Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

Ayodhya Ram Mandir Theft Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट में पेश SIT की रिपोर्ट में कहा गया है कि CCTV फुटेज से दान चोरी की 105 घटनाओं की पहचान की गई।
Ayodhya Ram Mandir Theft Case
सुप्रीम कोर्टफोटो-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Ram Mandir Donation Theft SIT Report: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की सुनवाई शुरू की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि स्टेटस रिपोर्ट जमा कर दी गई है। SIT की रिपोर्ट में कहा गया है कि CCTV फुटेज से दान चोरी की 105 घटनाओं की पहचान की गई है और जांच पूरी हो चुकी है। SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।

SIT की स्टेटस रिपोर्ट में दी गई ये जानकारी

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि मामले में अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, मंदिर में चंदा चोरी के क्या-क्या साक्ष्य मिले हैं? उपलब्ध साक्ष्यों को कोर्ट के सामने पेश भी किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट को गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अब तक मिले सबूतों की जानकारी दी गई।

SIT की स्टेटस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वारदात में लिप्त आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज के साथ-साथ अन्य दूसरे मटेरियल का कैसे विश्लेषण किया गया है।

'सॉफ्टवेयर से बनाई जाती है कीमती सामान की रसीद'

अदालत ने पूरी जानकारी को अपने रिकॉर्ड में ले लिया है। SIT की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर के कीमती सामान की रसीद एक सॉफ्टवेयर से बनाई जाती है, उन्हें एसबीआई के लॉकर में रखा जाता है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि SIT की स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि CCTV फुटेज से दान चोरी की 105 घटनाओं की पहचान की गई है और जांच पूरी हो चुकी है। SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।

याचिकाकर्ताओं ने मांगी रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में SIT की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। सुनवाई कर रहे सीजेआई की बेंच ने टिप्पणी की कि सेशन जज से मामला हम अपने हाथ में नहीं लेना चाहते हैं। ⁠हमें यदि लगा कि मामले में आगे जांच की जरूरत है तो हम ऑर्डर पास करेंगे।

Ayodhya Ram Mandir Theft Case
UP Elections 2027: BSP ने घोषित किया तीसरा उम्मीदवार, सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मंदिर में शुरू हुई सीईओ व्यवस्था

बता दें, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का खूब विरोध हुआ। विवाद बढ़ने के बाद ट्रस्ट ने दोनों पदाधिकारी को विदा कर दिया। इसके अलावा ट्रस्ट में अब सीईओ व्यवस्था भी लागू की गई और वायु सेना के पूर्व अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला सीईओ बनाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com