IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रनों का टारगेट

India Women tour of Australia: एडिलेड में खेले जा रहे निर्णायक तीसरे टी20 में भारत ने 176 रन बनाए। मंधाना और जेमिमा की शानदार पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों का लक्ष्य दिया।
Australia Women vs India Women, 3rd T20I
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia Women vs India Women, 3rd T20I: भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां महिला टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की नजरें मुकाबले के साथ सीरीज जीतने पर होगी।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 19 के स्कोर पर टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शेफाली 7 रन बनाकर आउट हुईं। जिसके बाद स्मृति मंधाना और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों पर 121 रन की साझेदारी की।

मंधाना की ताबड़तोड़ पारी

इस दौरान मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। शतक की ओर तेजी से बढ़ रही मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 55 गेंदों की पारी में मंधाना ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। जेमिमा रोड्रिग्स 46 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुईं। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 7 गेंद पर 18 रन की तेज पारी खेली।

रन आउट के रूप में गिरे आखिरी दो विकेट

पारी की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने 2, जबकि किम गार्थ और सोफी मोएलिक्स ने 1-1 विकेट लिए।

एलिस पेरी का 350वां इंटरनेशनल मैच

यह मैच ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी के लिए विशेष है। यह उनका 350वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वह ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। पेरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान एलिसा हीली हैं। हिली ने कुल 295 मैच खेले हैं।

टी20 सीरीज बराबरी पर

तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। एडिलेड में जीतने वाली टीम सीरीज विजेता होगी। भारतीय टीम 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीत चुकी है। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com