By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
होली में मिलने वाले कैमिकल स्किन और बालों के लिए नुकसानदायक होता है।
All Source: Freepik
इन रंगों के इस्तेमाल से कई बार आंखों मं जलन, एलर्जी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में प्राकृतिक तरीकों से घर पर रंग बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
दो चम्मच हल्दी में चार चम्मच बेसन या आटा मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं।
गुड़हल के सूखे फूलों को पीसकर या लाल चंदन पाउडर से स्किन फ्रेंडली रंग बनाया जा सकता है।
सूखे हुए पालक या नीम की पत्तियों को बारीक पीस लें। यह रंग स्किन को सुरक्षित रखेगा।
चुकंदर का कद्दूकस कर पानी में उबालें या इसका सूखा पाउडर बना लें।
अपराजिता के फूलों को सुखाकर पीस लें और बिना केमिकल के नीला रंग मिलेगा।