- Hindi News »
- Automobile »
- 10 Cities With Worst Traffic Jams Beyond Delhi Mumbai Congestion Ranking
दुनिया के इन 10 शहरों में लगता है सबसे लंबा जाम, ट्रैफिक के मामले में दिल्ली-मुंबई से भी आगे हैं ये 2 सिटी
Indias Most Traffic Cities: दुनिया के बड़े शहरों में ट्रैफिक गंभीर समस्या है। मेक्सिको सिटी, बेंगलुरु, डबलिन, बैंकॉक और लीमा जैसे शहर सालों में सैकड़ों घंटे जाम में बर्बाद करते हैं।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
World’s Worst Traffic Cities: आज के दौर में दुनिया के बड़े शहरों में ट्रैफिक लोगों की एक गंभीर समस्या बन गया है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या और निजी वाहनों पर बढ़ती निर्भरता ने शहरों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। पीक ऑवर्स (भीड़भाड़ वाले समय) में गाड़ी चलाना अक्सर इतना मुश्किल हो जाता है कि पैदल चलना या साइकल चलाना कहीं बेहतर विकल्प साबित होता है।
लोग साल भर में 100 से 200 घंटे सिर्फ जाम में फंसकर बर्बाद कर देते हैं। इस समस्या का सामना न केवल बड़े शहर कर रहे हैं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे छोटे शहर भी इससे अछूते नहीं हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों के बारे में।
मेक्सिको सिटी में सबसे बड़ा जाम वाला शहर
मेक्सिको की राजधानी दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर है। यहाँ की आबादी इतनी अधिक है कि सड़कों पर जगह कम पड़ जाती है। शहर के चारों ओर पहाड़ होने की वजह से सड़कें चौड़ी करना भी मुश्किल है, जिससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच सड़क में खड़े बिजली के खंभे हटेंगे, 27 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
Nashik Traffic जाम से निपटने के लिए महापौर का कड़ा रुख; सिंक्रोनाइज सिग्नल और होमगार्डों की तैनाती की मांग
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
नासिक-द्वारका सर्कल अंडरपास का सर्विस रोड मई के अंत तक होगा शुरू, ट्रैफिक जाम और धूल से मिलेगी बड़ी राहत
भारत में बेंगलुरु टाॅप पर
बेंगलुरु भारत की आईटी राजधानी अपने ट्रैफिक के लिए विश्वभर में जानी जाती है। यहाँ गाड़ियों की औसत गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा से भी कम है। संकरी सड़कें और लगातार निर्माण कार्य जाम के मुख्य कारण हैं।
ट्रैफिक जाम से परेशान डबलिन
आयरलैंड की राजधानी में लोग सालाना करीब 200 घंटे जाम में गंवा देते हैं। तंग सड़कें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी शहर में ट्रैफिक को और बढ़ा देती हैं।
लॉड्ज में सड़क सुधार-आधुनिकरण के कारण भारी ट्रैफिक
पोलैंड का यह शहर सड़क सुधार और आधुनिकरण के कारण भारी ट्रैफिक का सामना कर रहा है।
पुणे में भी लगता है भारी ट्रैफिक
पुणे को भारत के शिक्षा और आईटी हब शहर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यह शहर भी ट्रैफिक से प्रभावित है। मेट्रो निर्माण जारी है, लेकिन जब तक यह पूरी तरह काम नहीं करती, लोग सालाना करीब 150 घंटे जाम में बर्बाद कर रहे हैं।
बोगोटा भारी ट्रैफिक वाले शरह
कोलंबिया की राजधानी में बस नेटवर्क (BRT) बड़ा होने के बावजूद सड़कों की क्षमता आबादी के हिसाब से कम है।
लुब्लिन भी ट्रैफिक से त्रस्त
लुब्लिन वहीं इस लिस्ट में पोलैंड का दूसरा शहर जो लगातार बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहा है।
पेरू के छोटे शहरों में जाम की समस्या
एरेकिपा- पेरू का यह शहर दिखाता है कि सिर्फ बड़े महानगर ही नहीं, बल्कि छोटे और विकसित होते शहर भी ट्रैफिक से प्रभावित हैं।
लीमा- पेरू की राजधानी और दक्षिण अमेरिका का सबसे खराब ट्रैफिक वाला शहर। जाम की वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
बैंकॉक में भी ट्रैफिक की लंबी लाइन
बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी में रेल नेटवर्क होने के बावजूद सड़कों पर गाड़ियों की संख्या इतनी अधिक है कि जाम आम है और लोग घंटों फंस जाते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव
ट्रैफिक की यह समस्या शहरों में समय और ऊर्जा की बर्बादी के साथ-साथ प्रदूषण और मानसिक तनाव को भी बढ़ा रही है। इसके समाधान के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन, सड़क विस्तार और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन आवश्यक हैं।
10 cities with worst traffic jams beyond delhi mumbai congestion ranking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
May 14, 2026 | 09:10 PMछत्रपति संभाजीनगर में लगातार दूसरे दिन चला मनपा का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेगमपुरा इलाके में मची खलबली
May 14, 2026 | 09:10 PMईंधन बचत पर BJP सख्त, 100 गाड़ियों का काफिला लाने वाले सौभाग्य सिंह को CM का नोटिस; निरस्त हो सकती है नियुक्ति!
May 14, 2026 | 09:02 PMExplainer: आजादी से अब तक…कैसे ₹3 से ₹95 तक पहुंचा डॉलर का सफर, जानें कब-कब और क्यों गिरा हमारा रुपया?
May 14, 2026 | 09:02 PMभोंदू बाबा अशोक खरात मामले में रुपाली चाकणकर से 6 घंटे पूछताछ; बाहर आकर गुवाहाटी दौरे पर दी बड़ी सफाई
May 14, 2026 | 08:57 PM‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
May 14, 2026 | 08:56 PMNEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, लातूर में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर CBI का छापा, मोबाइल और दस्तावेज जब्त
May 14, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














