- Hindi News »
- Entertainment »
- Shakira India Concert 2026 Mumbai Delhi Tickets Details Hips Dont Lie Queen
फैंस का इंतजार खत्म! 19 साल बाद इंडिया में गूंजेगी ‘Hips Don’t Lie’ की धुन, जानें कब और कहां होगा शकीरा का शो?
Shakira India Concert: ग्लोबल स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत लौट रही हैं। अप्रैल 2026 में मुंबई और दिल्ली में उनका फीडिंग इंडिया का लाइव कॉन्सर्ट होगा। तो चलिए जानते हैं सभी टिकट डिटेल्स।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शकीरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shakira India Ticket Booking: ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा 2007 के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं। इस बार उनका टूर सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली में भी फैंस उनके लाइव परफॉर्मेंस का आनंद ले सकेंगे। यह कॉन्सर्ट उनके फैंस के लिए यादगार अनुभव साबित होगा, क्योंकि शकीरा अपनी ऊर्जा और सुपरहिट गानों के साथ स्टेज को रोशन करेंगी।
10 अप्रैल 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में शकीरा अपना पहला स्टॉप लेंगी। यह लाइव म्यूज़िक इवेंट हर उम्र के म्यूज़िक लवर्स के लिए खास होगा। उनके “Hips Don’t Lie,” “Waka Waka” और “Whenever, Wherever” जैसे गाने लोगों को नचाने के लिए तैयार हैं।
शकीरा का अगला शो 15 अप्रैल 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में होगा। यह भारत में उनका सबसे बड़ा लाइव कॉन्सर्ट माना जा रहा है। दिल्ली के फैंस को भी शकीरा की एनर्जी और इंटरैक्टिव स्टेज शो का सीधा अनुभव मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
कैसे और कब खरीदें टिकट?
- एर्ली एक्सेस: अगर आपके पास HSBC क्रेडिट कार्ड है, तो आप 27 फरवरी 12:00 PM से 1 मार्च 12:00 PM तक 48 घंटे की प्री-सेल एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं।
- जनरल सेल: 1 मार्च 1:00 PM IST से सभी के लिए जनरल टिकट सेल शुरू होगी।
- टिकटें District by Zomato ऐप और प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगी। यहां Buy Now Pay Later सुविधा भी है, जिससे आप पहले 50% पेमेंट करके बाकी अमाउंट बाद में चुका सकते हैं।
इस टूर में क्या खास होगा?
शकीरा का ‘Feeding India Concert 2026’ सिर्फ म्यूजिक इवेंट नहीं है। इसे District by Zomato और HSBC इंडिया के सहयोग से पेश किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हंगर और कुपोषण जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस इवेंट में हर उम्र के लोग मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी महसूस करेंगे।
शकीरा के भारत में ये हिट गाने
बता दें, ‘Hips Don’t Lie’, ‘Whenever, Wherever’ और ‘Waka Waka’ जैसे सुपरहिट गानों ने शकीरा को ग्लोबल पॉप सेंसेशन बना दिया। इन ट्रैक्स ने न सिर्फ इंटरनेशनल चार्ट्स पर धूम मचाई, बल्कि भारत में भी उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई। उनकी आवाज की अलग बनावट और म्यूजिक में लैटिन फ्लेवर उन्हें बाकी पॉप स्टार्स से अलग पहचान देता है।
हालांकि शकीरा सिर्फ अपनी सिंगिंग के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि उनका सिग्नेचर बेली डांस स्टाइल भी उनकी पर्सनालिटी का बड़ा हिस्सा है। स्टेज पर उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल मूव्स दर्शकों को बांधकर रखते हैं। जैसे ही वह परफॉर्म करना शुरू करती हैं, पूरा माहौल झूम उठता है।
ये भी पढ़ें- उदयपुर वेडिंग की चर्चा के बीच एयरपोर्ट पर दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, क्या बजने वाली है शहनाई
कोलंबिया के बारांक्विला शहर में जन्मीं शकीरा ने बहुत कम उम्र में ही संगीत को अपना जुनून बना लिया था। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला एल्बम Magia रिलीज किया। हालांकि शुरुआती एल्बम्स को कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी अनोखी आवाज, इमोशनल लिरिक्स और खुद गाने लिखने की कला ने इंडस्ट्री का ध्यान उनकी ओर खींचना शुरू कर दिया।
जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और वह लैटिन म्यूजिक से निकलकर इंटरनेशनल पॉप आइकन बन गईं। आज शकीरा सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर, डांसर और ग्लोबल ब्रांड के तौर पर जानी जाती हैं।
Shakira india concert 2026 mumbai delhi tickets details hips dont lie queen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














