नासिक के सातपुर में दूषित पानी पर भड़के जनप्रतिनिधि, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अधिकारियों को नहलाएंगे

Nashik Civic Issues: नासिक के सातपुर में पेयजल, दूषित पानी, गड्ढों, जलभराव और अतिक्रमण के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। कई विकास कार्य मंजूर हुए।
Nashik Satpur Civic Meeting Heated Over Public Issues
सातपुर प्रभाग समिति की बैठक(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Civic Meeting Heated Over Public Issues: नासिक जिले के सातपुर प्रभाग समिति की मासिक बैठक में पेयजल, जर्जर सड़कों, गड्डों, अतिक्रमण और दूषित पानी जैसे जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया।

प्रभाग सभापति समाधान देवरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों को हरी झंडी दी गई।

दूषित पानी की समस्या पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश

सातपुर प्रभाग समिति की बैठक में प्रभाग 11 के जनप्रतिनिधियों ने दूषित पानी की समस्या को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल के बजाय दूषित पानी मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

जनप्रतिनिधियों ने तीखे अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों को वही दूषित पानी लाकर नहलाया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। फील्ड में शिकायतों का सतही जवाब देने वाले अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई गई।

Nashik Satpur Civic Meeting Heated Over Public Issues
छत्रपति संभाजीनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती से चिंता, CMIA ने ऊर्जा राज्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

गड्ढे भरने की मांग, कई विकास कार्यों को मंजूरी

प्रभाग 26 के पार्षद निवृत इंगोले ने बताया कि जलभराव और ड्रेनेज का पानी घरों तक पहुंचने से नागरिक घर बेचने को मजबूर है, उन्होंने सातपुर अंबड लिंक रोड के गड्ढे भरने और अतिक्रमण रोधी दस्ते द्वारा निजी जमीनों में जाकर जबरन कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग की।

सदन में कई अहम विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें प्रभाग 8, 11 और 26 के विभिन्न इलाकों (स्वामी समर्थ केंद्र, मोगल नगर, वेणुनगर) में ओपन स्पेस में पेवर ब्लॉक लगाने, कैचपिट चैंबर बनाने, ग्रीन जिम उपकरण स्थापित करने, पांझर तालाब और पांडव नगरी के पास तारबंदी करने तथा समर्थ भेल गली में सड़क कंक्रीटीकरण के कार्य शामिल है।

Nashik Satpur Civic Meeting Heated Over Public Issues
RRB ALP 2026: 11,127 पदों के लिए 3 नवंबर से परीक्षा, 75 सवाल और 1/3 नेगेटिव मार्किंग; जानें जरूरी बातें

बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

नासिक जिले के सातपुर प्रभाग समिति की मासिक बैठक में नगर सचिव संजय नेरकर और विभागीय अधिकारी सुनील राजभोज सहित कई पार्षद तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न नागरिक समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रभागों से संबंधित मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे और उनके जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने उठाए गए विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाने की बात कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com