हॉलीवुड में काम करने पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थी

Priyanka Chopra Journey: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन हालात ने उन्हें हॉलीवुड में मौके तलाशने के लिए मजबूर किया। अब वह दोनों इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
Priyanka Chopra Bollywood exit Hollywood journey Quantico actress news
प्रियंका चोपड़ा (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra Bollywood Exit: प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन के तौर पर जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार बनने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। हालांकि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कहा कि वह कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, बल्कि हालात ऐसे बने कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर अवसर तलाशने पड़े।

फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी, तो कई वजहों से मुझे लगा कि मैं लिमिटेड हूं। मैं आगे बढ़ना चाहती थी। मुझ पर ऐसे मौके ढूंढने का दबाव था जो एक कलाकार के तौर पर मुझे एक्साइट करें।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया हॉलीवुड में काम करने का किस्सा

प्रियंका ने आगे बताया कि अमेरिका में काम शुरू करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि अब लगभग 12 साल बाद मुझे लगता है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स चुन पा रही हूं जो सच में शानदार हैं। यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन अब मुझे अच्छा मोमेंटम मिला है। वह दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद करती हैं। उन्हें इंडियन फिल्में बहुत पसंद थीं।

वाराणसी से बॉलीवुड ने वापसी कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं वाराणसी वापस आकर बेहद खुश हूं और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना पसंद नहीं आएगा। मैंने कभी नहीं चुना। मैं दोनों दुनियाओं में हूं और दोनों इंडस्ट्री में काम करने में मजा आता है। हॉलीवुड में प्रियंका का सफर 2012 में म्यूजिक करियर की शुरुआत के साथ शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में लीड रोल निभाया, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। वह बेवॉच और द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म द ब्लफ में दिखाई देंगी, जो 25 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ भी है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रियंका का यह बयान एक बार फिर साबित करता है कि वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और भारतीय सिनेमा को लेकर आज भी उतनी ही भावुक हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com