कौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian

JEE Main 2026 Topper Story: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। 12 कैंडिडेट्स ने संयुक्त रूप से 100 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसमें बिहार के शुभम कुमार भी शामिल हैं।
shubham kumar jee mains topper
शुभम कुमार (Image- Social Media)
Published on
Updated on

JEE Mains 2026 Topper Shubham Kumar: NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इन टॉपर्स की सूची में बिहार के शुभम कुमार का नाम भी शामिल है। वह 12 उम्मीदवारों के साथ संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉपर बने हैं और बिहार राज्य में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। आइए जानते हैं शुभम कुमार के पारिवारिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक सफर के बारे में विस्तार से।

गयाजी के रहने वाले हैं शुभम

शुभम कुमार बिहार के Gaya (गयाजी) के निवासी हैं। उनका परिवार नादरगंज ब्राह्मणी घाट इलाके में रहता है। उनके पिता शिवकुमार गयाजी के रमना रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले शुभम ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

गया से स्कूली शिक्षा

शुभम की प्रारंभिक शिक्षा गयाजी में ही हुई। उन्होंने Nazareth Academy से 10वीं और British English School से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वह Kota चले गए। पिछले एक वर्ष से वह कोटा में रहकर कोचिंग ले रहे थे। लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करते हुए उन्होंने जेईई मेन 2026 सेशन 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर इतिहास रच दिया।

बहन से मिली प्रेरणा

शुभम की सफलता के पीछे उनकी बहन की भी अहम भूमिका रही है। उनकी बहन वर्तमान में IIT में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बहन को आईआईटी में पढ़ते देखकर ही शुभम को इंजीनियर बनने की प्रेरणा मिली।

शुभम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है। वह प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करते थे। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

Navbharat Live
navbharatlive.com