Agra: सड़क पर महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; पति और ननदोई गिरफ्तार, वीडियो!

Agra Viral Video: पारिवारिक विवाद में महिला और उसकी मां से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया और महिला के पति और ननदोई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Agra Viral Video Woman Allegedly Assaulted on Road, Husband and Brother in Law Arrested
सड़क पर महिला की पिटाई(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Agra Viral Video Of Woman Assault: आगरा के थाना एकता क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला और उसकी मां के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर महिला के साथ खुलेआम मारपीट करता नजर आ रहा है। वह महिला को लातों से पीट रहा है, जबकि आसपास मौजूद कुछ राहगीर बीच-बचाव करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी मारपीट करता रहा।

पारिवारिक विवाद को लेकर महिला और उसके परिजनों के बीच कहासुनी

बताया जा रहा है कि थाना एकता क्षेत्र में किसी पारिवारिक विवाद को लेकर महिला और उसके परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की गई।

Agra Viral Video Woman Allegedly Assaulted on Road, Husband and Brother in Law Arrested
पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सड़क पर महिला के साथ मारपीट का दृश्य साफ नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोग आरोपी को रोकने और महिला को बचाने का प्रयास करते भी दिखाई दे रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Agra Viral Video Woman Allegedly Assaulted on Road, Husband and Brother in Law Arrested
UP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी यूपी समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट

पति और ननदोई के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और ननदोई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगरा पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और वायरल वीडियो समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का मेडिकल कराया गया है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com