दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, चौकी के बाहर लोगों का हंगामा

Delhi Rape Case: दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म। आरोपी हिरासत में, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर किया प्रदर्शन। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज।
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, चौकी के बाहर लोगों का हंगामा
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद पुलिस चौकी के बाहर लोगों का हंगामाnavbharat
Published on
Updated on

Deshbandhu Gupta Road Rape Case: दिल्ली के सेंट्रल जिले के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

सोमवार शाम सामने आया मामला

पुलिस की घटना रिपोर्ट के मुताबिक, मामला शिदीपुरा पुलिस चौकी के अंतर्गत का है। सोमवार, 21 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे कुछ स्थानीय लोग बच्ची और उसके परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। उनके साथ आरोपी भी था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

किशनगंज का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वह दिल्ली के किशनगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया।

POCSO और BNS की धाराओं में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बच्ची के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

घटना के बाद पुलिस चौकी पर जुटे लोग

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सेंट्रल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।

दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, चौकी के बाहर लोगों का हंगामा
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोस के दुकानदार ने बहला-फुसलाकर बुलाया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई गई है और एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com