UP Weather: आज उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, 24 सितंबर से फिर बारिश के आसार..

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 21 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में तापमान बढ़ेगा, जबकि 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
UP Weather Today Update: Dry Weather Today, Rain Likely From September 24
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम(सांकेतिक फोटो)
Published on
Updated on

Uttar Pradesh Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अब मानसून की धीरे-धीरे विदाई शुरू हो गई हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी था लेकिन, फ़िलहाल इस पर ब्रेक लग गया है। यूपी में आज 21 सितंबर को मौसम एकदम शुष्क रहने का अनुमान हैं। कहीं कोई बारिश या बादल के आसार नहीं है।प्रदेश के सभी जिले आज ग्रीन जोन में बने हुए हैं।हालांकि 24 सितंबर से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

गर्मी करेगी परेशान अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के चलते बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देने को मिलेगी जिसकी वजह से लोग गर्मी से परेशान होंगे। इस दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होगी हालांकि गुरुवार से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है और कई जगह पर बारिश होगी।

UP Weather Today Update: Dry Weather Today, Rain Likely From September 24
UP: 4512 सहायता प्राप्त विद्यालयों में स्थायी कंप्यूटर शिक्षकों की मांग, शासन को फिर भेजा प्रस्ताव

भारी बारिश और गरज चमक की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने राज्य में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

राजधानी लखनऊ में आज का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा, जबिक अधिकतम तापमान 35 न्यूनतम तापमान 26 °C रहने की संभावना है।

UP Weather Today Update: Dry Weather Today, Rain Likely From September 24
हैसियत प्रमाणपत्रों पर उठे सवाल: एक जांच आठ दिन से लंबित, दूसरे आवेदन में दस्तावेज अधूरे होने का आरोप

बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सबसे अधिक गर्मी रही यहां अधिकतम तापमान 35.7 °C रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 22.5 °C रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सोमवार को प्रदेश में बारिश में कम होने की संभावना है। वहीं सुदूर दक्षिणी भाग में छिटपुट बारिश हो सकती हैं। पश्चिमी उत्तर और पश्चिमी दिशा में उत्तरी आंध्रप्रदेश दक्षिणी उड़ीसा तट की ओर बढ़ने के कारण 23 सितंबर को पूर्वांचल में 24 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com