बुलंदशहर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज डीजे से हिली दुकानें, अस्पताल के खिड़की-दरवाजे भी खड़खड़ाए..

Bulandshahr News: अनूपशहर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज-हैवी बेस वाले डीजे से दुकानों का सामान गिरने और अस्पताल की खिड़कियां व दरवाजे कांपने का मामला सामने आया है। बेस पर रोक की मांग की गई।
Bulandshahr Ganesh Visarjan: Loud DJ Causes Damage to Shops-Hospital
गिरे हुए शीशियां व फ्रेम (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bulandshahr Ganesh Visarjan DJ: बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान मानक से अधिक ऊंचे और भारी बेस वाले डीजे के कारण बाजार और सरकारी अस्पताल का इलाका कांप उठा। अनूपशहर में 12 फीट ऊंचा डीजे बेस के साथ देर रात तक बहुत तेज आवाज में बजाया गया। तेज कंपन (वाइब्रेशन) के कारण दुकानों से कांच की शीशियां और फोटो फ्रेम नीचे गिर गए तथा सरकारी अस्पताल के खिड़की-दरवाजे भी खड़खड़ाने लगे। इस अत्यधिक तेज आवाज और हंगामे के कारण स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अनूपशहर कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान देर रात तक मानक से अधिक तेज आवाज और हैवी बेस में बजे डीजे स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए भारी मुसीबत बन गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद 12 से 15 फीट ऊंचे डीजे तेज डेसिबल पर बजते रहे। बेस की धमक इतनी भयानक थी कि दुकानों में रखा सामान नीचे आ गिरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे-खिड़कियां तक हिलने लगीं।

Bulandshahr Ganesh Visarjan: Loud DJ Causes Damage to Shops-Hospital
TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी, शिक्षा निदेशालय के गेट पर तालाबंदी के विरोध में राष्ट्रगान

आस-पास के दुकानदारों का भी भारी नुकसान

डीजे के हैवी बेस की धमक से आस-पास के दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है। व्यापारी ओमदत्त वार्ष्णेय ने बताया कि बेस की धमक से उनकी दुकान में रखी तेल की शीशियाँ नीचे गिरकर फूट गईं, जिससे करीब 1,000 रुपए का नुकसान हुआ। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक गिरीश बंसल और गुलशन गुप्ता की दुकानों से दवाइयां और सामान नीचे गिर गए। चश्मा व्यापारी ललित बंसल के मुताबिक धमक के कारण लेंस और फ्रेम के डिब्बे रैकों से गिर पड़े। घटना से दुखी व्यापारी यूनियन ने पुलिस प्रशासन से डीजे को तय मानकों के तहत बजाने और बेस पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।

Bulandshahr Ganesh Visarjan: Loud DJ Causes Damage to Shops-Hospital
Agra: 24 घंटे में ही धराशायी हुआ सराय ख्वाजा ROB का हाइट गेज, बस की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप

डीजे की धमक से कांपने लगे अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफिसर डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि विसर्जन जुलूस जब अस्पताल के पास से गुजरा तो डीजे की धमक से उनकी खिड़कियां और दरवाजे कांपने लगे, जबकि अस्पताल परिसर ‘साइलेंस जोन’ (ध्वनि-प्रतिबंधित क्षेत्र) होता है। उन्होंने डीजे संचालकों और आम जनता से अपील की है कि अस्पताल के पास पहुंचते ही डीजे की आवाज या तो बंद करें या बेहद धीमी रखें।

डॉ. केपी सिंह ने चेतावनी दी कि अत्यधिक तेज आवाज और बेस का दिल के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत पर बहुत गंभीर व हानिकारक असर पड़ता है। इससे कानों की सुनने की क्षमता भी हमेशा के लिए प्रभावित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com