लोग बेपरवाह दिखते हैं।"

मामले की जांच कर रही पुलिस

पटना पुलिस हमले के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है, जिसमें पुरानी दुश्मनी की संभावना भी शामिल है। अनिल यादव पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद हैं, जबकि उनकी पत्नी वर्तमान में इसी वार्ड की पार्षद हैं।

ताजा हमले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि कुछ दिन पहले यादव के बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी भी तरह के संबंध की जांच कर रही है। गोलीबारी के बाद, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांचकर्ताओं के प्रयासों के चलते इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। जांच जारी है।

एंटी करप्शन का शिकंजा: हापुड़ में चिकित्सक से मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार
Hapur Kanungo Bribery Case: हापुड़ में जमीन संबंधी काम के बदले डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में धौलाना तहसील के कानूनगो बिजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। चिकित्सक के क्लीनिक पर 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय कार्रवाई की गई। हापुड़ में जमीन से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में धौलाना तहसील में तैनात कानूनगो बिजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कानूनगो ने शौलाना गांव निवासी चिकित्सक डॉ. केपी सिंह से जमीन संबंधी काम के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की और चिकित्सक के क्लीनिक से कथित तौर पर रिश्वत की पहली किस्त लेते समय कानूनगो को पकड़ लिया।

जमीन के मामले को लेकर तहसील के चक्कर लगा रहे थे डॉ. केपी सिंह

जानकारी के अनुसार, डॉ. केपी सिंह शौलाना गांव में जमीन से संबंधित मामले को लेकर तहसील के चक्कर लगा रहे थे। चिकित्सक का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री, फर्द और दाखिल-खारिज संबंधी दस्तावेज उनके पास हैं और मौके पर उनका कब्जा भी है। आरोप है कि इसके बावजूद कानूनगो जमीन के कुछ हिस्से को किसी अन्य व्यक्ति की भूमि से संबंधित बताते हुए उनसे लगातार रकम की मांग कर रहा था।

दिल्ली में बरामद नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन आया सामने; दवा एजेंसी सील, एजेंसी मालिक हिरासत में

चिकित्सक के मुताबिक, उन्होंने कानूनगो को जमीन से जुड़े मूल दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद चिकित्सक ने मामले की शिकायत मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो में की।शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को कानूनगो कथित रूप से 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेने के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचा। जैसे ही रुपये लिए गए, टीम ने उसे पकड़ लिया।

राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) मेरठ इकाई ने हापुड़ जिले की धौलाना तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कुंवर पाल सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी कानूनगो ने शिकायतकर्ता किसान की जमीन के कागजात सही करने और रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत (अवैध धनराशि) की मांग की थी। आरोप है कि कानूनगो पीड़ित की जमीन में दूसरे की जमीन का हिस्सा होना बताकर काम टाल रहा था और रिकॉर्ड सुधारने के लिए पैसे मांग रहा था। किसान की शिकायत पर मेरठ एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया।

जिसके बाद बुधवार को धौलाना के एक क्लीनिक के पास से आरोपी कानूनगो को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब टीम आरोपी को लेकर धौलाना थाने पहुंची, तो वहां स्थानीय लेखपालों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस और एंटी करप्शन टीम भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।

कानपुर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, कार्यभार संभालते ही कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मेरठ एंटी करप्शन टीम द्वारा धौलाना के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद की पूरी कानूनी प्रक्रिया एफआईआर और कानूनी धाराएं गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को लेकर धौलाना थाने पहुंची। वहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धारा किसी लोक सेवक (सरकारी कर्मचारी) द्वारा अपने आधिकारिक कर्तव्य के बदले अनुचित लाभ या रिश्वत मांगने और स्वीकार करने पर लगाई जाती है। बताया जा रहा है कि, शिकायतकर्ता की शिकायत, रासायनिक प्रक्रिया (केमिकल युक्त नोटों की रिकवरी) का पंचनामा, और क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को इस मामले में मुख्य साक्ष्य (एविडेंस) बनाया गया है।

कानूनगो को विशेष एंटी करप्शन कोर्ट (मेरठ) में पेश करेगा संगठन

नियमानुसार मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम आरोपी कानूनगो को विशेष एंटी करप्शन कोर्ट (मेरठ) में पेश करेगी। घूसखोरी के मामलों में आरोपी को आमतौर पर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार (जेल) भेज दिया जाता है। गिरफ्तारी की आधिकारिक रिपोर्ट जैसे ही हापुड़ के जिला मजिस्ट्रेट और संबंधित राजस्व विभाग को प्राप्त होगी, आरोपी कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी जाएगी। दोष सिद्ध होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी को न्यूनतम 3 वर्ष से लेकर अधिकतम 7 वर्ष तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है।

Mathura: प्रेम विवाह का खूनी अंजाम; पति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, 7 आरोपी गिरफ्तार
Mathura Love Marriage Murder: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक और उसके भाई को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। मथुरा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मई 2026 में मृतक युवक ने संजना के साथ की थी कोर्ट मैरिज

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के गोसना गांव निवासी बंटी ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंज नगर निवासी संजना के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि इस विवाह को लेकर संजना के परिजन नाराज थे और दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

Varanasi: पांडेयपुर में पत्रकार से बदसलूकी और मारपीट के आरोप; धरने पर बैठे पत्रकार, लालपुर थाने में जुटी भीड़

बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और अन्य परिजनों ने बंटी तथा उसके भाई शंकर को अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना में बंटी और शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन बंटी ने दम तोड़ दिया।

मुख्य अभियुक्त महेंद्र समेत सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक युवक की मौत के बाद मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में मुख्य अभियुक्त महेंद्र समेत सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वृंदावन क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की भी जांच कर रही है।

फेडरल बैंक में नकली सोना रखकर लिया 1.46 करोड़ का लोन; जांच में हुआ खुलासा, गोल्ड जांचने वालों पर भी केस दर्ज
Ghaziabad Gold Loan Fraud: गाजियाबाद के आरडीएसी स्थित फेडरल बैंक की शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 18 लोगों ने 1 करोड़ 46 लाख रुपए का लोन ले लिया। बैंक ने गोल्ड लोन खातों की जांच कराई तो गिरवी रखे आभूषण नकली मिले। इसके बाद बैंक मैनेजर शाजिया बानो ने कविनगर थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ ऋकफ दर्ज की है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक मामले में गोल्ड की जांच करने वाली फर्म और बैंक से ग्राहकों को जोड़ने में भूमिका निभाने वाले लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोबोस गोल्ड के दीपक डल्ला ने की जेवरात की जांच

बैंक मैनेजर शाजिया बानो ने पुलिस को बताया कि फोबोस गोल्ड के दीपक डल्ला ने अलग-अलग लोगों के लाए जेवरात की जांच की थी। जांच के बाद इन्हें असली बताते हुए प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

बुलंदशहर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज डीजे से हिली दुकानें, अस्पताल के खिड़की-दरवाजे भी खड़खड़ाए..

वहीं, रूपीक फिटनेस के अधिकारी हर्ष कुमार और अनुराग सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी ग्राहकों को बैंक से जोड़ने और उनकी लोन फाइल तैयार कराने में भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक इसी प्रक्रिया के जरिए 18 लोगों ने बैंक से गोल्ड लोन कराया।

10 जून को शुरू हुई थी लोन लेने की प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को दीपांशु बंसल अपने साथियों के साथ बैंक पहुंचा था। यहां सोने के जेवरात गिरवी रखकर लोन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी दौरान रैंडम चेकिंग में आभूषण नकली पाए गए।

मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने संबंधित लोगों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद बैंक ने गोल्ड लोन खातों और गिरवी रखे आभूषणों का ऑडिट कराया। जांच में कई खातों में रखा सोना नकली मिला।

हापुड़ में रास्ते से गायब हुआ 12 लाख का 378 क्विंटल सरकारी चावल, ट्रांसपोर्टर पर फर्जी दस्तावेज के आरोप

18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बैंक की जांच के बाद कविनगर पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें गाजियाबाद के दिल्ली गेट निवासी दीपांशु बंसल, मयूर बंसल, शहजाद खान, अलीबिन हुसैन, विकास, अश्वनी, मुकुल, कविता, अंकुर, साहिल सिंह, धर्मवीर, दीपक डल्ला, अनुराग, कैफ नोमान, रूपीक फिटनेस कंपनी के रीजनल मैनेजर हर्ष, वसीम अब्बास और अन्य शामिल हैं।

पुलिस अब आरोपियों की भूमिका, लोन की प्रक्रिया और नकली आभूषणों की जांच से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। बैंक को हुए 1 करोड़ 46 लाख रुपए के नुकसान से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच में शामिल किए गए हैं।

