- Hindi News »
- Entertainment »
- Divya Dutta Chiraiya Teaser Out After Marital Consent Debate On Social Media
क्या शादी के बाद औरत संग पति की जबरदस्ती…अपराध नहीं? ‘चिरैया’ ने उठाया बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Chiraiya Web Series: दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। शादी के बाद औरत संग जबरदस्ती और सहमति जैसे संवेदनशील मुद्दों अब लोग सवाल उठा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

वेब सीरीज ‘चिरैया’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Divya Dutta Chiraiya Web Series: ये सवाल है समाज से…अगर शादी के बाद औरत से पति जबरदस्ती करे, तो क्या वो अपराध नहीं होता? इसी तीखे सवाल के साथ वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर सामने आया है। यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि समाज की सोच को चुनौती देता सवाल है।
सीरीज में लीड रोल निभा रहीं दिव्या दत्ता एक ऐसे किरदार में नजर आती हैं, जो रिश्तों में छिपे दर्द और चुप्पी को उजागर करता है। ‘चिरैया’ यह बताने की कोशिश करती है कि सात फेरों से रिश्ता जरूर बनता है, लेकिन किसी पर हक नहीं मिलता।
टीजर में दिखी औरत की दर्दनाक पीड़ा
20 सेकेंड के टीजर की शुरुआत शादी के मंडप से होती है, जहां एक जोड़ा रस्में निभा रहा है। अगले ही पल दृश्य बदल जाता है और एक नवविवाहिता को छत की मुंडेर पर खड़ा दिखाया जाता है। कैमरा उसकी कमर पर पड़े निशानों को कैद करता है, जो वैवाहिक जबरदस्ती की ओर इशारा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
जब वह कैमरे की तरफ देखती है, तो उसकी आंखों का फैला काजल और आंसू उसके भीतर के तूफान को बयां करते हैं। वहीं दिव्या दत्ता के चेहरे पर हैरानी और पीड़ा साफ झलकती है। यह छोटा-सा टीजर दर्शकों को भीतर तक झकझोर देता है।
‘चिरैया’ का मैसेज साफ है, शादी किसी भी तरह की जबरदस्ती का लाइसेंस नहीं। चुप्पी को सहमति मान लेना सबसे बड़ी गलती है। यह सीरीज एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे को सामने ला रही है, जिस पर अक्सर बात करने से कतराया जाता है। कुछ कहानियां असहज करती हैं, लेकिन उन्हें बताना जरूरी होता है। ‘चिरैया’ भी ऐसी ही कहानी कहने का साहस दिखाती है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हालांकि, टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे समाज के लिए जरूरी विषय बताया। एक यूजर ने लिखा कि शादी विश्वास और सम्मान का रिश्ता है, न कि पावर या कंट्रोल का जरिया। दूसरे ने कहा कि बंद दरवाजों के पीछे होने वाली हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने घर में सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के सेट पर क्यों फूट-फूटकर रोए अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल? आर माधवन ने खोला पर्दे के पीछे का राज
‘चिरैया’ में दिव्या दत्ता के साथ संजय मिश्रा, टीनू आनंद और सरिता जोशी समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिलहाल रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
Divya dutta chiraiya teaser out after marital consent debate on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
May 23, 2026 | 06:12 PMरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
May 23, 2026 | 06:11 PMWeekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
May 23, 2026 | 06:05 PMTomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
May 23, 2026 | 06:00 PMVivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
May 23, 2026 | 05:59 PMRSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू
May 23, 2026 | 05:48 PMमोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
May 23, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













