छत्रपती संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, गणेश मंडलों के लिए हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा स्पर्धा का ऐलान

Maharashtra Ganeshotsav 2026: छत्रपती संभाजीनगर मनपा ने गणेशोत्सव में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा स्पर्धा आयोजित की है।
Maharashtra Swachhta Competition
छत्रपती संभाजीनगर मनपा गणेशोत्सव (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Maharashtra Swachhta Competition : महाराष्ट्र के गणेशोत्सव को राज्योत्सव का दर्जा मिलने के बाद छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने उत्सव को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की ओर से गणेशोत्सव के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा व्यवस्थापन को लेकर विभिन्न जनजागृति अभियान चलाए जाएंगे।

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि सार्वजनिक गणेश मंडलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा’ नाम से विशेष स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान स्वच्छता और पर्यावरणपूरक व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

इन मानदंडों पर होगा मंडलों का चयन

स्पर्धा में शामिल होने वाले गणेश मंडलों के लिए कई मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इनमें पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमा, डीजे मुक्त विसर्जन जुलूस, कचरे के लिए उचित कचरापेटी की व्यवस्था और इको-फ्रेंडली सजावट जैसे बिंदु शामिल हैं।

इन मानदंडों के आधार पर गणेश मंडलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और उत्कृष्ट मंडलों का चयन किया जाएगा। मनपा की कोशिश है कि अधिक से अधिक सार्वजनिक गणेश मंडल इस पहल का हिस्सा बनें और स्वच्छ व पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव का उदाहरण पेश करें।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सात प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। विजेता गणेश मंडलों को साउंड सिस्टम, CCTV कैमरा सेट और LED लाइट सेट जैसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह स्पर्धा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। मनपा के अनुसार पिछले वर्ष शहर के करीब 250 गणेश मंडलों ने इसमें हिस्सा लिया था। इनमें से उत्कृष्ट 10 मंडलों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Maharashtra Swachhta Competition
Chhatrapati Sambhajinagar: लोक-आदिवासी नृत्यों से सजी सांस्कृतिक विरासत, लोक वाद्यवृंद ने बांधा समां

पथनाट्य और बैंड से होगा जनजागरण

गणेशोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख गणेश मंडलों के परिसरों में प्रतिदिन शाम ‘आशीर्वाद बप्पा का, जागर स्वच्छता का’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पथनाट्य और बैंड प्रस्तुतियों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा वर्गीकरण का संदेश दिया जाएगा।

Maharashtra Swachhta Competition
मुंबई उपनगर में युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, नौकरी से लेकर स्वरोजगार तक अवसर, 18 जगह हाेंगे रोजगार मेले

QR कोड से ऑनलाइन पंजीयन

हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा स्पर्धा में शामिल होने के लिए गणेश मंडल QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। मनपा ने शहर के सभी गणेश मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

छत्रपती संभाजीनगर मनपा के अनुसार इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य गणेशोत्सव को केवल श्रद्धा और भक्ति तक सीमित न रखते हुए स्वच्छता, कचरा व्यवस्थापन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्सव बनाना है। महापौर समीर राजूरकर ने नागरिकों से मनपा के सभी उपक्रमों में उत्स्फूर्त सहभागिता का आह्वान किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com