कुख्यात गैंगेस्टर काला जठेड़ी को 6 घंटे की पैरोल, जुड़वा बेटियों के नामकरण में पहुंचेगा गांव

Gangster Kala Jathedi Parole: गैंगेस्टर संदीप उर्फ काला जठेली की 6 घंटे की पेरोल मंजूर हो गई है। काला जठेली अपने गांव पहुंचेगा, जहां अपने जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होगा।
Gangster Kala Jathedi
Anuradha, Kala-Jathedisocial media
Published on
Updated on

Gangster Kala Jathedi Parole: अपराध की दुनिया के कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पेरोल मिली है। काला जठेली के पेरोल की जानकारी उसकी पत्नी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने दी। अनुराधा ने बताया कि संदीप को रविवार के दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की पेरोल मिली है। रविवार को संदीप सोनीपत के राई स्थित अपने पैत्रिक गांव जठेड़ी पहुंचेगा, जहां जुड़वा बेटियों का नामकरण कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर हवन, पूजा पाठ का भी आयोजन किया गया है।

बेटियों से प्यार, छोड़ना चाहता है अपराध

संदीप की पत्नी अनुराधा ने बताया कि वह रोज बेटियों से फोन पर बात करता है। बेटियों से बात करते हुए संदीप बहुत खुश रहता है। अनुराधा ने आगे बताया कि कल जब संदीप पैरोल से बाहर आएगा तो बेटियों के साथ थोड़ा समय बिताएगा, उनके साथ खेलेगा। लेडी डॉन ने आगे बताया अब जल्द संदीप जेल से छूट जाएं, हम दोनों मिलकर बेटियों की परवरिश करेंगे और साथ में बेटियों को बड़ा होता देखना चाहते है। गौरतलब है कि अनुराधा ने तीन महीने पहले जुड़वा बेटियों के जन्म दिया था, तब भी काला जठेड़ी बेटियों को देखने के लिए पेरोल पर बाहर आया था।

Gangster Kala Jathedi
विनीत मिनोचा हत्याकांड: सुपारी किलर विशाल की जमानत अर्जी पर विवाद, कोर्ट में किसने दाखिल की जमानत अर्जी?

कई मामलों में आरोपी है काला जठेड़ी

हरियाणा के सोनीपत के एक साधारण परिवार से आने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने साल 2009 में पराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसपर हत्या, लूटपाट और अपहरण जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप लगे। पुलिस के अनुसार, काला जठेड़ी के नाम कई आपराधिक वारदातों से जुड़ा रहा है। फिलहाल वह दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है और अदालत के आदेश के तहत 20 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पुलिस सुरक्षा में अपने गांव जा सकेगा। 

जेल में हुई थी अनुराधा चौधरी से मुलाकात

काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की मुलाकात जेल में सजा दे दौरान ही हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया और अदालत से गुहार लगाई। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों को शादी और रश्में निभाने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। 

अनुराधा चौधरी ने 3 महीने पहले ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। उस समय भी जठे़डी को 4 घंटे की पैरोल मिली थी। फिलहाल काला जठेड़ी पैरोल पर अपने गांव आ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com