- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Attacks Congress Shirtless Protest Virendra Sachdeva And Several Other Leaders Detained
कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता
BJP Protests Against Congress: भारत मंडपम में कल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी आज दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल (Image- Social Media)
Delhi BJP Protest: दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए।
इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरकेंद्र सचदेवा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर मानसिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी का प्रदर्शन मानसिंह रोड से शुरू होकर अकबर रोड तक जाएगा।
कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी: मनोज तिवारी
प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि AI इम्पैक्ट समिट के विरोध में कांग्रेस ने “गिरा हुआ कृत्य” किया है, जिसे न दिल्ली माफ करेगी और न ही देश। उन्होंने कहा कि इस समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे और सभी ने भारत की पहल की सराहना की। उनके अनुसार कांग्रेस का यह कदम “देश विरोधी” है और इसकी कोई माफी नहीं हो सकती।
सम्बंधित ख़बरें
दोहरी मुसीबत में फंसा पाक: मध्यस्थता के नाम पर मुनीर की कमीशनखोरी! पाकिस्तान का असली चेहरा आया सामने
ईरान की सीजफायर शर्त से Israel का इनकार! नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- जारी रहेंगे हमले
Explainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
मुंह मत खुलवाओ वरना…नाना पटोले का UBT पर बड़ा हमला, उद्धव और शरद पर दागे तीखे सवाल, कहा- कोई ‘आंग’ पर आया तो
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस घटना से साफ है कि Rahul Gandhi प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। यह AI समिट किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम था, जिसमें दुनिया भर के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।”
सचदेवा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना का कड़ा विरोध करती है और इसे राष्ट्र की साख के खिलाफ कदम मानती है।
यह भी पढ़ें- लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, चांदनी चौक में हाई अलर्ट
यूथ कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी
वहीं, भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार चार इंडियन यूथ कांग्रेस नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।
Bjp attacks congress shirtless protest virendra sachdeva and several other leaders detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में हीरानंदानी मीडोज के खुले नाले की बदबू से मिलेगी राहत, पीपीपी आधार पर बनेगा ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
Apr 08, 2026 | 01:54 PMनागपुर में बिजली की रफ्तार! महावितरण ने 1 साल में बांटे 66,000 से अधिक कनेक्शन, ‘ईज ऑफ लिविंग’ का दिखा असर
Apr 08, 2026 | 01:46 PMPune पुलिस का AI कमाल: बाणेर में शुरू हुआ स्मार्ट FIR सिस्टम, शिकायत प्रक्रिया हुई आसान
Apr 08, 2026 | 01:45 PMTamim Iqbal ने पहली ही बैठक में किया बड़ा ऐलान, BCB की प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए उठाए ये कदम
Apr 08, 2026 | 01:44 PMMahindra XUV 7XO की बंपर डिमांड, कीमत नहीं बढ़ेगी, मौका हाथ से गया तो पड़ेगा महंगा
Apr 08, 2026 | 01:43 PMगेट लॉस्ट… डेरेक ओ ब्रायन और सीईसी ज्ञानेश कुमार के बीच मीटिंग में भारी नोंकझोंक, आखिर किस बात पर बढ़ी तल्खी?
Apr 08, 2026 | 01:38 PMMumbai Water Supply: घाटकोपर में पानी सप्लाई फिर शुरू, BMC ने 5 दिनों तक पानी उबालकर पीने की दी सलाह
Apr 08, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