Azamgarh News: 7 घंटे का मान-मनौव्वल फिर चलीं गोलियां, 3 कत्ल के बाद बच्चों को बनाया ढाल, जानिए इनसाइड स्टोरी
Ahraula Encounter 7 Hours High Voltage Drama: अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार की शाम हुई सनसनीखेज वारदात के बाद करीब 7 घंटे तक पुलिस और आरोपी के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद कुमार अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ घर के एक कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच्चों को भी गोली मारने की धमकी देता रहा।

7 घंटे चला मान-मनौव्वल, फिर गोलीबारी

बुधवार को पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम आरोपी को सरेंडर कराने और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी थी। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर आरोपी ने अपने नौ वर्षीय बेटे शौर्य सिंह को गोली मार दी थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से घायल उसके बेटे शौर्य की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

आजमगढ़ में एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को शम्भूपुर गांव में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह और अनुष्ठान में शामिल दो लोगों अखिलेश मिश्रा तथा महेन्द्र पाठक को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं रहती थी। परिजनों के अनुसार, उसकी मानसिक परेशानी को भूत-प्रेत की बाधा से जोड़कर देखा जा रहा था। इसी वजह से उसकी स्थिति में सुधार और कथित बाधा दूर करने के उद्देश्य से घर पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना के दिन अनुष्ठान का चौथा दिन था।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अरविंद उग्र हो गया और उसने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक पर गोली चला दी। फायरिंग में तीनों की मौत हो गई।

तीन बच्चों को कमरे में किया बंद

तीन लोगों की हत्या करने के बाद अरविंद अपने तीनों बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया।

आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी को लगातार समझाने और आत्मसमर्पण कराने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने भी उससे बातचीत कर बच्चों को सुरक्षित बाहर भेजने की अपील की, लेकिन पुलिस के मुताबिक वह बार-बार बच्चों को गोली मारने की धमकी देता रहा।

कमरे के अंदर से आई गोली की आवाज

कई घंटे तक पुलिस आरोपी को समझाने का प्रयास करती रही। इसी दौरान कमरे के भीतर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बच्चों की जान खतरे में होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अंदर पुलिस को नौ वर्षीय शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद ने ही अपने बेटे को गोली मारी थी। शौर्य को तत्काल उपचार के लिए लाइफ लाइन अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आजमगढ़ में एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

पुलिस टीम पर भी आरोपी ने की फायरिंग

बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस टीम कमरे में पहुंची ही थी कि आरोपी अरविंद ने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा के दृष्टिगत टीम ने नियंत्रित एवं संयमित जवाबी फायरिंग की।

जवाबी फायरिंग में अरविंद कुमार घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल निकाला

कमरे में मौजूद दो अन्य बच्चों को बचाने के लिए पुलिस टीम ने अभियान जारी रखा। पुलिस के मुताबिक, टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, बड़ी बच्ची की कोहनी के पास मामूली खरोंच आई है, जबकि छह माह की बच्ची सुरक्षित है। दोनों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर संभाली कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीम को लगातार दिशा-निर्देश दिए और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई की निगरानी की।

पुलिस का कहना है कि बेहद संवेदनशील स्थिति में टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

#Azamgarh: थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की घटना में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई… pic.twitter.com/JFcz1M94cu
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 22, 2026

चार मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

इस पूरी घटना में आरोपी अरविंद कुमार के अलावा उसकी पत्नी बबिता सिंह, अनुष्ठान में शामिल महेन्द्र पाठक और अखिलेश मिश्रा की मौत हुई। इसके अलावा आरोपी की गोली से घायल उसके नौ वर्षीय बेटे शौर्य सिंह की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस मुठभेड़ में मृत आरोपी की पहचान अरविंद कुमार पुत्र त्रिपुरारी सिंह, निवासी शम्भूपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

Azamgarh News: पत्नी, बेटे और पुजारियों की हत्या करने वाला सनकी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर; 5 की मौत

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है और फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Delhi Anand Parbat Murder: रास्ते में टकराने से शुरू विवाद, चाकू से हत्या तक पहुंचा मामला; 7 घंटे में 3 अरेस्ट
Delhi Crime News: दिल्ली में आनंद पर्वत हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आनंद पर्वत में हुए इस मर्डर केस को दिल्ली पुलिस ने सिर्फ सात घंटे के अंदर सुलझा लिया।

इस मामले में पुलिस ने 19 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और 17 व 15 साल के दो नाबालिगों को पकड़ा। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों ने चाकू से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति के चाकू मारे जाने की सूचना देने वाली PCR कॉल मिली। पुलिस थाना सिंह रोड की गली नंबर 16 में पहुंची, जहां 17 साल का एक लड़का घायल हालत में मिला। उसे जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की देखरेख और एसीपी पटेल नगर सुनील कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (आईओ) इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, एसआई दीपांशु, हेड कांस्टेबल शरवन, हेड कांस्टेबल हरीश, कॉन्स्टेबल सुरेश, राजेश और गिरधारी शामिल थे।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच, टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से वारदात में शामिल तीनों लोगों की पहचान की गई। तीनों को आनंद पर्वत इलाके से ही पकड़ा गया।

Delhi Police solved a murder case in Anand Parbat within seven hours, with one 19-year-old accused arrested and two juveniles, aged 17 and 15, apprehended. The knife allegedly used in the crime has also been recovered.

According to Police, a PCR call was received at around 8:30…
— ANI (@ANI) September 23, 2026

आरोपियों में 2 नाबालिग शामिल

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गली नंबर 16 से गुजरते समय आरोपी कथित तौर पर पीड़ित से टकरा गए थे, जिसके बाद बहस हुई और मामला चाकू मारने की घटना तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान आनंद पर्वत के रहने वाले 19 साल के तुषार और 17 व 15 साल के दो नाबालिगों के तौर पर हुई है।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

आरोपियों ने जुर्म कबूला

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गली नंबर 16 से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहा पीड़ित उनसे गलती से टकरा गया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और तीनों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच से महज 7 घंटे में हत्या का मामला सुलझा लिया गया। आगे की जांच जारी है।

Azamgarh News: पत्नी, बेटे और पुजारियों की हत्या करने वाला सनकी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर; 5 की मौत
Azamgarh Triple Murder Encounter News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पुजारी की हत्या करने वाले सनकी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मुठभेड़ में ढेर होने से पहले आरोपी ने अपने एक बेटे को भी गोली मार दी थी। इससे उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार मंगलवार देर रात चले इस खौफनाक ड्रामे का अंत तो हो गया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में 5 लोगों की जान चली गई। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान एक आरोपी शख्स ने स्वयं ही पत्नी और बेटे तक को मार डाला।

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, नवीन अरोड़ा के अनुसार, थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की घटना में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी एवं एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

#Azamgarh: थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की घटना में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई… pic.twitter.com/JFcz1M94cu
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 22, 2026

अहरौला थाना क्षेत्र की है घटना

बता दें, आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना के शम्भूपुर गांव में यह यह खौफनाक घटना घटी। जहां मंगलवार शाम आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी समेत दो पुजारियों की हत्या करके अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहने पर वो अपने बच्चों को भी गोली मारने की धमकी दे रहा था। यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। इस बीच आरोपी ने देर रात कमरे में बंधक बनाए अपने बच्चे को भी गोली मार दी।

अस्पताल में आरोपी और बच्चे की हुई मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पर्याप्त चेतावनी के बावजूद आरोपी द्वारा अपने एक बच्चे को गोली मार दी गई। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद घायल हो गया। आरोपी एवं घायल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान आरोपी अरविंद एवं उसके बच्चे की मृत्यु हो गई।

थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पर्याप्त चेतावनी के बावजूद आरोपी…
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 23, 2026

CM योगी आज करेंगे भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा लोन

पुलिस द्वारा मौके से 02 बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

प्रयागराज में 50 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, STF ने सिविल लाइंस से दबोचा, कई जिलों में 19 मुकदमें दर्ज
Prayagraj STF Arrested Ravi Pasi: एसटीएफ उत्तर प्रदेश की प्रयागराज फील्ड इकाई ने नवाबगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी रवि पासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार 22 सितंबर को सिविल लाइंस क्षेत्र में एजी ऑफिस चौराहे के पास चाय की दुकान के सामने से की गई।

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पासी उर्फ हरिओम पासी, निवासी ग्राम मीठी, थाना धूमनगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा संख्या 404/2025, धारा 103, 140(1), 61(2), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

