राजस्थान की नई वोटर लिस्ट जारी... 31 लाख पुराने नाम कटे, जानें अपने जिले का हाल

Rajasthan Voter List News : राजस्थान की वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है। इनमें से पुरुष 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 हैं। महिला 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 हैं।
rajasthan-final-voter-list-published-young-voters-increase-sir-process-2026
राजस्थान में नई वोटर लिस्ट जारी। इमेज-एआई
Published on
Updated on

Rajasthan SIR Latest News : राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की लंबी प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। 16 दिसंबर को प्रकाशित पहले ड्राफ्ट के बाद एक महीने तक चली आपत्तियों और सुधारों के दौर के बाद अब राज्य के मतदाताओं की नई और सटीक तस्वीर साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की सूची से कुल 31.36 लाख नाम कम हुए हैं। लाखों नए युवाओं को इसमें जगह मिली है।

अंतिम प्रकाशन के अनुसार राजस्थान में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 पहुंच गई है। अगर लिंगवार आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में लोकतंत्र की कमान 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिलाएं और 562 ट्रांसजेंडर मतदाताओं के हाथ में है। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले अंतिम सूची में कुल मतदाताओं में 2.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

क्यों कम हुई संख्या?

हैरान करने वाली बात यह है कि अक्टूबर 2025 में प्रदेश में 5.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता थे, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ASD (Absent, Shifted, Dead) श्रेणी के तहत करीब 41.84 लाख नामों को हटाया गया। यह कदम वोटर लिस्ट को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए उठाया गया। वैसे, ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 12.91 लाख नए नाम जोड़े भी गए, जिससे अंततः शुद्ध रूप से 10.48 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ।

युवाओं और जिलों का दबदबा

इस बार मतदाता सूची में युवाओं का जोश साफ झलक रहा है। 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 4 लाख 35 हजार 61 की बढ़ोतरी हुई है।

जिलेवार वृद्धि : मतदाताओं के बढ़ने के मामले में जयपुर (3.45%) सबसे आगे रहा, जिसके बाद फलौदी (3.22%) और भरतपुर (2.78%) का नंबर आता है।

युवा वोटर : युवाओं के पंजीकरण में भी जयपुर (1.30%) अव्वल रहा। बाड़मेर और भरतपुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अब इस फाइनल लिस्ट के साथ राजस्थान नए चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। मतदाता अपने नाम की पुष्टि विभागीय पोर्टल या फिर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जाकर कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com