- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Special Card Against Bjp Political Formula Explained
भाजपा के फॉर्मूले से ही कांग्रेस ने दिया उसे मुंहतोड़ जवाब, कौन-सा है वो ‘हथियार’?
Congress News : भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। इससे मेयर पद की सीट भाजपा के हाथों से खिसक गई। भाजपा नेता ने 9 पार्षदों को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया।
- Written By: रंजन कुमार

भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई। इमेज-एआई
Congress Plan Against BJP : राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है। महाराष्ट्र की भिवंडी महानगरपालिका के मेयर चुनाव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उसके ही गढ़ में मात देते हुए कांग्रेस ने भाजपा के बागी नेता नारायण चौधरी को मेयर की कुर्सी पर बैठा दिया है। शुक्रवार को हुए इस नाटकीय चुनाव में नारायण चौधरी ने भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार स्नेहा पाटिल को करारी शिकस्त दी।
90 सदस्यों वाली भिवंडी महानगरपालिका में बहुमत के लिए 46 वोटों की दरकार थी। नारायण चौधरी को कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी) और अन्य छोटे दलों के समर्थन से 48 वोट मिले। दूसरी ओर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी स्नेहा पाटिल महज 16 वोटों पर सिमट गईं। यह आंकड़ा साफ बताता है कि न केवल बागी, बल्कि भाजपा के अंदर मौजूद कई अन्य पार्षदों ने भी क्रॉस-वोटिंग की है।
बगावत की इनसाइड स्टोरी
दरअसल भाजपा ने पहले नारायण चौधरी को मेयर पद का चेहरा बनाने का संकेत दिया था, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने उनका पत्ता काटकर स्नेहा पाटिल को उम्मीदवार बना दिया। अपना अपमान महसूस करते हुए नारायण चौधरी ने 9 पार्षदों के साथ बगावत कर दी और नया गुट बनाकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। 30 सीटों वाली कांग्रेस ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और भाजपा के बागी को अपना समर्थन देकर मास्टरस्ट्रोक खेल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
यह भी पढ़ें : BMC से नागपुर तक… महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाएं कौन-कौन सी हैं ? यहां देखें पूरी लिस्ट
सेंधमारी और बागी गुटों के सहारे सत्ता हासिल करने की रणनीति
भाजपा देशभर में विपक्षी दलों में सेंधमारी और बागी गुटों के सहारे सत्ता हासिल करने के लिए जानी जाती है। 2022 में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत से उद्धव सरकार गिराना हो या 2020 में मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर कमलनाथ सरकार को सत्ता से बेदखल करना। भाजपा ने इसी फॉर्मूले का बखूबी इस्तेमाल किया है। आज भिवंडी में कांग्रेस ने ठीक वही किया। उसने अपनी कम सीटों (30) के बावजूद विपक्षी खेमे की फूट का फायदा उठाया और भाजपा के ही नेता को अपना मोहरा बनाकर भगवा खेमे को बैकफुट पर धकेल दिया। स्थानीय राजनीतिक पंडित इसे भाजपा के लिए घर का भेदी लंका ढाए वाली स्थिति बता रहे हैं। यह जीत आगामी निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस के हौसले बुलंद करने वाली है।
Congress special card against bjp political formula explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM










