रविंद्र चव्हाण पर मनसे के आरोप बेबुनियाद: बीजेपी का पलटवार, गजानन काले पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Ravindra Chavan MNS Allegations BJP: बीजेपी ने मनसे नेता गजानन काले द्वारा रविंद्र चव्हाण पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
Gajanan Kale MNS BJP Statement
मनसे नेता गजानन कालेसोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gajanan Kale MNS BJP Statement: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता गजानन काले द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह झूठा, हास्यास्पद और राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित करार दिया है। पार्टी का कहना है कि मनसे नेता का एकमात्र उद्देश्य रविंद्र चव्हाण की स्वच्छ राजनीतिक छवि को धूमिल करना और सार्वजनिक रूप से उनकी बदनामी करना है।

चुनावी हलफनामे में दी गई थी दर्ज मामलों की पूरी जानकारी

बीजेपी की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान रविंद्र चव्हाण ने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल अपने आधिकारिक हलफनामे (Affidavit) में अपने खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामलों की पारदर्शी और पूरी जानकारी प्रस्तुत की थी। पार्टी के अनुसार, ये सभी मामले जनहित के राजनीतिक आंदोलनों और प्रदर्शनों के दौरान दर्ज हुए थे और उस समय अदालत में विचाराधीन थे।

अदालत से निर्दोष बरी होने का दावा

बीजेपी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि संबंधित सभी राजनीतिक मामलों में अदालत ने रविंद्र चव्हाण को जांच और सुनवाई के बाद निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है। इस संबंध में अदालती निपटारे और दोषमुक्त होने की अद्यतन जानकारी भी चुनावी हलफनामे में स्पष्ट रूप से दर्ज की जा चुकी थी। ऐसे में मनसे द्वारा पुराने और समाप्त हो चुके मामलों को उछालना महज एक राजनीतिक पैंतरा है।

Gajanan Kale MNS BJP Statement
बांद्रा कार हादसा: सांसद वर्षा गायकवाड़ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आरोपी चालक को सख्त सजा की मांग

गजानन काले के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया होगी शुरू

मनसे नेता के बयानों को तथ्यहीन और निराधार बताते हुए बीजेपी ने चेतावनी दी है कि जनता को गुमराह करने और छवि खराब करने की इस साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने के मामले में गजानन काले के खिलाफ जल्द ही मानहानि और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com