दंगल देखकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mathura Crime News: मथुरा के नौहझील क्षेत्र के मुडलिया गांव में दंगल देखकर घर लौट रहे युवक की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की आशंका नौहझील के ही दो सगे भाइयों पर जताई गई है।
Mathura Murder Case: Youth Shot Dead While Returning Home After Wrestling Event
घटना की जानकारी देते हुए सीओ मांट अमरनाथ यादव(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Mathura Murder News: नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुडलिया में रविवार शाम दंगल देखकर घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार शाम करीब पौने सात बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि गांव मुडलिया निवासी युवक रविवार शाम गांव में आयोजित दंगल देखने गया था। दंगल समाप्त होने के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

गांव के ही रहने वाले सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mathura Murder Case: Youth Shot Dead While Returning Home After Wrestling Event
UP में चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी BJP, युवा सम्मेलन करेंगे नितिन नबीन, मेरठ से शुरू होगा दौरा

सीओ मांट अमरनाथ यादव के अनुसार, घटना के संबंध में मृतक पक्ष की ओर से सतेंद्र की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सत्यपाल और धीरेन्द्र, दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। पुलिस फिलहाल इस पुराने विवाद को हत्या की वजह मानकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मथुरा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com