महाराष्ट्र के इस किले को देखने के लिए लोग लगा देते हैं जान की बाजी
हरिहर फोर्ट नासिक जिले में स्थित इगतपुरी से लगभग 48 किमी की दूरी पर स्थित है।
Photo: Twitter
पहाड़ के नीचे से देखने पर यह किला चौकोर आकार का दिखाई देता है, लेकिन इस किले की बनावट एक प्रिज्म की तरह है।
Photo: Twitter
इसकी संरचना दोनों ओर से 90 डिग्री की सीध में है, किले का निर्माण पहाड़ पर लगभग 170 मीटर की लंबाई पर हुआ है।
Photo: Twitter
किले की चढ़ाई के लिए लगभग 177 सीढ़ियां बनी हुई है। 50 सीढ़ियां चढ़ने के बाद किले का मुख्य द्वार मिलता है।
Photo: Twitter
किले पर चढ़ाई के लिए सीढ़ियां इतनी सीधी है कि चढ़ते-चढ़ते लोगों को हालत खराब हो जाती है, लेकिन फिर भी लोग मुख्य रूप से यहां चढ़ाई के लिए ही आते है।
Photo: Twitter
ये है हरिहर किले के शीर्ष पर जल निकाय, ट्रैकिंग के जरिए इस किले तक पहुंचा जा सकता है।
Photo: Twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक किले की आधारशिला 9वीं से 14वीं शताब्दी के बीच यादव राजवंश ने रखी थी।
Photo: Twitter
हरिहर फोर्ट का ये गुप्त द्वार यानी चोर दरवाजा है, यहां से शीर्ष पर विशाल हरिहर किले के उच्चतम बिंदु पर एक हनुमान मंदिर, एक झील, कुछ पानी के टैंक, महल और ध्वज के अवशेष दिखाई देते हैं।
Photo: Twitter
किले की दिलचस्प बात ये है कि इस किले का निर्माण महाराष्ट्र को गुजरात में मिलाने वाले गोंडा घाट द्वारा व्यापार मार्ग को देखने के लिए हुआ था।
Photo: Twitter
हरिहर किले के उच्चतम बिंदु से ये खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
Photo: Twitter
हरिहर फोर्ट महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे प्रमुख है।