47 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर लिखा- कूल रेट्रो स्वैग

Rajinikanth And Kamal Haasan New Film: रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने ‘कूल रेट्रो स्वैग’ पोस्टर जारी कर प्रोमो की घोषणा की, जो शनिवार 12:07 बजे रिलीज होगा।
Rajinikanth And Kamal Haasan together New Film Tamil cinema update
रजनीकांत और कमल हासन (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Rajinikanth Kamal Haasan Together: साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सितारे रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक ही फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को मेकर्स ने की। साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म के ऐलान के साथ एक खास पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। पोस्टर में दोनों सुपरस्टार्स के चेहरे तो नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन दो स्टाइलिश हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने फुल स्लीव लेदर जैकेट पहनी हुई है। एक के हाथ में गोल्ड वॉच है तो दूसरे ने अंगूठी पहन रखी है। पूरे पोस्टर में रेट्रो अंदाज और दमदार स्वैग साफ झलक रहा है। इसके साथ कैप्शन दिया गया कि कूल रेट्रो स्वैग।

Rajinikanth And Kamal Haasan together New Film Tamil cinema update

1979 में आखिरी बार आए थे साथ नजर

रजनीकांत और कमल हासन आखिरी बार 1979 में रिलीज हुई फैंटेसी फिल्म अलाउद्दीनम अलभूत विलक्कुम में साथ नजर आए थे। इससे पहले दोनों ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें अपूर्व रागंगल, अवर्गल, मूंदरू मुदिचु और 16 वायातिनिले शामिल हैं। इन फिल्मों ने दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था। इतने लंबे अंतराल के बाद दोनों का साथ आना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

डायरेक्टर को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल फिल्म के निर्देशक का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर सकते हैं। नेल्सन इससे पहले रजनीकांत के साथ Jailer में काम कर चुके हैं और फिलहाल उसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि शनिवार को रिलीज होने वाले प्रोमो वीडियो के साथ डायरेक्टर के नाम की भी पुष्टि हो सकती है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देने वाले हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब सभी की नजरें शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज होने वाले प्रोमो पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com