22 अगस्त 2025 को की थी हत्या

पूछताछ में आरोपी रवि पासी ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को उसने अपने साथियों के साथ राम सिंह, उदय सिंह और अन्य लोगों को पकड़कर धूमनगंज थाना क्षेत्र के महेन्द्रमपुर गांव के पास ले जाकर कथित रूप से हत्या की थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के प्रयास की बात भी सामने आई।

Aligarh News: अकराबाद में फैक्ट्रियों से बर्बाद हो रही धान की फसल, किसानों ने खोला मोर्चा; ACM को सौंपा ज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थे। जबकि रवि पासी फरार चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

अलग अलग जिलों में 19 मुकदमें दर्ज

जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रयागराज, रायबरेली और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में 19 मुकदमें दर्ज है। आरोपी रवि पासी को यूपी एसटीएफ ने नवाबगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह, निरीक्षक जय प्रकाश राय, उपनिरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षी किशन चन्द्र, प्रवीण जायसवाल, आरक्षी अजीत राय व चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय शामिल रहे।

ओडिशा में जमुई जैसी हैवानियत! गुहार लगाती रही युवती, आरोपियों का नहीं पसीजा दिल, तीन गिरफ्तार
Odisha Jamui-like Brutality: बिहार के जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी मन को विचलित और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूरा मामला ओडिशा के ढेंकनाल का बताया जा रहा है। इस घटना में एक युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।

छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिनका पहचान क्रमशः सरोज नायक (41), समीर नायक (37) और संग्राम रथ के रूप में हुई है।

यह मामला ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं। इस दरमियान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट भी की जा रही है।

गमछे का रंग भगवा है...जमुई मामले पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी पर तंज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

वीडियो में छोड़ देने की गुहार लगा रही युवती

वायरल वीडियो में युवती बार-बार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आती है। इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की अपील करती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

18 सितंबर की घटना

वायरल वीडियो 18 सितंबर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो जोड़े कपिलाश घुमने गए थे। इसी दौरान एक जोड़ा आप्तिजनक हरकत करते हुए पाया गया जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर प्रेमी जोड़ों स्थानीय लोगों से लड़ने लगे जिसपर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है जिसकों लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रहा है।

मथुरा के स्वामी घाट पर दो पक्षों में मारपीट; पिता-पुत्र पर 40-50 लोगों ने किया हमला, चेन-मोबाइल लूट गए आरोपी
Fight On Mathura Swami Ghat: मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब 40 से 50 लोगों पर एकजुट होकर हमला करने और दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष के साथ लूटपाट भी की...

पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके सोने की चेन और मोबाइल फोन भी गायब हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी मथुरा पुलिस को दी।

UP सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड्स को मिलेगा हथियारों का खास प्रशिक्षण, STF के जरिए खरीदे जाएंगे 10 लाख कारतूस

सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की।

स्वामी घाट क्षेत्र पर अफरा-तफरी का माहौल

मारपीट की घटना के बाद स्वामी घाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट और लूटपाट के आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामलें में उचित कार्रवाई की जाएगी।

गैंग रेप केस के मुख्य आरोपी फरार, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, शैलेश पाटिल की तलाश के लिए भेजी गई 6 पुलिस टीमें
Kalyan Dombivli Crime News: कभी शिवसेना - भाजपा दोनों पार्टियां लाड़ली बहन योजना शुरू करने का क्रेडिट लेने में लगी थीं, अब भिवंडी कल्याण इलाके में एक पूर्व BJP MLA के दुष्कर्म केस में आरोपी होने से हलचल मच गई है। पुलिस ने अब भिवंडी गैंग रेप केस में आरोपी पूर्व BJP MLA नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस ऑफिसर शैलेश पाटिल की तलाश के लिए एक फ्रंट बनाया है।

फार्महाउस से CCTV DVR गायब सबूत मिटाने के जुर्म में एक्स्ट्रा धाराएं जोड़ी गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर भी पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग जगहों पर छह पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जब पुलिस ने फार्महाउस की जांच की, जो इस केस में एक अहम कड़ी है, तो पता चला कि वहां के CCTV कैमरे और DVR गायब थे।

पुणे में मानवता हुई शर्मसार, हादसे में पैर गंवाने वाले मरीज को ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर बेसहारा छोड़ा

फार्महाउस से CTV DVR गायब

CCTV फुटेज और DVR गायब होने से शक है कि इस केस में सबूत मिटाए गए थे, और इसलिए क्राइम में सबूत मिटाने की धारा बढ़ा दी गई है। इस बीच, दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंची थीं। लेकिन पुलिस को वहां नरेंद्र पवार या शैलेश पाटिल नहीं मिले।

सबूत मिटाने के जुर्म में जोड़ी गई एक्स्ट्रा धाराएं

फिलहाल पुलिस की छह टीमें आरोपियों की संभावित जगहों की तलाश कर रही हैं, और इस केस में दूसरे सबूतों और जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसलिए, सबका ध्यान इस बात पर है कि इस जांच से क्या निकलकर सामने आएगा। मुख्य आरोपी के BJP का एक पदाधिकारी और पूर्व MLA होने से कल्याण डोंबिवली की राजनीति गरमा गई है।

नासिक में एफडीए की बड़ी कार्रवाई: एपीएमसी मार्केट से 3 लाख रुपए का नकली घी और हल्दी जब्त
Nashik APMC Market FDA Raid: त्योहारी सीजन को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नासिक शहर में खाद्य पदार्थों की विशेष जांच मुहिम शुरू की है। इस अभियान के तहत पंचवटी स्थित एपीएमसी मार्केट परिसर की एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 1 हजार 900 रुपए मूल्य का घी और हल्दी पाउडर का स्टॉक जब्त किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे तथा सहआयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारी दिनों में विभिन्न खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए मिलावटी, असुरक्षित अथवा घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

पंचवटी में 900 किलो हल्दी और वातुला ब्रांड का घी जब्त

21 सितंबर को पंचवटी स्थित एपीएमसी मार्केट में बालाजी फ्रूट ट्रेडर्स, दुकान क्रमांक 67 की जांच की गई। इस दौरान वातुला ब्रांड का 75 किलो गाय का घी बरामद हुआ, जिसकी कीमत 56 हजार 200 रुपए है। इसके अलावा 900 किलो हल्दी पाउडर का स्टॉक मिला, जिसकी कीमत 2 लाख 45 हजार 700 रुपए है। दोनों खाद्य पदार्थों का कुल मूल्य 3 लाख 1 हजार 900 रुपए है।

पंचवटी APMC मार्केट की दुकान पर छापा

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने और मानव स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त होने की आशंका के चलते यह स्टॉक जब्त किया गया है। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नासिक के सातपुर में दूषित पानी पर भड़के जनप्रतिनिधि, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अधिकारियों को नहलाएंगे

3.01 लाख का संदिग्ध स्टॉक सीज

यह कार्रवाई सहआयुक्त मंगेश माने तथा सहायक आयुक्त ज्ञानेश्वर म्हात्रे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंदा गायकवाड ने की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है।

मथुरा के मुखराई गांव में दो युवतियों को लेकर विवाद; दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
Mathura Mukharai Village Case: मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मुखराई गांव में दो युवतियों को लेकर दो अलग-अलग मामलों के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि गांव निवासी दो सगे भाइयों का अलग-अलग युवतियों से संबंध है और दोनों युवतियां उनके साथ हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, एक मामले में मुस्ताक खान नामक युवक पर आरोप है कि वह करीब चार दिन से एक युवती को अपने साथ लेकर फरार है। वहीं, उसके बड़े भाई सलमान खान पर आरोप लगाया गया है कि वह करीब एक वर्ष से अपनी पत्नी से अलग रहकर दूसरी युवती के साथ रह रहा है। दोनों मामलों को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में दबदबा है और इसी कारण लोग खुलकर सामने आने से बचते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

आगरा शहर से देहात तक फैला यूजीसी रोलबैक आंदोलन, व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी दिल्ली कूच की चेतावनी

मामला सामने आने के बाद राधाकुंड पुलिस चौकी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है।

युवतियों के बयान महत्वपूर्ण

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित युवतियों के बयान महत्वपूर्ण होंगे। यदि युवतियां अपनी इच्छा से संबंधित युवकों के साथ रह रही हैं तो उनकी स्वतंत्र इच्छा और बयान के आधार पर कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, यदि बहला-फुसलाकर ले जाने या दबाव बनाने की बात सामने आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मथुरा पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। युवतियों के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बुलंदशहर में चौंकाने वाला मामला; महिला ने नाबालिग भतीजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में खुली चाची की पोल
Bulandshahr POCSO Case: पहासू थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक मामले का खुलासा किया है। एक महिला ने अपने नाबालिग भतीजे पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि, महिला ने ही भतीजे का यौन उत्पीड़न किया, उसे ब्लैकमेल किया और रंगदारी मांगी थी। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पॉक्सो अधिनियम के तहत जिले में किसी महिला के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।

