विनीत मिनोचा हत्याकांड: सुपारी किलर विशाल की जमानत अर्जी पर विवाद, कोर्ट में किसने दाखिल की जमानत अर्जी?

Kanpur Murder Case: विनीत मनोचा हत्याकांड में आरोपी विशाल गौतम की जमानत अर्जी को लेकर विवाद गहराया नजर आ रहा है। आरोपी की मां ने दावा किया है कि विशाल के जमानत के लिए परिवार ने याचिका दाखिल नही की है।
Vinay Manocha Murder Case: Mystery Over Bail Plea of Contract Killer Vishal Gautam
विनीत मनोचा हत्याकांड(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Vinay Manocha Murder Case Kanpur: कानपुर के चर्चित विनीत मनोचा हत्याकांड में जमानत अर्जी को लेकर नया विवाद सामने आया है। जेल में बंद आरोपी विशाल गौतम की मां ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर अर्जी की जांच कराने की मांग की है। आरोपी की मां सुशीला का आरोप है कि परिवार ने विशाल की जमानत के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया था। इसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने विशाल की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी।

15 सितंबर को सीजेएम कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। हालांकि, कानूनी तौर पर इसके बाद भी आरोपी के पास जमानत का रास्ता रहता है। वह सक्षम सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। अब आरोपी की मां ने कथित जमानत अर्जी की जांच कराने और जालसाजी सामने आने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

आखिर कौन कराना चाहता है सुपारी किलर विशाल की जमानत

विनीत मिनोचा हत्याकांड के सुपारी किलर विशाल की जमानत अर्जी को लेकर शुरू हुए विवाद के चलते कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे पहला सवाल यह है कि आखिर वह कौन है जो सुपारी किलर विशाल की जमानत कराना चाहता है।

Vinay Manocha Murder Case: Mystery Over Bail Plea of Contract Killer Vishal Gautam
Vrindavan: ओमेक्स सोसाइटी में बढ़ते अपराध पर भड़का आक्रोश; मैनेजर को हटाने की मांग; 24 घंटे में का अल्टीमेटम

विशाल के जेल से छूटने के बाद किसको इसका फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अभी विनीत मनोचा हत्याकांड की विवेचना चल रही है, दिन पर दिन नए सवाल खड़े हो रहे हैं।जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं।शक की सूई कई लोगों पर घूम चुकी है।अब ऐसे में सुपारी किलर विशाल की जमानत अर्जी दाखिल करने वाला व्यक्ति कौन है पुलिस की जांच का विषय बन गया है।

पुलिस दो आरोपियों और साजिश करता बहू को कर चुकी है गिरफ्तार

शहर के चर्चित विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस दो सुपारी किलर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में नाम सामने आने के बाद मुख्य साजिशकरता विनीत मिनोचा की बहु शालू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि विवेचना जारी है। पुलिस की जांच विनीत मिनोचा के बेटे की तरफ घूमी थी कि अब एक नया मोड़ हत्याकांड में आ गया है और पुलिस की एक टीम इस पर भी जांच करने में लग गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com