हापुड़ में रास्ते से गायब हुआ 12 लाख का 378 क्विंटल सरकारी चावल, ट्रांसपोर्टर पर फर्जी दस्तावेज के आरोप

Hapur News: हापुड़ के 2 व्यापारियों का FCI के बलिया गोदाम से आ रहा 378.20 क्विंटल सरकारी चावल रास्ते में ही गायब हो गया। बताया गया कि फर्जी दस्तावेज- नंबर प्लेट के जरिए 12 लाख रुपये का चावल हड़पा गया।
Hapur Rice Scam: 378 Quintals of FCI Rice Allegedly Stolen By Fake Documents
हापुड़ (सांकेतिक फोटो)
Published on
Updated on

Hapur FCI Rice Scam: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बलिया गोदाम से हापुड़ के दो व्यापारियों का 378.20 क्विंटल (780 बोरा) सरकारी चावल रास्ते में ही गायब हो गया। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर करीब 12 लाख रुपए का चावल हड़प लिया।

व्यापारियों ने जब ट्रक की लोकेशन जांची, तो पता चला कि कागजों में दर्ज नंबर का ट्रक असम और पश्चिम बंगाल में है। यह धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत की। भारतीय खाद निगम के बलिया गोदाम से हापुड़ के कारोबारियों का टेंडर से खरीदा गया 378 क्विंटल (780 बोरा) सरकारी चावल फर्जी कागजात और फर्जी नंबर प्लेट के सहारे रास्ते में ही गायब कर दिया गया।

Hapur Rice Scam: 378 Quintals of FCI Rice Allegedly Stolen By Fake Documents
TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी, शिक्षा निदेशालय के गेट पर तालाबंदी के विरोध में राष्ट्रगान

आरोपी ट्रांसपोर्टर और फर्जी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस जालसाजी का पता तब चला जब पीड़ित व्यापारियों ने ट्रक की लोकेशन पता की तो जिस नंबर का ट्रक कागजों में दर्ज था, वह असम में पश्चिम बंगाल में चला मिला। पीड़ित व्यापारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी ट्रांसपोर्टर और फर्जी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर माल बरामद कराने की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur Rice Scam: 378 Quintals of FCI Rice Allegedly Stolen By Fake Documents
Agra: 24 घंटे में ही धराशायी हुआ सराय ख्वाजा ROB का हाइट गेज, बस की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप

दोनों व्यापारी ओएमएस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया से खरीदते है चावल

जानकारी के मुताबिक थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित नई मंडी में पक्का बाग निवासी अनुज गर्ग और यश कंसल की दुकान है। दोनों व्यापारी एफसीआई की ओएमएस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया के तहत चावल खरीदते है। अनुज गर्ग का 76.70 क्विंटल और यश कंसल का 301.50 क्विंटल चावल एससीआई गोदाम आजमगढ़ बलिया से हापुड़ स्थित फर्म पर पहुंचाया जाना था। चावल की ढुलाई के लिए व्यापारियों की बातचीत सीतापुर स्थित सलूजा रोड लाइंस के स्वामी जतिंदर सलूजा से हुई।

जतिंदर ने व्यापारियों को विश्वास में लेने के लिए गाड़ी की फर्जी आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड उनके भतीजे शुभम गर्ग के व्हाट्सएप पर भेजे। एसपी के आदेश पर हापुड़ देहात थाने में मंगलवार करीब 9.15 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com