गाजीपुर का अजीबोगरीब मामला...चिता से पत्नी ने उतरवाई लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच आया बाहर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक के शव को चिता से उतार लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिता से पत्नी ने उतरवाई लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच आया बाहर
चिता से पत्नी ने उतरवाई लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच आया बाहर
Published on
Updated on

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक के शव को चिता से उतार लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी का दावा झूठा निकला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच विवाद था और तलाक तक की नौबत आ चुकी थी। पत्नी अपने मायके में रहती थी।

यह पूरा मामला गाजीपुर कोतवाली के फुल्लनपुर का है। लगभग 10 दिन पहले फुल्लनपुर के रहने वाले युवक अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

चिता से उतरवाई लाश

मौत के बाद परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार करने के लिए हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक, शमशान घाट पर ले गए। वहां पर सब क्रिया कर्म पूरा करने के पश्चात उसके शव को चिता पर रख दिया गया। उसमें आग भी लगा दी गई, उसी समय वहां पर मृतक की पत्नी मनीषा पुलिस के साथ पहुंची और जलती हुई चिता को बुझाकर लाश उतरवा लिया। पुलिस अभिरक्षा में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

अमित और मनीषा की हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी हुई थी। लेकिन कुछ ही समय के पश्चात आपसी विवाद की वजह से दोनों अलग-अलग रहने लगे। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और तलाक की नौबत आ गई थी। तलाक का मामला गाजीपुर कोर्ट में चल रहा था। इसी दौरान अमित भी मानसिक रूप से काफी अस्वस्थ रहने लगा और करीब 10 दिन पहले उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोग उसको दाह संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर चल दिए फिर इसकी जानकारी जैसे ही उसकी पत्नी को मिली वह भी पुलिस को जहर खिलाकर मारने की जानकारी देते हुए वहां पहुंची।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com