By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
होली रंगों का त्यौहार है जहां पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं।
All Source: Pinterest
लेकिन भारत की एक जगह ऐसी है जहां पर लठमार कर होली मनाई जाती है।
बृज में लट्ठमार होली की परंपरा बहुत पुरानी है जिसका केंद्र बरसाना माना जाता है।
बरसाने की लट्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है जो राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है।
भगवान कृष्ण एक दिन राधा जी से मिलने गए और वहां उन्हें और उनकी सहेलियों को चिढ़ाने लगे।
इससे राधा रानी और सखियां नाराज हो गईं और उन्होंने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
कहा जाता है तभी से नंदगांव और बरसाना में लठमार होली की शुरुआत हुई।
इस अनोखी परंपरा में लाठी बरसाई जाती है लेकिन किसी को चोट नहीं लगती है।