- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Ramadan 2026 Quick And Easy 15 Minute Iftar Recipes For Party
Ramadan 2026: इफ्तार पार्टी में मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां! सिर्फ 15 मिनट में झटपट तैयार करें ये 5 रेसिपी
- Written By: प्रीति शर्मा
Ramadan Instant Recipes: रमजान के पाक महीने में इफ्तार का खास महत्व होता है जहां रोजा खोलने के बाद परिवार और मेहमानों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जाता है। जहां कुछ झटपट रेसिपी ट्राई करें।

इफ्तार टेबल पर सजी स्वादिष्ट डिशेज (सौ. एआई)
Iftar Instant Dishes: रमजान के दौरान इफ्तार का वक्त बेहद खास होता है। पूरे दिन के रोजे के बाद हर कोई कुछ लजीज और ताजगी भरा खाना चाहता है। अगर आप भी इफ्तार पार्टी होस्ट कर रहे हैं और किचन में घंटों बिताने से बचना चाहते हैं तो ये क्विक रेसिपीज आपके लिए गेम-चेंजर साबित होंगी।
रमजान 2026 की रौनक चारों तरफ है और इफ्तार पार्टियों का दौर भी शुरू हो चुका है। अक्सर इफ्तार की तैयारी में काफी समय लग जाता है लेकिन अगर आप स्मार्ट कुकिंग अपनाएं तो सिर्फ 15-20 मिनट में ऐसी डिशेज तैयार कर सकते हैं जो स्वाद और प्रेजेंटेशन में किसी बड़े रेस्टोरेंट को मात दे दें।
मलाई पनीर टिक्का बाइट्स
पनीर के क्यूब्स को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और काली मिर्च के मिश्रण में मैरीनेट करें। इसे तवे पर हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें। ऊपर से चाट मसाला और नींबू छिड़कें। यह एक हल्का और शाही स्टार्टर है जो बड़ों और बच्चों दोनों को पसंद आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
रिफ्रेशिंग ग्रेप-मिंट कूलर
इफ्तार पार्टी में शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत होती है। काले अंगूर के रस में पुदीने की पत्तियां, काला नमक और थोड़ा सा शहद मिलाकर ब्लेंड करें। ढेर सारी बर्फ के साथ इसे सर्व करें। यह रूह अफजा से हटकर एक नया और फ्रेश विकल्प है।
यह भी पढ़ें:- चेहरे पर बेसन के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 खास चीजें, पहली बार में ही दिखेगा गजब का निखार!
क्रिस्पी ब्रेड-चिकन रोल
उबले हुए चिकन को मेयोनेज़ और चिली फ्लेक्स के साथ मिलाएं। ब्रेड के किनारों को काटकर उसे बेल लें बीच में चिकन की स्टफिंग भरें और किनारों को पानी से सील कर दें। बस 2 मिनट के लिए डीप फ्राई करें और तैयार हैं आपके क्रिस्पी रोल्स।
खजूर-नट्स डिलाइट
खजूर के बीज निकालकर उसमें क्रीम चीज या बादाम-अखरोट भर दें। ऊपर से हल्का सा शहद या पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें। यह न केवल दिखने में प्रीमियम लगता है बल्कि रोजा खोलने के लिए सबसे बेहतरीन और हेल्दी एनर्जी बूस्टर है।
इंस्टेंट फ्रूट क्रीम चाट
मौसमी फलों को काटकर ठंडी ताजी क्रीम और थोड़े से पाउडर शुगर के साथ मिलाएं। ऊपर से बारीक कटे पिस्ते और केसर डालें। यह डेजर्ट बनाने में जितना आसान है खाने में उतना ही लाजवाब।
इफ्तार की इन रेसिपीज को आकर्षक क्रॉकरी में सजाएं और पुदीने की ताजी पत्तियों से गार्निश करें। याद रखें इफ्तार का मजा सामूहिक रूप से खाने में ही है। अपने दोस्तों के साथ इन झटपट रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।
Ramadan 2026 quick and easy 15 minute iftar recipes for party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














