कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटा सुब्रत गिरफ्तार, सुपारी किलर ने खोला राज- VIDEO

Vineet Minocha Murder Case Kanpur: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी पिता के कत्ल की साजिश।
Kanpur Chemist Murder Son Arrested
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में बेटा सुब्रत गिरफ्तारसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Kanpur Chemist Murder Son Arrested: कानपुर शहर में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नवभारत लाइव शुरुआत से ही बेटे के शामिल होने के संबंध में लगातार खबर प्रसारित कर रहा था और पुलिस से लगातार सवाल पूछ रहा था जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सुब्रत का आरोपियों को ना पहचानना, सुब्रत का लगातार आरोपियों से मिलना, पुलिस की पूछताछ में सुब्रत का डेढ़ घंटे तक चुप रहना, जैसे तमाम सवाल शामिल थे जिस पर अब मोहर लग गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने दवा कारोबारी के बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपारी किलर विशाल के बयान और परिस्थितिजन्य व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच में माना गया है कि दवा कारोबारी की हत्या में उसका बेटा सुब्रत भी शामिल था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। बहू शालू को लेकर नई जानकारियां मिली हैं, जिन पर जांच चल रही है।

सुपारी किलर विशाल ने बदला बयान

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ जब सुपारी किलर विशाल से विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत का आमना सामना कराया गया तो विशाल ने अपना बयान बदल दिया जो विशाल घटना के दिन गिरफ्तार होने के बाद ही मीडियाकर्मियों के सामने और पुलिस को बताता रहा कि उसने बहू शालू के कहने पर हत्या की थी।

उसने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अपना बयान बदल दिया और सुब्रत के सामने आते ही बोला भैया ने ही हत्या करने के लिए कहा था और फंसने पर भाभी शालू का नाम लेने के लिए कहा था। सुब्रत ने हीं छह लाख रुपए देने की बात कही थी। विशाल ने बताया कि जिस चोरी के आरोप में विशाल को विनीत मिनोचा ने दुकान से निकाला था वह चोरी भी सुब्रत ने हीं कराई थी।

पुलिस ने पूछताछ के लिए तैयार किए थे 200 से ज्यादा सवाल

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ के लिए 200 से ज्यादा सवाल तैयार किए थे लेकिन इन सब में प्रमुख सवाल वही थे जो नवभारत लाइव पहले ही प्रकाशित कर चुका था। विवेचक केशव कुमार तिवारी और पश्चिमी जोन की स्वाट टीम के सवालों में मुख्य रूप से सुब्रत का आरोपियों से संपर्क, मोबाइल लोकेशन ,बातचीत , रुपयों का लेनदेन, फ्लैट में आने जाने और घटना के बाद की गतिविधियों से जुड़े सवाल शामिल हैं। पूछताछ के दौरान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

कर्ज में डूब गया था सुब्रत

पुलिस की जांच में सामने आया की दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का बेटा सुब्रत लाखों के कर्ज में डूब गया था। उस पर 20 लाख से ज्यादा रुपए का कर्ज था। इसमें मनी व्यू से करीब 5 लाख, आइसीआइसीआइ बैंक से 75000, नवी ऐप से 3 लाख और एक दोस्त हर्षित से करीब 10 लख रुपए का उधर शामिल है।

घटना के तीन दिन पहले विशाल ने लिया था नया सिम

हत्याकांड से 3 दिन पहले आरोपी विशाल ने एक नया सिम खरीदा था। सिम के एक्टिवेट होते ही उसने सबसे पहले कॉल विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत को की थी, जहां से शक की सूई बेटे सुब्रत पर घूम रही थी। वहीं विशाल के बयान ने भी सुब्रत को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया की सुब्रत के खिलाफ डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पूरे हैं। हालांकि सुब्रत ने अभी हत्या स्वीकारी नहीं है। फिलहाल दस्तावेजों में लिखा पड़ी कर सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kanpur Chemist Murder Son Arrested
दिल्ली में बरामद नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन आया सामने; दवा एजेंसी सील, एजेंसी मालिक हिरासत में

क्या है पूरा मामला?

5 सितंबर की रात विनीत कि उनके इंदिरा नगर स्थित फ्लैट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अगले ही दिन साजिश में शामिल विनीत की बहुत शालू और सुपारी किलर विशाल व राज किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी विनीत का बेटा और शालू का पति सुब्रत पुलिस के शक के घेरे में रहा। रिमांड के दौरान जब विशाल और सुब्रत को आमने सामने बैठाया तो मामला ही पलट गया। विशाल ने सुब्रत की पोल खोल हत्याकांड का खुलासा करवा दिया। फिलहाल पुलिस अभी दोनों बयानों और घटना की पूरी विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com