AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

UP ATS Arrest AQIS Terror Module: UP ATS ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े एक और आतंकी मकसूद अली को कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले आजमगढ़ से एक आतंकी पकड़ा गया था।
Maqsood Ali arrest Coimbatore UP ATS
यूपी एटीएस ने आतंकी मकसूद अली को गिरफ्तरा कियासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Maqsood Ali Arrested Coimbatore UP ATS: योगी सरकार की अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने तमिलनाडु एटीएस के सहयोग से कोयंबटूर से मकसूद अली को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी मामले में मुख्य आतंकी मोहम्मद नबील को 12 सितंबर को आजमगढ़ से पकड़ा गया था।

लखनऊ लेकर आई यूपी एटीएस

मकसूद अली (19) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में रह रहा था। यूपी एटीएस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आई है, जहां संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बहकाने की कोशिश

यूपी एटीएस के मुताबिक मूल रूप से यूपी के सिद्धार्थनगर का रहने वाला मकसूद अली सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर समूह बनाकर देश विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ रहा था।

उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर मुजाहिद बनने और इसके लिए धन व आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण लेने की योजना से जोड़ा जा रहा था। जांच में इस मॉड्यूल के तार देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशी लोगों से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

Maqsood Ali arrest Coimbatore UP ATS
UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

आजमगढ़ से भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इसके पहले यूपी एटीएस ने आजमगढ़ जिले से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा किया था। नबील सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ग्रुप्स के माध्यम से जम्मू कश्मीर समेत देश व विदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने, उन्हें जेहादी बनने के लिए तैयार करने के साथ-साथ फंड जुटाने कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान की मदद से वह देश में हिंसक गतिविधियों और गजवा-ए-हिंद की भी साजिश रच रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com