पुणे में बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 29 लाख की साइबर ठगी, विश्रामबाग पुलिस ने दर्ज किया मामला

Pune Cyber Fraud: पुणे के बुधवार पेठ में साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 69 वर्षीय बुजुर्ग से 29.15 लाख रुपये ठगे। विश्रामबाग पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
Elderly man in Pune defrauded of ₹29 lakh in cyber scam by being threatened with arrest
साइबर ठगी , प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pune Budhwar Peth Digital Arrest Cyber Fraud: पुणे के बुधवर पेठ इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने 69 वर्षीय बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 29.15 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित ने इस संबंध में विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाशिक पुलिस अधिकारी बनकर किया वीडियो कॉल

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को नासिक पुलिस का अधिकारी बताया और बुजुर्ग को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान आरोपी पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे थे।

उनके पीछे पुलिस थाने जैसा दृश्य भी बनाया गया था, ताकि पीड़ित को विश्वास हो सके कि वह वास्तव में पुलिस अधिकारियों से बात कर रहा है।

आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि उनके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी व्यक्ति की रकम जमा हुई है। इसके आधार पर उन्हें भी इस मामले में शामिल बताया गया।

इसके अलावा आरोपियों ने उन पर अवैध कारोबार का ऑनलाइन विज्ञापन करने का आरोप भी लगाया।

Elderly man in Pune defrauded of ₹29 lakh in cyber scam by being threatened with arrest
पिंपरी-चिंचवड़ में 29 बांग्लादेशी नागरिक मिले, 26 डिपोर्ट; देहूरोड लॉज से 19 वर्षीय युवती हिरासत में

गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाया

साइबर ठगों ने बुजुर्ग को गिरफ्तारी की धमकी देने के साथ ही परिवार के सामने बदनामी होने का डर दिखाया। इसी दबाव में उन्होंने पीड़ित से उसके बैंक खातों और एफडी से संबंधित जानकारी हासिल कर ली।

इसके बाद आरोपियों ने मामला सेटल कराने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अलग-अलग चार बैंक खातों में कुल 29.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विश्रामबाग पुलिस कर रही जांच

रकम ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुणे पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खातों और अन्य डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताने पर तुरंत विश्वास न करें। गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक विवरण, ओटीपी या पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com