यह मामला तीन महीने पहले शुरू हुआ था। पहासू निवासी एक राजमिस्त्री ने थाने में शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके 16 साल के दूर के भतीजे ने उसकी पत्नी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

महिला ने नाबालिग भतीजे पर लगाया झूठा आरोप

पति से अलग पूछताछ में एक अहम बात सामने आई। पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के फोन में आपत्तिजनक वीडियो देखे थे। पति के सवालों से बचने और खुद को बेकसूर साबित करने के लिए महिला ने नाबालिग भतीजे पर झूठा आरोप लगा दिया था।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले गए। डिजिटल जांच में साफ हुआ कि वीडियो किशोर ने नहीं, बल्कि महिला ने खुद बनाई थी।

प्रतापगढ़ कोतवाली में पास्को मामले के आरोपी की मौत; शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, कोतवाल और SI निलंबित

महिला ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। लोकलाज के डर से किशोर ने उसे कुछ नकदी भी दी थी। इलेक्ट्रॉनिक सबूत सामने आने पर महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पॉक्सो एक्ट, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज

सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) वरुण कौशिक और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पॉक्सो कानून जेंडर-न्यूट्रल है। इसमें 18 साल से कम उम्र के बालक या बालिका, किसी के भी साथ अपराध होने पर समान कार्रवाई का प्रावधान है। निष्पक्ष जांच के जरिए निर्दोष किशोर को न्याय दिलाने के लिए पुलिस टीम की तारीफ की जा रही है।

प्रतापगढ़ कोतवाली में पास्को मामले के आरोपी की मौत; शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, कोतवाल और SI निलंबित
Pratapgarh Police Station Death: पट्टी कोतवाली में किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए लाए गए 22 वर्षीय युवक अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को कोतवाली परिसर के शौचालय में वह फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पट्टी के कोतवाल आनंदपाल सिंह और मामले के विवेचक एसआई ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है।

किशोरी के बयान के बाद अर्जुन से हो रही थी पूछताछ

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर निवासी अर्जुन पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के मुताबिक किशोरी को बरामद करने के बाद उसके बयान के आधार पर अर्जुन की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था। पुलिस के अनुसार रविवार को उससे पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान वह शौचालय जाने की बात कहकर गया और कुछ देर बाद वहां फंदे पर लटका मिला।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी दीपक भूकर और एएसपी पूर्वी आलोक कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी पट्टी कोतवाली पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अर्जुन को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी और उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मारपीट से मौत के आरोप को खारिज किया है। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार के अनुसार, मामले की जांच चल रही थी और इसी दौरान युवक ने कोतवाली के शौचालय में जान दे दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Agra: ईदगाह मोड़ ROB पर मंडराया खतरा, जर्जर पुल दे रहा हादसे को न्योता, नीचे से गुजरती हैं करीब 200 ट्रेनें

लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच की तैयारी

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह और विवेचक एसआई ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी की ओर से मामले की मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nashik News: फिरौती केस की जांच के दौरान प्रेग्नेंट मिली नाबालिग, जलगांव का युवक गिरफ्तार
Malegaon Crime News: मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में दर्ज फिरौती वसूली, जबरन वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले की जांच के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मालेगांव शहर पुलिस ने जलगांव निवासी 24 वर्षीय युवक मुजफ्फर अली अजगर अली उर्फ मुजफ्फर कुरेशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले फिरौती के मामले में नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच के दौरान उसके करीब पांच सप्ताह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद नाबालिग ने जलगांव निवासी मुजफ्फर कुरेशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नासिक के सातपुर में दूषित पानी पर भड़के जनप्रतिनिधि, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अधिकारियों को नहलाएंगे

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, घटना 7 अगस्त की रात करीब 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच मालेगांव के नागछाप झोपड़पट्टी क्षेत्र में हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक खाली पड़ी इमारत के कमरे में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, नाबालिग का बयान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया। इसके आधार पर मालेगांव शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धाराओं 4(2), 6, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

मालेगांव पुलिस ने जलगांव से आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुजफ्फर कुरेशी को 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि नाबालिग लड़की और उसके कुछ साथियों के खिलाफ इससे पहले आजाद नगर पुलिस थाने में फिरौती वसूली, जबरन वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान कराई गई चिकित्सकीय जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद यह नया मामला दर्ज किया गया है।

Mathura: शराब पीने के दौरान मामूली विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mathura Murder Case: मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भैरई गांव निवासी है मृतक ओमवीर उर्फ करुआ

मृतक की पहचान भैरई गांव निवासी ओमवीर उर्फ करुआ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 19 सितंबर को ओमवीर अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए गया था। उसके साथ गांव का ही सोनू भी मौजूद था। आरोप है कि खेत पर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने नाराज होकर ओमवीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर: BJP के अतीक- मुख्तार वाले होर्डिंग पर भड़की सपा, बताया ध्यान भटकाने की चाल

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी सोनू ने ओमवीर के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सोनू ने ओमवीर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से कुचलने के कारण ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

मथुरा पुलिस ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, चौकी के बाहर लोगों का हंगामा
Deshbandhu Gupta Road Rape Case: दिल्ली के सेंट्रल जिले के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

सोमवार शाम सामने आया मामला

पुलिस की घटना रिपोर्ट के मुताबिक, मामला शिदीपुरा पुलिस चौकी के अंतर्गत का है। सोमवार, 21 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे कुछ स्थानीय लोग बच्ची और उसके परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। उनके साथ आरोपी भी था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

किशनगंज का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वह दिल्ली के किशनगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया।

POCSO और BNS की धाराओं में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।#Delhi #DelhiCrimeNews #DelhiPolice pic.twitter.com/Rso6Mun5z4
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 21, 2026

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बच्ची के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

घटना के बाद पुलिस चौकी पर जुटे लोग

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सेंट्रल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोस के दुकानदार ने बहला-फुसलाकर बुलाया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई गई है और एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है।

Sambhajinagar: त्योहार से पहले 4.7 टन संदिग्ध मिठाई जब्त, अहमदाबाद से दो ट्रैवल्स बसों में पहुंचा था माल
Chhatrapati Sambhajinagar FDA Action: त्योहारों से पहले शहर में बाहर से पहुंच रही मिठाई और खवा की संदिग्ध खेप पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सह आयुक्त श्रीकांत करकले ने सोमवार को दी।

जानकारी के अनुसार, ‘सुरक्षित खाद्य, सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत 20 सितंबर की शाम शाहनूरमियां दरगाह चौक स्थित डी-मार्ट के पास ट्रैवल्स पार्किंग परिसर में कार्रवाई कर कुल 4,765 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई, खवा और खवा आधारित खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। जब्त माल की कुल कीमत 7 लाख 61 हजार 756 रुपए है। अहमदाबाद से आई ट्रैवल्स बसों की जांच के दौरान यह माल पकड़ा गया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ट्रैवल्स बस से मिठाई जब्त

गोपनीय सूचना पर पहुंची टीम, बसों की तलाशी

सह आयुक्त करकले ने बताया कि, मुंबई से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना के बाद अधिकारियों ने शाहनूरमियां दरगाह चौक के निकट ट्रैवल्स पार्किंग परिसर में निगरानी शुरू की। अहमदाबाद से आने वाली बसों की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिले।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा रोडे, कीर्तिका झाड़े और योगेश चिभाड़े की टीम शामिल थी। अधिकारियों ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों को तत्काल अपने कब्जे में लेकर उनकी विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की।

नीलकंठ ट्रैवल्स से 2,079 किलो माल

पहली कार्रवाई नीलकंठ ट्रैवल्स की बस क्रमांक AR 01 AR 5135 पर की गई। अहमदाबाद से आई इस बस में बिक्री के लिए लाए गए संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिले। प्रशासन ने 2,079 किलोग्राम माल जब्त किया, जिसकी कीमत 3 लाख 55 हजार 500 रुपए बताई गई है। इस खेप में मीठा संघनित दूध जैसा पदार्थ और स्वीट हलवा शामिल था। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।

म्हाडा कार्रवाई के बाद नासिक में निर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए इंतजार कर रहे बिल्डर

वीर ट्रैवल्स से 1,612 किलो मिठाई

दूसरी कार्रवाई वीर ट्रैवल्स की बस क्रमांक AR 02 C 7878 पर की गई। इस बस से 1,612 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी कीमत 2 लाख 49 हजार 236 रुपए बताई गई है। इस खेप में प्रीमियम डेजर्ट, स्वीट हलवा, रिच स्वीट डिलाइट और पारंपरिक मिठाई जैसे खाद्य पदार्थ पाए गए। अधिकारियों ने इनके भी नमूने सुरक्षित कर जांच के लिए भेजे हैं।

