CM योगी आज करेंगे भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा लोन

CM Yogi Bharat Taxi Launch: सीएम योगी आज लखनऊ में 'भारत टैक्सी' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ऐप्स व पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।
Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (23 सितंबर) यानी भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल mkksylb.in, सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप एवं उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी की लॉन्चिंग की जाएगी।

भारत टैक्सी के साथ होगा एमओयू

इस दौरान भारत टैक्सी के अंतर्गत एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ पुलिस एवं भारत टैक्सी के मध्य एमओयू भी होगा। साथ ही सरकार द्वारा भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

6 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:30 बजे अपने सरकारी आवास से करेंगे। इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश के किसान सहकारी ग्राम विकास बैंकों से छह लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण केवल 6 प्रतिशत ब्याज पर ले सकेंगे। इस योजना के तहत नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले पुराने किसानों/ऋणियों को भी इस ब्याज अनुदान का लाभ मिल सकेगा। किसानों के ऋण की स्वीकृति आनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही मिल जाएगी। इस योजना का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में पांच लाख किसानों तक इसका लाभ पहुंचाना है।

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana
UP International Trade Show में दिखेगा रुहेलखंड का दम, बरेली की जरी से लेकर बदायूं के पेड़े तक की मचेगी धूम

सरकार ने 384 करोड़ रुपये किया स्वीकृत

बता दें, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से अभी तक 11 से 11.50 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। सरकार द्वारा इसे घटाकर अब आधा (छह प्रतिशत) कर दिया गया है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com