बुलंदशहर में सड़क किनारे मिला लापता अधेड़ का शव; गले में कसा था रूमाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bulandshahr Murder Case: बुलंदशहर के छतारी में शुक्रवार शाम से लापता 45 वर्षीय अशोक का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे मिला। उसके गले में अंगोछा कसा था। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
Bulandshahr 45-Year-Old Man Found Dead by Roadside, Family Suspects Murder
मौके पर जुटी पुलिस टीम(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं।

Bulandshahr 45-Year-Old Man Found Dead by Roadside, Family Suspects Murder
Barabanki Jail HIV Case: जेल में महिला कैदी निकली HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप; संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज

घटना की सूचना ग्रामीणों ने छतारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार शाम से थे लापता

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Bulandshahr 45-Year-Old Man Found Dead by Roadside, Family Suspects Murder
युवतियों की दबंगई: होटल के कमरे में लड़के के कपड़े उतार कर जंजीर से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

शाम को घर से निकला था

छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक की पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में अकेले रहते थे और रोजाना मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते थे। अशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं। बेटा अभिषेक गुरुग्राम में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है और वहीं रहता है।

मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह

Bulandshahr 45-Year-Old Man Found Dead by Roadside, Family Suspects Murder
विधायक पूजा पाल के खाते में साइबर सेंध! UPI से उड़ाए ₹1.55 लाख, फोन हैक होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा करीब डेढ़ घंटे पहले ही थाना पुलिस को सूचना दे दी गई थी। हालांकि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। इस मामले में थाना में तैनात एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि मुझे सुबह करीब 8.20 पर सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद ही मैं टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

घटना की सूचना ग्रामीणों ने छतारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com