एक अन्य खेप में 1,074 किलो माल

इसी अभियान के दौरान एक अन्य खेप से 1,074 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 1 लाख 67 हजार 20 रुपए है। इसमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, मीठा संघनित दूध जैसा पदार्थ, अनाज एवं स्टार्च आधारित मिठाई तथा खवा आधारित हलवा शामिल था। इस प्रकार कार्रवाई में जब्त की गई कुल संदिग्ध खाद्य सामग्री 4,765 किलोग्राम और उसकी कुल कीमत 7,61,756 रुपए बताई गई है।

मुंबई में लालबाग के राजा के पंडाल के पास  दर्दनाक हादसा,करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; 4 घायल

नमूने प्रयोगशाला भेजे, शीतगृह में रखा माल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा रोडे ने जब्त खाद्य पदार्थों के विधिसम्मत नमूने लेकर विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। शेष माल को मराठवाड़ा कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है।

सह आयुक्त श्रीकांत करकले  के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों से पहले बढ़ाई निगरानी

त्योहारों के दौरान मिठाई, खवा और दूध से बने खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में बाहर से शहर में आने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। ट्रैवल्स बसों के जरिए आने वाले खाद्य पदार्थों की जांच भी अभियान का हिस्सा है। सह आयुक्त श्रीकांत करकले ने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संदिग्ध अथवा मानकविहीन खाद्य पदार्थों की आपूर्ति या बिक्री की पुष्टि होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंगनघाट पतसंस्था में 2.41 करोड़ का घोटाला उजागर, 135 ग्राहकों से धोखाधड़ी; 13 पर FIR
Hinganghat Police FIR: वर्धा जिले में एक के बाद एक बैंक और पतसंस्थाओं में घोटाले उजागर हो रहे हैं। इसी बीच रावसाहेब पटवर्धन अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की हिंगनघाट शाखा में बड़ा फ्रॉड सामने आने से खलबली मच गई है। संस्था द्वारा करीब 135 ग्राहकों से धोखाधड़ी कर 2 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपए का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने शाखा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 13 संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में बैंक ग्राहक समिक्षा नंदकिशोर शिवणकर (27) ने हिंगनघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। समिक्षा शिवणकर ने वर्ष 2024 में पतसंस्था की हिंगनघाट शाखा में आरडी शुरू की थी। इसमें हर महीने 1 हजार रुपए जमा किए जाते थे। एक वर्ष में ब्याज सहित 633 रुपए की राशि सेविंग खाते में जमा हुई। इसके बाद उन्होंने 1 लाख रुपए की वार्षिक एफडी कराई, जिसकी मैच्यूरिटी तिथि 27 अगस्त 2026 थी।

अध्यक्ष समेत 13 संचालकों पर FIR

मैच्यूरिटी के बाद पैसों की आवश्यकता होने पर समिक्षा शिवणकर अपनी जमा राशि में से 3 लाख 31 हजार 387 रुपए निकालने के लिए संस्था में पहुंचीं। इस दौरान शाखा प्रमुख केशव उमाटे और उपशाखा प्रमुख मधुरा पहाडे ने बैंक में फंड उपलब्ध नहीं होने की बात कही। अधिक पूछताछ करने पर पता चला कि 135 ग्राहकों के कुल 2 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपए शाखा अध्यक्ष आशिष चंद्रभान सोमन, उपाध्यक्ष वैशाली राजेश पाटने तथा संचालकों के कहने पर यवतमाल स्थित मुख्य शाखा में भेजे गए हैं।

इसके बाद 25 अगस्त को पतसंस्था के ग्राहक सुनील हेडाऊ, विभा कडू, शंकर चंदनखेडे, अनिल बुराडे, संतोष आंबटकर व अन्य ग्राहक यवतमाल स्थित मुख्य शाखा में पहुंचे। वहां उन्होंने संचालक मंडल से मुलाकात कर जमा राशि लौटाने की मांग की। उस समय संबंधितों ने 31 अगस्त 2026 तक सभी ग्राहकों को उनकी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था।

छत्रपती संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, गणेश मंडलों के लिए हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा स्पर्धा का ऐलान

स्थानीय संचालकों ने खडे किये हाथ

हालांकि, अब तक किसी भी ग्राहक को राशि नहीं मिली है। स्थानीय शाखा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मुख्य शाखा से राशि नहीं मिलने की बात कहते हुए टालमटोल करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद समिक्षा शिवणकर की शिकायत तथा अन्य पीड़ित ग्राहकों के बयानों के आधार पर हिंगनघाट पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोपियों में इनका समावेश

मामले में शाखा अध्यक्ष आशिष भालचंद्र सोमन, उपाध्यक्ष वैशाली राजेश पाटने सहित संचालक अनिल विट्ठल बांद्रे, रुपेश जनार्धन येंडे, किर्ती अतुल महाजन, सचिन पुंडलीक बनकर, राहुल शरद अडगुलवार, सारंग मुकूंद औदार्य, निलेश कैलाशचंद्र लष्करी, निखीलेश प्रकाश जोशी, संदीप शंकर जिरकर, नितेश विलास बेंद्रे और कुंदन बालकृष्ण चुलपार का समावेश है। प्रकरण की विस्तृत जांच में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस द्वारा की जा रही है।

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या से मचा हड़कंप, तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंका
Rohini Jail Murder Case: दिल्ली की रोहिणी जेल में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

दिल्ली की रोहिणी जेल में दिनदहाड़े हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आर्म्स एक्ट में बंद कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार दोपहर 12 बजे की है। जेल परिसर में प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi | An undertrial prisoner was killed in Rohini Jail after being struck with a sharp object. He was imprisoned under the Arms Act. Information was received around 12 PM, according to the police

More details awaited
— ANI (@ANI) September 21, 2026

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

तंबाकू बना हत्या का कारण ?

सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दो अन्य कैदी भोला और मुकेश ने प्रमोद पर हमला किया। बताया जा रहा है कि प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था और इसी को लेकर उसका भोला और मुकेश से विवाद हुआ था। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और हमले में शामिल कैदियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जेल के अंदर हथियार पर सवाल

रोहिणी जेल तिहाड़ जेल परिसर प्रशासन के तहत आता है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि धारदार हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा? जेल में प्रवेश के दौरान कैदियों और परिसर की तलाशी तथा सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर पहुंचना जांच का अहम बिंदु होगा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन घटना के कारणों, हमलावरों की भूमिका और हथियार जेल के अंदर पहुंचने के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

गोवंश कत्लखाने पर छापे के दौरान पुलिस पर हमला, वडाला नाका इलाके में पुलिस टीम से हाथापाई
Cow Slaughter House Nashik: वडाला नाका स्थित कसाईवाड़ा इलाके में एक बंद मकान के भीतर अवैध रूप से चल रहे गोवंश कत्लखाने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला करने और हाथापाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रविवार 20 सितंबर सुबह करीब साढे सात बजे हुई।

पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक नागरिक की कार पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए। इस मामले में भद्रकाली पुलिस स्टेशन में 17 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

म्हाडा कार्रवाई के बाद नासिक में निर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए इंतजार कर रहे बिल्डर

17 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

गुप्त सूचना के आधार पर भद्रकाली और इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंचों के साथ मुस्तकीम अकील कुरैशी के मकान पर छापा मारा था। मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ। जब पुलिस जब्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी मुस्तकीम कुरैशी, इमरान उर्फ टाइगर शेख सहित 10 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटा ली।

कार्रवाई में बाधा

भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए कार्रवाई में बाधा डाली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुणाल जाधव पर मुखबिरी का शक जताते हुए भीड़ ने जानलेवा नीयत से पथराव किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने मौके से लगभग 60 हजार रुपए मूल्य का 300 किलो मांस व अवशेष जब्त किए हैं। पुलिस हवालदार प्रभाकर आहेर की शिकायत पर भद्रकाली पुलिस ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश
Bihar Women Commission: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। राज्य महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान कर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और वीडियो में दिख रहे छह सात युवकों में से कई की पहचान हो चुकी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जमुई केस पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि आयोग ने जमुई में युवती से कथित छेड़छाड़ की घटना की पूरी जानकारी ली है।

उनके अनुसार घटना 19 सितंबर की रात की है, जबकि इसका वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

#WATCH | Jamui, Bihar | SP Vishwajit Dayal says, "A video went viral this morning, and we received it as well. Based on that video, we identified the victim and recorded her statement. It was revealed that the incident took place around 7 PM on the 19th, showing some youths from… pic.twitter.com/SMLMkjCFsc
— ANI (@ANI) September 21, 2026

पीड़िता से मिलेगी आयोग की टीम

अध्यक्ष ने बताया महिला आयोग की टीम जल्द ही जमुई पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी।

उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से जमुई एसपी को पत्र और ईमेल भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। और आयोग की तरफ से जल्द कार्रवाई कर दोषियो को जेल भेजने के लिए कहा गया है।

कितना भी रसूख वाला हो, बचेगा नहीं- अध्यक्ष

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने साफ कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आयोग ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी दिया।

VIDEO | Patna: Bihar Minister and Jamui MLA Shreyasi Singh, on the incident involving a teenage couple being harassed by a group in Jamui, says, "The incident that took place in Jamui is certainly an incident that has brought shame to society. It happened on the evening of the… pic.twitter.com/BeX0DhoVvm
— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2026

क्या है पूरा मामला?

बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सड़क पर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि दोनों को घेरकर उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो से सामने आया मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो में छात्र और छात्रा हाथ जोड़कर युवकों से छोड़ देने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश भी की गई।

VIDEO | Patna: Bihar State Women's Commission President Apsara Mishra on the alleged harassment of a teenage couple in Jamui, says, "I saw this video through you, in which a teenage girl was harassed. We have also spoken to the Jamui DM, who provided detailed information about… pic.twitter.com/s17XvP8EdV
— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2026

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मॉब जस्टिस पर सत्ता पक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

घटना को लेकर जेडीयू और एनडीए नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और किसी भी हालत में मॉब जस्टिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण और प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला आयोग ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बिहार पुलिस से पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोस के दुकानदार ने बहला-फुसलाकर बुलाया
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर की रात को एक दुकानदार के नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। तुरंत ही सदर बाजार थाने की टीम और सदर बाजार व महिला पुलिस स्टेशन के एसीपी मौके पर पहुंचे।

स्टेशनरी का सामान खरीदने गई थी लड़की

दिल्ली पुलिस की जांच ​​में पता चला कि नाबालिग पीड़िता रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, तभी पड़ोस की दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद उसने नाबालिग लड़की के हाथ-पैर बांधे और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तरी जिले के महिला पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई और 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Delhi Police say, "A class 6 student was allegedly sexually assaulted after her hands and legs were tied inside a shop in Delhi Sadar Bazar area. The girl had gone out to purchase stationery items when the incident allegedly took place. A case under relevant sections pertaining…
— ANI (@ANI) September 21, 2026

अधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को बहुत संवेदनशीलता के साथ संभाला गया और उत्तरी जिले का महिला थाना महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की किसी भी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले, दिल्ली में एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। यह मामला 13 सितंबर को सामने आया, जब उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास एक बुरी तरह सड़ी-गली लाश मिली। हालत ऐसी थी कि पुलिस शुरू में यह भी तय नहीं कर पाई कि शव लड़के का है या लड़की का।

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

जांच के बाद पीड़िता की हुई थी पहचान

जांच में पीड़िता की पहचान की गई। बाद में पता चला कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपियों ने बाद में लड़की के शव को खुले इलाके में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी। सफर के दौरान सभी ने शराब पी और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दंगल देखकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Mathura Murder News: नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुडलिया में रविवार शाम दंगल देखकर घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार शाम करीब पौने सात बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि गांव मुडलिया निवासी युवक रविवार शाम गांव में आयोजित दंगल देखने गया था। दंगल समाप्त होने के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

गांव के ही रहने वाले सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP में चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी BJP, युवा सम्मेलन करेंगे नितिन नबीन, मेरठ से शुरू होगा दौरा

सीओ मांट अमरनाथ यादव के अनुसार, घटना के संबंध में मृतक पक्ष की ओर से सतेंद्र की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सत्यपाल और धीरेन्द्र, दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। पुलिस फिलहाल इस पुराने विवाद को हत्या की वजह मानकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मथुरा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोलकाता में हमले से मचा हड़कंप, CPI-M कार्यालयों में तोड़फोड़; पूर्व TMC विधायक ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
TMC Debabrata Majumdar Office Attack: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जादवपुर इलाके में रविवार को हिंसा और तोड़फोड़ की घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने CPI(M) के कई पार्टी कार्यालयों पर हमला कर झंडे फाड़ दिए, पूर्व विधायक देबराब्रता मजूमदार के घर और दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई।

परिवार ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद CPI(M) और TMC दोनों ने पुलिस की कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

KMC के पूर्व विधायक के घर में तोड़फोट

कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) इलाके के छह वार्डों में सीपीआई-एम के दफ्तरों को निशाना बनाया गया। आरोप है कि इन हमलों के दौरान पार्टी का झंडा उतारकर जमीन पर फेंक दिया गया।

वार्ड नंबर 96 के लंबे समय से केएमसी पार्षद और पूर्व विधायक मजूमदार के घर और दफ्तर पर भी हमला किया गया और उनके परिवार के कुछ सदस्यों से मारपीट की गई। अभी यह साफ नहीं है कि इस घटना में कौन-कौन शामिल था।

North 24 Parganas, West Bengal: On the attack on former TMC MLA Debabrata Majumdar, Union Minister of State Sukanta Majumdar says, "The Bharatiya Janata Party does not support this kind of attack and condemns it. The BJP believes in democracy and democratic methods..." pic.twitter.com/7oIcr7x9w2
— IANS (@ians_india) September 20, 2026

6 वार्डों में CPI(M) कार्यालयों में तोड़फोड़

सीपीआई(एम) के एक नेता के अनुसार, वार्ड संख्या 96, 99, 101, 102, 105 और 106 में पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि इनमें सबसे अधिक तनाव वार्ड संख्या 96 में था।

जहां पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक के आवास और पार्टी कार्यालय के सामने स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। इसके अलावा, इस वार्ड में स्थापित सीपीआई(एम) के शहीद स्मारक (मार्टियर्स अल्टर) को भी निशाना बनाकर हमला किया गया।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC leader Malay Majumdar says, "... There was an attack on our party office. They also attacked our homes. In protest against these attacks, we are holding a peaceful and democratic protest." pic.twitter.com/5WGvvvWZRh
— ANI (@ANI) September 20, 2026

पूर्व विधायक के परिवार से मारपीट का आरोप

आरोप है कि बदमाशों ने तृणमूल के पूर्व विधायक के बड़े भाई को धमकाया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस हमले के बाद मजूमदार के परिवार ने कहा, "हमने बार-बार पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद आई।"

इसके अलावा, वार्ड नंबर 101 और वार्ड नंबर 105 में भी अशांति फैल गई। आरोप है कि वहां भी मारपीट हुई। तृणमूल के पूर्व पार्षद तरुण मंडल के दफ्तर में भी तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। आरोप है कि यह बाइक गैंग न सिर्फ जादवपुर इलाके में, बल्कि दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में भी उपद्रव मचा रहा है।

ममता बनर्जी को दोहरा झटका, पहले TMC का नाम-सिंबल गया, अब नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार संचिता डे ने नाम लिया वापस

पुलिस की देरी पर दोनों दलों ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद सीपीआई-एम और तृणमूल दोनों ने ही पूरी घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। भाजपा पर भी आरोप लगाए गए हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

भाजपा पर लगाए आरोप

मजूमदार ने कहा, "कम से कम 100 लोग आए और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने मेरे बड़े भाई को अपशब्द कहे। उन्हें धक्का दिया। उन्होंने मुझे भी अपशब्द कहे। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।

वे सभी भाजपा समर्थक हैं।"एक सीपीआई एम कार्यकर्ता ने कहा, उन्होंने पार्टी के झंडे फाड़ दिए। उन्होंने हमें अपशब्द कहे। वे हमसे यहां न आने के लिए कह रहे हैं। वे सभी भाजपा के हैं। वे पहले तृणमूल के साथ थे।

गैंगस्टर काला जठेड़ी पहुंचा अपने घर, 7 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर; जुड़वा बेटियों का नामकरण कार्यक्रम
Kala Jatheri Custody Parole: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को द्वारका कोर्ट से 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद उसके गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव ले जाया गया। यहां जुड़वा बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होना है। कोर्ट के आदेश के अनुसार 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पुलिस कस्टडी में अपने घर जाएगा। बता दें कि IVF के जरिए जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद नामकरण कार्यक्रम रखा गया है। उसके घर पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस को निर्देश

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को कस्टडी पैरोल के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। वह दिल्ली की सेंट्रल जेल में बंद है। सुरक्षा को देखते हुए घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। काला जठेड़ी पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा केस दर्ज है। इनमें फिरौती, मर्डर, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे केस शामिल हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अरेस्ट किया गया था।

#WATCH | Sonipat, Haryana: Sandeep alias Kala Jatheri visits his home in village Jatheri in Sonipat, Haryana, after Dwarka Court granted him 7-hour custody parole.

