- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Adam Zampa Became 2nd Player To Most Player Of The Match Awards In T20 World Cup
T20 World Cup में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जम्पा ने ओमान के खिलाफ चार विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वह छह प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एडम जम्पा (फोटो-सोशल मीडिया)
Adam Zampa Create History in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 40वां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल हासिल कर ली है। इस जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले एडम जम्पा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
ओमान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टी20 वर्ल्ड कप में यह जम्पा का 6ठा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार है। इसके साथ ही जम्पा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार मैन ऑफ द मैच बने हैं। वहीं अब 6 प्लेयर ऑफ मैच के पुरस्कार के साथ जम्पा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गेल, जयवर्धने, और शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप में 5-5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
- 8 – विराट कोहली
- 6 – एडम ज़म्पा
- 5 – क्रिस गेल
- 5 – महेला जयवर्धने
- 5 – शेन वॉटसन
वहीं इस उपलब्धि के साथ एडम जम्पा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। एडम जम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार 4 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में रिकॉर्ड जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म, ओमान को बुरी तरह रौंदा
T20 WC में सबसे ज़्यादा 4 विकेट लेने वाले
- 4 – एडम ज़म्पा
- 3 – शाकिब अल हसन
- 3 – सईद अजमल
- 3 – राशिद खान
- 3 – एनरिक नॉर्खिया
मुकाबले का हाल
पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 62 गेंद रहते यह मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बची गेंदों के आधार पर संयुक्त रूप से यह सबसे बड़ी जीत है। 2024 में इंग्लैंड ने भी अमेरिका के खिलाफ 116 का लक्ष्य 62 गेंद शेष रहते हासिल किया था।
Adam zampa became 2nd player to most player of the match awards in t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 17 अप्रैल LIVE: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रात 1.20 बजे तक हुई बहस, आज होगी वोटिंग
Apr 17, 2026 | 06:46 AMगेहूं की रोटी को बनाएं प्रोटीन का पावरहाउस, बस आटे में मिलाएं ये 5 खास चीजें और देखें सेहत में कमाल
Apr 17, 2026 | 06:43 AMChhatrapati Sambhajinagar Traffic Police: यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का प्रहार, एक ही दिन में 761 चालान
Apr 17, 2026 | 06:43 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा, तांत्रिक खरात को मिला था राजनीतिक संरक्षण
Apr 17, 2026 | 06:40 AMमहिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया नोटिफिकेशन
Apr 17, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: क्या आपका जन्मदिन 17 अप्रैल को है? इस साल चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत
Apr 17, 2026 | 06:23 AMअब कार कंपनियां बनाएंगी हथियार? अमेरिका की नई रणनीति से दुनिया में हलचल
Apr 17, 2026 | 05:24 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














