- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Rto Cyber Fraud Fake Links Warning
Chandrapur News: अब साइबर फ्रॉड में फंसा आरटीओ, मोबाइल ऐप और लिंक से हो रही धोखाधड़ी
Chandrapur RTO: चंद्रपुर आरटीओ ने नकली ऐप और फर्जी लिंक के जरिए हो रही साइबर धोखाधड़ी को लेकर वाहन चालकों और मालिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

e challan fraud (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Driving License Scam: चंद्रपुर आरटीओ कार्यालय हमेशा सुर्खियों में रहा है। यहां पहले ही निरंकुश दलालों के कारण कार्यालय की गरिमा को आंच पहुंच चुकी है। अब कुछ असामाजिक तत्व मोबाइल और ऐप के माध्यम से वाहनधारकों व वाहन चालकों से रुपये ठगने लगे हैं।
आरटीओ की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि विभाग की कोई अलग मोबाइल ऐप नहीं है और न ही वह किसी को मोबाइल पर लिंक भेजकर भुगतान की मांग करता है। हाल के दिनों में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की आड़ में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और ई-चालान जैसी सेवाओं से जुड़ी नकली वेबसाइटें, फर्जी मोबाइल ऐप तथा SMS/WhatsApp के जरिए भेजे गए नकली लिंक के माध्यम से पैसे की धोखाधड़ी, निजी जानकारी की चोरी और पहचान के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं।
गंभीर धोखाधड़ी की जानकारी
चंद्रपुर के आरटीओ कार्यालय के नाम का दुरुपयोग कर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। इनके माध्यम से वाहन पंजीयन और लाइसेंस से जुड़े कामों के बहाने रुपये ऐंठने सहित अन्य गंभीर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
गड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Bhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Mumbai News: हर मुलाकात को ना दें सियासी रुप, उद्धव की नाराजगी पर राज की सफाई
आरटीओ कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य सेवाओं के लिए केवल विभाग की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
सतर्क रहने की अपील
प्रादेशिक परिवहन विभाग या उससे जुड़े अधिकारी कभी भी WhatsApp या अन्य मोबाइल ऐप के जरिए भुगतान लिंक नहीं भेजते। साथ ही RTO service.apk, mParivahan_Update.apk जैसे अनधिकृत APK ऐप या लिंक विभाग से संबंधित नहीं हैं। इनके जरिए मोबाइल का OTP, बैंकिंग जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा चोरी हो सकता है। इसलिए सभी वाहन मालिकों और चालकों से साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े: Akola: ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना की कछुआ गति; तकनीकी साक्षरता के अभाव में दम तोड़ रही सरकारी स्कीम
ऐसे दे रहे लोगों को झांसा
- विभाग के अनुसार, वाहन धारकों को धोखाधड़ी वाले विभिन्न संदेश भेजे जा रहे हैं, जैसे—
- “आपकी गाड़ी का चालान पेंडिंग है, तुरंत भुगतान करें।”
- “आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है, तुरंत जांच करें।”
- इन संदेशों के साथ फर्जी लिंक भेजकर लोगों को तुरंत भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जाता है।
- आरटीओ ने सलाह दी है कि केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइटों का ही उपयोग करें। संदिग्ध डोमेन जैसे .com, .online, .site, .in आदि पर आने वाले अनजान लिंक न खोलें और सतर्क रहें।
Chandrapur rto cyber fraud fake links warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
Feb 20, 2026 | 08:10 PMअफवाहों के बीच Divya Agarwal ने पति Apurva Padgaonkar संग मनाई एनिवर्सरी, प्यार भरे पोस्ट से दिया करारा जवाब
Feb 20, 2026 | 08:05 PMगड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Feb 20, 2026 | 08:05 PMWomen’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, भारतीय टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला
Feb 20, 2026 | 07:56 PMBhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Feb 20, 2026 | 07:55 PMबढ़ता लालच, ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO; क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर!
Feb 20, 2026 | 07:55 PMएक पर चढ़ी दूसरी बोट… उत्तराखंड का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले जरूर देखें Video
Feb 20, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM











