ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा

Ryan International School: ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Ryan International School Greater Noida Incident: ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा लंच ब्रेक के दौरान करीब एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही, क्योंकि किसी ने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया था। छात्रा मदद के लिए चिल्लाती रही और दरवाजा पीटती रही, लेकिन स्कूल के सुरक्षाकर्मियों या स्टाफ ने उसकी आवाज नहीं सुनी। अंत में एक सफाई कर्मचारी ने छात्रा को बाहर निकाला। घटना से डरी हुई छात्रा जब शिक्षकों के पास पहुंची, तो आरोप है कि न्याय देने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उस पर दबाव बनाया और उससे ही माफीनामा लिखवा लिया। छात्रा के पिता अशोक भाटी ने स्कूल की इस भारी लापरवाही और संवेदनहीनता के खिलाफ जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। स्कूल प्रबंधन फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देने से कतरा रहा है, जबकि डरी हुई छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com