बहू शालू निर्दोष है या साजिश में शामिल? देखें विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत का कबूलनामा!

Kanpur Murder Case: कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में पहले बहू शालू को गिरफ्तार किया गया था।
Vineet Minocha Murder Case kanpur: Son Subrat Confesses, Police Reopen Investigation
विनीत मिनोचा हत्याकांड (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Vineet Minocha Murder Case Kanpur: चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने दोबारा खुलासा कर दिया है। विनीत की हत्या बहू शालू ने नहीं बल्कि विनीत की हत्या की साजिश उसके बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल के साथ मिलकर रची थी।बेटे सुब्रत ने अपना कबूलनामा पुलिस के सामने कर दिया है। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से हुई बड़ी चूक

5 सितंबर को कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित रतन आर्बिट में फ्लैट संख्या सी 104 में शहर के प्रमुख दवा कारोबारी विनीत विनोचा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अगले ही दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी विशाल गौतम और राजकिशोर को गिरफ्तार किया था जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था और इसके बाद विशाल के बयान के आधार पर बहू शालू को मुख्य साजिशकरता बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Vineet Minocha Murder Case kanpur: Son Subrat Confesses, Police Reopen Investigation
30 साल की सेवा के बाद पेंशन से इनकार नहीं कर सकती सरकार, इलाहाबाद HC ने सरकार को दिया भुगतान का आदेश

लेकिन अब विनीत विनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा किया और उसने बताया कि किस तरह से उसने हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद अब पुलिस ने सुब्रत को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस से एक बार बड़ी चूक हुई कि पुलिस ने सिर्फ विशाल के बयान के आधार पर बहु शालू को जेल भेज दिया। अगर बहुत शालू निर्दोष हुई तो जिस तरह से उसकी छवि खराब हुई उस पर गंभीर आरोप लगे उसकी भरपाई कौन करेगा।

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस ने विनीत मनोचा हत्याकांड के तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड 24 घंटे के लिए ली थी, पुलिस तीनों आरोपियों को जेल से बाहर लेकर निकली। इसके बाद घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के पास जो सवाल थे उनके जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों से तो पूछताछ की ही साथ ही साथ विनीत मनोचा के बेटे सुब्रत का भी सामना आरोपियों से करवा दिया जिसके बाद सुब्रत टूट गया और उसने पूरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। उसने अपने कबूलनामा में बताया कि उसने ही विशाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी उसकी पत्नी का इसमें कोई हाथ नहीं है उसकी पत्नी निर्दोष है।

पिता पर शक करता था बेटा सुब्रत

सुब्रत ने पुलिस को अपने कबूलनामा में बताया कि उसके पिता पर उसको शक था सुब्रत के अनुसार विनीत मिनोचा चरित्र के ठीक नहीं थे। उसको यह आशंका थी की विनीत मनोचा दूसरी शादी कर सकते हैं और अगर ऐसे में दूसरी शादी कर ली तो संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। वहीं सुब्रत को यह भी शक था कि उसके पिता उसकी पत्नी के साथ बैड टच करते हैं जिसके चलते उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

Vineet Minocha Murder Case kanpur: Son Subrat Confesses, Police Reopen Investigation
फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो ड्राइवर की गुंडई! टोल टैक्स देने के बजाय बैरियर तोड़कर भागा, वीडियो वायरल

विशाल से ही क्यों कराई हत्या

सुब्रत ने विशाल को ही हत्या के लिए क्यों चुना इसके विषय में भी सुब्रत ने खुलकर बताया। सुपारी किलर विशाल सुब्रत का सबसे खास आदमी था। दोनों को एक दूसरे के सारे राज पहले से ही पता थे। विशाल भी सुब्रत को अपना बड़ा भाई मानता था उसके लिए कुछ भी कर सकता था। सुब्रत ने पहले भी विशाल से अपनी ही दुकान में अपने खर्चे पूरे करने के लिए कई बार चोरियां कराई थी इसलिए इस बार भी उसने अपने पिता की हत्या कराने के लिए विशाल को ही चुना और पिछले तीन महीने से हत्याकांड की साजिश रची। विशाल ने सुब्रत को हत्या करने के कई तरीके बताएं। पहले एक्सीडेंट करके हत्या करने का प्लान था लेकिन इसके बाद गला घोट कर हत्या करने का प्लान बना लेकिन अंत में चाकू से गोद कर निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया।

नवभारत लाइव का एक्सक्लूसिव सवाल

पुलिस ने हत्याकांड का दोबारा से खुलासा किया और बेटे सुब्रत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है लेकिन ऐसे में नवभारत लाइव का एक एक्सक्लूसिव सवाल अभी भी सामने है।सवाल यह है कि अगर बहू ने हत्या नहीं कराई थी तो बहू आखिर अब तक चुप क्यों थी? चुपचाप जेल क्यों चली गई? क्या बहू को हत्या की साजिश के बारे में पता था? क्या सुब्रत खुद को फंसा कर बहू को बचाना जा रहा है?या दोनों ने मिलकर ही हत्या की साजिश रची।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com