He has to participate in some religious ceremonies after the birth of twin daughters through IVF. The Court has… https://t.co/QSDtR38AUL pic.twitter.com/d2zJvkTIrO
— ANI (@ANI) September 20, 2026

जुड़वा बेटियों का नामकरण प्रोग्राम

कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी से मार्च 2024 में शादी की थी। शादी के लिए उसे कस्टडी पैरोल मिली थी। शादी के बाद अनुराधा ने IVF टेक्नोलॉजी की मदद से जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। बेटियों के जन्म के समय भी काला जठेड़ी पैरोल पर बाहर आया था। अब बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद काला जठेड़ी हवन-यज्ञ, नामकरण और बाकी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचा है। समारोह के समापन के बाद दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा तैनाती के बीच वापस ले जाया जाएगा।

NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी और काला जठेड़ी को आतंकी सूची में किया  शामिल, कई राज्यों में सक्रिय है गैंग

पहले भी पैरौल पर निकल चुका है बाहर

मार्च 2024 में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को उसके विवाह के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया था। 'हिस्ट्रीशीटर' अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' से शादी कर ली। तिहाड़ जेल में बंद संदीप को दिल्ली की एक अदालत द्वारा शादी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। तो वहीं जुलाई 2024 में जठेरी को मां का अंतिम संस्कार करने के लिए सोनीपत लाई गई थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दी थी।

झारखंड का नक्सली कमांडर वाराणसी में ढेर, ब्रजेश गंझू पर था 30 लाख का इनाम; टेरर फंडिंग में चल रहा था फरार
Naxal Leader Brijesh Ganjhu Killed: यूपी के वाराणसी में रविवार की सुबह 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। इनामी नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के रूप में हुई है। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। नक्सली को 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में वांटेड घोषित किया था। उस पर झारखंड सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़

यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी विपिन राय ने कहा कि आज सुबह-सुबह, बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। वे तेघरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहे थे और वाराणसी के रामनगर पुलिस स्टेशन इलाके में लंका मैदान से गुजर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रोकने और गिरफ्तार करने की कोशिश की; लेकिन रुकने के बजाय, वह गाड़ी से कूद गया और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

#UPDATE | Varanasi, Uttar Pradesh | Early this morning, Brijesh Ganjhu alias Gopal Singh was traveling by motorcycle with an associate. They were moving from Teghra Mod towards Mughalsarai via Ramnagar, passing through the Lanka Maidan area under the jurisdiction of the Ramnagar… https://t.co/PiS9zwq3DM pic.twitter.com/OlNKDDH9n7
— ANI (@ANI) September 20, 2026

जवाबी कार्रवाई में हुआ था घायल

पुलिस और नक्सली के बीच गोलीबारी में उसे गोली लग गई। बदमाश की चलाई गई गोलियां UP ATS के डिप्टी SP विपिन राय और हेड कॉन्स्टेबल नितेन्द्र कृष्ण द्वारा पहनी गई बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगीं, लेकिन वे दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। बृजेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बृजेश गंजू, जो झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' का प्रमुख था। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे हुई।

मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली भूपति निभाऐंगे बड़ी जिम्मेदारी, गोंडवाना विश्वविद्यालय ने बनाया समन्वयक

पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। एटीएस ने मौके से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस और जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार, वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में था। उसके खिलाफ झारखंड सहित अन्य राज्यों में हत्या, रंगदारी, हथियार और टेरर फंडिंग से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। एनआईए टेरर फंडिंग मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: PAK कनेक्शन का खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
Amritsar Police Killed Deepak Singh Ancounter: पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जांच में इस हत्याकांड का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक सिंह पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था।

CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इंटेलिजेंस के आधार पर उसकी पहचान की गई। शनिवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था आरोपी

अमृतसर पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दीपक सिंह कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को लालच देकर अपने नेटवर्क से जोड़ा गया और आगे चिट्टा के कारोबार का भी वादा किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद आरोपी दोबारा घटनास्थल पर लौटे, जहां उन्होंने वीडियो बनाकर अपने हैंडलरों को भेजा। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे आतंकी मॉड्यूल की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

#WATCH | Amritsar: Police Commissioner Harmanbir Singh Gill encountered the accused involved in the shooting of police officer ASI Harjit Singh, who was killed during night patrol duty.

CP Amritsar Harmanbir Singh Gill says, "We had been working very seriously on the case… pic.twitter.com/J9G8EDZVav
— ANI (@ANI) September 19, 2026

मुठभेड़ के बाद हथियार और मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

CM शहीद ASI के परिवार को 1 करोड़ की सहायता का ऐलान

ASI हरजीत सिंह की शहादत के बाद मुख्यमंत्री भगमंत मान ने उनके परिवार को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। इसके अलावा परिवार को HDFC बैंक की ओर से 1 करोड़ का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

कैसे हुई थी ASI की हत्या?

18 सितंबर की देर रात अमृतसर के गेट हकीमा थाना में तैनात ASI हरजीत सिंह ड्यूटी के दौरान अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान भगतांवाला इलाके के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से ASI हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया।

Chhatrapati Sambhajinagar: एक एपीके फाइल ने उड़ाए 8.59 लाख, डॉक्टर के तीन क्रेडिट कार्ड हुए साफ
Chhatrapati Sambhajinagar Cyber Fraud: गैस कनेक्शन बंद होने के झांसे से शुरू हुआ साइबर ठगी का खेल से एक डॉक्टर को 8 लाख 59 हजार 599 रुपए का चूना लगा गया। साइबर ठगों ने पहले गैस कनेक्शन बंद होने का संदेश भेजकर संपर्क कराया, फिर व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की।

इसके बाद ‘महानगर गैस बिल अपडेट’ नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल में स्थापित कराई। फाइल स्थापित होते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ चला गया और कुछ ही देर में तीन क्रेडिट कार्डों से लाखों रुपए के लेनदेन कर दिए गए। घटना 12 और 13 दिसंबर 2025 के बीच संमित्र कॉलोनी में हुई। क्रांति चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गैस कनेक्शन बंद होने का भेजा संदेश

पुलिस के अनुसार, मंगल जगत, संमित्र कॉलोनी निवासी डॉक्टर मुकेश टिंडुरामजी नाथानी (54) को 12 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे अनजान नंबर से संदेश मिला कि उनका एमजीएल गैस कनेक्शन बंद होने वाला है। संदेश में दिए नंबर पर डॉक्टर ने संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। अगले दिन सुबह 11.46 बजे उसी नंबर से फोन आया। ठग ने कनेक्शन फिर शुरू कराने का झांसा देकर व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा।

कार्ड की जानकारी के बाद एपीके फाइल

डॉक्टर ने लिंक खोलकर संबंधित वेबपेज पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद ठग ने ‘महानगर गैस बिल अपडेट’ नाम से एपीके फाइल भेजी और उसे मोबाइल में स्थापित करने को कहा। डॉक्टर ने फाइल स्थापित कर दी। हालांकि, आगे मांगी जा रही जानकारी पर उन्हें संदेह हुआ। तब तक ठग मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर चुके थे।

विधायक पूजा पाल के खाते में साइबर सेंध! UPI से उड़ाए ₹1.55 लाख, फोन हैक होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

तीन कार्डों से 8.59 लाख निकाले

एपीके स्थापित करने के करीब एक घंटे बाद बैंक खाते में प्रवेश किए जाने का संदेश आया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड लेनदेन के संदेश और एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 48 हजार 264 रुपए, आईसीआईसीआई के एक क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 16 हजार 301 रुपए और दूसरे कार्ड से 95 हजार 34 रुपए निकाले गए। इस तरह कुल 8 लाख 59 हजार 599 रुपए के लेनदेन हुए।

डॉक्टर ने तत्काल बैंक से संपर्क कर कार्ड और खाते बंद करवाए। एसबीआई कार्ड से भी ठगी का प्रयास हुआ, लेकिन बैंक की संदिग्ध लेनदेन पहचान प्रणाली के कारण उसे समय रहते बंद कर दिया गया।

साइबर पुलिस ने बताया एपीके का खेल

लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर मोबाइल लेकर साइबर पुलिस के पास पहुंचे। जांच में एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल का अनधिकृत नियंत्रण लिए जाने की जानकारी सामने आई। डॉक्टर ने तत्काल वह फाइल हटा दी। 15 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद क्रांति चौक पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस निरीक्षक शिवाजी तावरे मामले की जांच कर रहे हैं।

बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल; गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
Bulandshahr Police Encounter: बुलंदशहर के नरौरा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश धनेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 4 बजे वाजिदपुर बंबे के पास हुई। नरौरा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सीओ मधुप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धनेश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बिजली चोरी समेत गंभीर धाराओं में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

बुलंदशहर में सड़क किनारे मिला लापता अधेड़ का शव; गले में कसा था रूमाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, धनेश नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। नरौरा पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश

सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि वाजिदपुर बंबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी डिबाई भेजा। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी, थाना नरसैना के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार धनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, विद्युत अधिनियम समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल है।

बुलंदशहर में सड़क किनारे मिला लापता अधेड़ का शव; गले में कसा था रूमाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं।

Barabanki Jail HIV Case: जेल में महिला कैदी निकली HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप; संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज

घटना की सूचना ग्रामीणों ने छतारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार शाम से थे लापता

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

युवतियों की दबंगई: होटल के कमरे में लड़के के कपड़े उतार कर जंजीर से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

शाम को घर से निकला था

छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक की पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में अकेले रहते थे और रोजाना मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते थे। अशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं। बेटा अभिषेक गुरुग्राम में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है और वहीं रहता है।

सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंहमामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

विधायक पूजा पाल के खाते में साइबर सेंध! UPI से उड़ाए ₹1.55 लाख, फोन हैक होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा करीब डेढ़ घंटे पहले ही थाना पुलिस को सूचना दे दी गई थी। हालांकि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। इस मामले में थाना में तैनात एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि मुझे सुबह करीब 8.20 पर सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद ही मैं टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

घटना की सूचना ग्रामीणों ने छतारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कुख्यात गैंगेस्टर काला जठेड़ी को 6 घंटे की पैरोल, जुड़वा बेटियों के नामकरण में पहुंचेगा गांव
Gangster Kala Jathedi Parole: अपराध की दुनिया के कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पैरोल मिली है। काला जठेड़ी के पैरोल की जानकारी उसकी पत्नी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने दी। अनुराधा ने बताया कि संदीप को रविवार के दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की पैरोल मिली है। रविवार को संदीप सोनीपत के राई स्थित अपने पैत्रिक गांव जठेड़ी पहुंचेगा, जहां जुड़वा बेटियों का नामकरण कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर हवन, पूजा पाठ का भी आयोजन किया गया है।

बेटियों से प्यार, छोड़ना चाहता है अपराध

संदीप की पत्नी अनुराधा ने बताया कि वह रोज बेटियों से फोन पर बात करता है। बेटियों से बात करते हुए संदीप बहुत खुश रहता है। अनुराधा ने आगे बताया कि कल जब संदीप पैरोल से बाहर आएगा तो बेटियों के साथ थोड़ा समय बिताएगा, उनके साथ खेलेगा। लेडी डॉन ने आगे बताया अब जल्द संदीप जेल से छूट जाएं, हम दोनों मिलकर बेटियों की परवरिश करेंगे और साथ में बेटियों को बड़ा होता देखना चाहते है। गौरतलब है कि अनुराधा ने तीन महीने पहले जुड़वा बेटियों के जन्म दिया था, तब भी काला जठेड़ी बेटियों को देखने के लिए पेरोल पर बाहर आया था।

विनीत मिनोचा हत्याकांड: सुपारी किलर विशाल की जमानत अर्जी पर विवाद, कोर्ट में किसने दाखिल की जमानत अर्जी?

कई मामलों में आरोपी है काला जठेड़ी

हरियाणा के सोनीपत के एक साधारण परिवार से आने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने साल 2009 में पराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसपर हत्या, लूटपाट और अपहरण जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप लगे। पुलिस के अनुसार, काला जठेड़ी के नाम कई आपराधिक वारदातों से जुड़ा रहा है। फिलहाल वह दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है और अदालत के आदेश के तहत 20 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पुलिस सुरक्षा में अपने गांव जा सकेगा।

जेल में हुई थी अनुराधा चौधरी से मुलाकात

काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की मुलाकात जेल में सजा दे दौरान ही हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया और अदालत से गुहार लगाई। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों को शादी और रश्में निभाने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी।

अनुराधा चौधरी ने 3 महीने पहले ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। उस समय भी जठे़ड़ी को 4 घंटे की पैरोल मिली थी। फिलहाल काला जठेड़ी पैरोल पर अपने गांव आ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

8 माह की मासूम अचानक गायब, पुछताछ के बाद संदिग्ध ने की खुदकुशी, नासिक में अब तक नहीं मिला बच्ची की सुराग
Nashik Suspect Suicide: नासिक जिले की नांदगांव तहसील अंतर्गत मन्याड चौकी इलाके से 8 महीने की मासूम बच्ची के अचानक लापता होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लगभग 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच, मामले में संदिग्ध के तौर पर पूछताछ किए गए एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से इस पूरे मामले का रहस्य और गहरा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 17 सितंबर की मध्यरात्रि मन्याड चौकी निवासी मच्छिंद्र मोरे अपने परिवार के साथ घर के बाहर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे मच्छिंद्र और उनकी पत्नी के बीच सोई 8 महीने की मासूम बच्ची 'तनू' अचानक गायब हो गई। नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर में नहीं दिखी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नांदगांव के मन्याड चौकी से बच्ची बेपत्ता

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्थानीय अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान श्वान दस्ते की मदद ली गई। श्वान दस्ते द्वारा दिखाए गए रास्ते और संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ नजदीकी रिश्तेदारों सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें श्रावण मोरे नामक व्यक्ति से भी देर रात तक पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद सभी संदिग्धों को घर भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ के बाद संदेही का फंदे से लटकता मिला शव

इस बीच, शुक्रवार तड़के संदेही श्रावण मोरे का शव एक पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नांदगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। मृतक के बेटे सुनील मोरे और बहू सुनीता मोरे सहित परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के दौरान की गई मारपीट और प्रताड़ना के कारण ही श्रावण मोरे ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नासिक में गणेशोत्सव वीकेंड पर उमड़ेगी भीड़, 350 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; बदले जाएंगे ट्रैफिक रूट

अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद मौके पर और अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। इन सभी आरोपों पर पुलिस ने आधिकारिक बयान देने से इनकार करते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और अपराध शाखा की टीमें तमाम पहलुओं से छानबीन कर रही हैं, लेकिन 36 घंटे बाद भी मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मुख्य संदेही द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के बाद अब इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

युवतियों की दबंगई: होटल के कमरे में लड़के के कपड़े उतार कर जंजीर से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Kanpur Hotel Viral Video: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इस वायरल वीडियो में युवतियों की दबंगई दिखाई दे रही है।वायरल वीडियो में दो युवतियां एक युवक के कपड़े उतार कर उसको जंजीर से बांधकर मारती हुई दिख रही है वहीं उनका एक साथी इस पूरी दबंगई का वीडियो बना रहा है।

ठेला लगाने वाले दुकानदार ने दी पुलिस को सूचना

युवतियों की बर्बरता का शिकार हो रहे युवक की चिल्लाने की आवाज जब सड़क पर पहुंची तो होटल के बाहर ठेला लगाने वाले युवक ने सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर फीलखाना थाने की पुलिस पहुंची और बंधक युवक को छुड़ाकर और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। ठेला लगाने वाले युवक ने बताया अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। एक युवक को मारा पीटा गया है।पुलिस थाने लेकर गई है।

युवतियों की दबंगई: होटल के कमरे में लड़के के कपड़े उतार कर जंजीर से बांधकर पीटा , वीडियो हुआ वायरल, पूर्व में पकड़ा गया था सेक्स रैकेट। #kanpur #viralvideo pic.twitter.com/52uX9kdBRV
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 19, 2026

Kanpur: इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर हुआ प्यार ..मायके से लापता महिला पनकी में मिली, घर लौटने से किया इनकार!

मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

एसीपी कोतवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वही पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित युवक राहुल गुप्ता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।घटना की जांच की जा रही है अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया होटल के मैनेजर ने जानकारी दी है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई। वह होटल में घुसकर युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। फिलहाल अभी ऐसा कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।घटना की जांच कराई जा रही है।

विवादों में रहा है होटल,पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

जिस होटल में युवक को बंधक बनाकर अर्धनग्न कर मारपीट की गई और वीडियो वायरल हुआ ये होटल पूर्व में भी विवादित रहा है ।कई बार यहां झगड़े हुए हैं। 3 वर्ष पूर्व आईपीएस आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर इसी होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा था।