पायलट पति अलग-अलग देशों से पत्नी के लिए लाया फूल, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Pilot Husband Romantic Gesture : इंडिगो पायलट पति द्वारा अलग-अलग देशों से फूल लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मेघा झा ने इंस्टाग्राम पर यह खास पल शेयर किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
An IndiGo pilot’s romantic surprise for his wife has won hearts online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IndiGo Pilot Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पायलट पति अपनी पत्नी के लिए विदेश से फूल लेकर आता दिख रहा है। इस वीडियो को मेघा झा, जो पहले इंडिगो में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं, ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

क्लिप में उनके पति पायलट यूनिफॉर्म में घर के दरवाजे से अंदर आते दिखाई देते हैं। एक हाथ में बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता और दूसरे हाथ में केबिन सूटकेस लिए वह मुस्कुराते हुए पत्नी की ओर बढ़ते हैं।

पायलट पत्नी के लिए अलग-अलग देशों से लाया फूल

वीडियो में जैसे ही वह अंदर आते हैं, उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आती है। वह प्यार से अपनी पत्नी को फूल थमाते हैं। स्क्रीन पर लिखा कैप्शन इस पल को और खास बना देता है- “Married a man who brings me flowers from different countries.” घर का सजाया हुआ प्रवेश द्वार और दोनों के चेहरे की मुस्कान इस छोटे से पल को बेहद खास बना देती है। यह दिखाता है कि रिश्तों में बड़े तोहफों से ज्यादा मायने छोटी-छोटी भावनात्मक कोशिशों का होता है।

सच्चा प्यार सच्चे प्रयासों से मजबूत होता है

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। किसी ने लिखा, “God bless you both,” तो किसी ने इस जोड़ी को बेहद प्यारा बताया। कई यूजर्स ने दिल और स्माइली इमोजी से कमेंट सेक्शन भर दिया।

कुछ लोगों ने कहा कि अलग-अलग देशों से फूल लाने की यह परंपरा बहुत खूबसूरत है और यह दिखाती है कि व्यस्त जीवन के बावजूद रिश्तों में प्यार जिंदा रखा जा सकता है। यह वीडियो साबित करता है कि सच्चा प्यार दिखावे से नहीं, बल्कि छोटे और सच्चे प्रयासों से मजबूत होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com