चुनाव आयोग में मिल रही डेटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब, फटाफट कर लें अप्लाई, यहां जानें आवेदन का तरीका

Data Entry Operator Job: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती निकली है। जिसकी अधिकतम आयु 35 वर्ष है. आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से 5 मार्च 2026 तक स्वीकार होंगे।
election commission
चुनाव आयोग (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Election Commission Recruitment: अगर आप ग्रेजुएट हैं और कंप्यूटर पर अच्छी पकड़ रखते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है। Broadcast Engineering Consultants India Limited (BECIL) ने चुनाव आयोग (ECI) के कार्यालय में तैनाती के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026, शाम 6 बजे तक है।

पद का विवरण

  • पद नाम: डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • कुल पद: 10
  • नौकरी स्थान: नई दिल्ली
  • मासिक वेतन: ₹24,356

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति BECIL के माध्यम से होगी, लेकिन कार्यस्थल चुनाव आयोग का कार्यालय होगा।

योग्यता और आयु सीमा

अधिकतम आयु: 35 वर्ष (अंतिम तिथि के अनुसार)

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

आवश्यक कौशल- कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए साथ ही MS Excel में दक्षता। अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। संबंधित अनुभव या उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग में प्राथमिकता दी जा सकती है।

चयन प्रक्रिया

  • योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू या स्किल टेस्ट

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अंतिम परिणाम केवल BECIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwD: कोई शुल्क नहीं
  • अन्य वर्ग: ₹295 (डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से, ‘Broadcast Engineering Consultants India Ltd, Noida’ के नाम)

आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन)

1- निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सही तरीके से भरें।

2- आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

3- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट जोड़ें।

4- लिफाफे पर ‘Advertisement No. 542’ और ‘Post Applied For: Data Entry Operator’ स्पष्ट रूप से लिखें।

5- सभी दस्तावेज स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट से 5 मार्च 2026 (शाम 6 बजे) तक BECIL, सेक्टर-62, नोएडा के पते पर भेज दें।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com