

Kanpur Hotel Viral Video: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इस वायरल वीडियो में युवतियों की दबंगई दिखाई दे रही है।वायरल वीडियो में दो युवतियां एक युवक के कपड़े उतार कर उसको जंजीर से बांधकर मारती हुई दिख रही है वहीं उनका एक साथी इस पूरी दबंगई का वीडियो बना रहा है।
युवतियों की बर्बरता का शिकार हो रहे युवक की चिल्लाने की आवाज जब सड़क पर पहुंची तो होटल के बाहर ठेला लगाने वाले युवक ने सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर फीलखाना थाने की पुलिस पहुंची और बंधक युवक को छुड़ाकर और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। ठेला लगाने वाले युवक ने बताया अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। एक युवक को मारा पीटा गया है।पुलिस थाने लेकर गई है।
एसीपी कोतवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वही पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित युवक राहुल गुप्ता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।घटना की जांच की जा रही है अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया होटल के मैनेजर ने जानकारी दी है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई। वह होटल में घुसकर युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। फिलहाल अभी ऐसा कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।घटना की जांच कराई जा रही है।
जिस होटल में युवक को बंधक बनाकर अर्धनग्न कर मारपीट की गई और वीडियो वायरल हुआ ये होटल पूर्व में भी विवादित रहा है ।कई बार यहां झगड़े हुए हैं। 3 वर्ष पूर्व आईपीएस आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर इसी होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा था।